मसाबा गुप्ता

क्रेप और कॉटन से बने डबल लेयर्ड क्लॉथ मास्क। ये फ्री साइज मास्क सभी साइज़ के चेहरों के लिए पूरी तरह से फिट हैं। इन मास्कों को डोरियों से सिर के पीछे बांधा जा सकता है। जब उपयोग में नहीं आये तो इसे बिना किसी असुविधा के आप नीचे खींच सकते हैं।

कीमत : 750 रुपये से शुरू

अविशि दयाल कालरा 

ये मास्क वेस्ट से बनाये हैं। ये वॉटर प्रूफ, फॉक्स चमड़े और कॉटन कपड़े का कॉम्बिनेशन हैं। इनको आसानी से धो सकते हैं और दोबारा यूज़ कर सकते हैं।

कीमत : 399 रुपये और ज्यादा

ऑरा डिज़ाइन

सुंदर और कढ़ाईदार मास्क हैं, जो पहनने में आरामदायक हैं। सारे दिन इनको आराम से कैरी किया जा सकता है। ये वॉशेबल, रीयूज़ेबल और ब्रीदेबल हैं।

कीमत : 500 रुपये

लेबल वंशिका गुप्ता

यह इको-फ्रेंडली कॉटन मास्क हैं। मास्क बनाने में 3 लेयर का उपयोग किया है, ऊपरी परत सूफ कढ़ाई के साथ सूती कपड़े की और नीचे की परत 100% कॉटन स्ट्राइप और स्लब फैब्रिक की बनी है। बीच में इस्तेमाल किया है- काला सूती कपड़ा। ये विभिन्न प्रकार के 3 डी और 2 डी डिज़ाइन्स में उपलब्ध हैं।

कीमत : 100 रुपये से शुरू

अनुपमा दयाल डिज़ाइनर

इन मास्क की कलेक्शन यूनिक है। इसे बनाने में हैंड प्रिंटेड पैटर्न, कॉटन और सिल्क का प्रयोग किया गया है। इस ऑर्गेनिक तकनीक से तैयार मास्क की कीमत : लगभग 3,500 रुपये है।

आयशा बेदी मास्क

स्टाइल से कंप्रोमाइज क्यों। आप फैशनेबल रहते हुए सुरक्षित रह सकती हैं। कंपनी ने हस्तनिर्मित, पर्यावरण के अनुकूल, डिजाइनर मास्क तैयार किए हैं। ये मास्क 100 प्रतिशत नेचुरल कपड़े से बने हैं।

कीमत 399-699 रु. तक।

ट्रू ब्राउन

यह 3 प्लाई फेस मास्क का मिक्स, प्रिंट सेट में उपलब्ध है, जो कि पर्यावरण के अनुकूल, रीयूज़ेबल और सांस लें सकें। इसे फाइन मैटेरियल से बनाया गया है। इसे गर्मी और चिपचिपे मौसम में इस्तेमाल करना आरामदायक है।

कीमत : 500 रुपये

डिजाइनर पायल सिंघल

यह 3 लेयर में तैयार मास्क पहनने में आरामदायक, वॉशेबल और रीयूज़ेबल हैं। इसकी सबसे ऊपर और नीचे की लेयर 75% सूती और 25% सिल्क की बनी हुई है। बीच की लेयर 100% कॉटन की है। यह एक कवर पाउच के साथ बाजार में उपलब्ध है।

कीमत : 795 रुपये

शिल्पी सूतरा

ये मास्क ऑर्गेनिक कॉटन व लिनन के मिश्रण से बने हैं। यह बहुत आरामदायक होने के साथ-साथ वॉशेबल भी हैं। इन में कढ़ाई रेशम और राफिया धागे से की गई है। इस ब्रांड के मास्क, भारतीय और पश्चिमी फ्यूज़न की अनूठी शैली को दर्शाते हैं।

कीमत : 596-996 रुपये

नोट :-

ये सभी मास्क सर्जिकल मास्क को रिप्लेस नहीं करते हैं। ना ही यह एन-95 मास्क

का रिप्लेसमेंट हैं, जो कि सरकार द्वारा अनुशंसित हैं। इनका उपयोग आपके द्वारा

सुरक्षा के मद्देनजर तभी किया जा सकता है यदि आप संक्रमित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें –

फ्यूजन वाली ड्रेसेज