आखिर क्यों पूजा करते वक्त आंखों में आते हैं आंसू? जानें वजह: Spirituality Facts
Spirituality Facts

Spirituality Facts: जब भी हम परेशान होते हैं या हमारा मन अशांत होता है तो हम भगवान के सामने हमारे मन की सारी उलझन को रख देते हैं। ध्यान या पूजा पाठ करने से हमारे मन में एक अजीब शांति की अनुभूति होती है। पूजा करते समय हमारे मन में तरह-तरह के भाव उत्पन्न होते हैं। यह भाव अच्छे और बुरे दोनों तरह के हो सकते हैं। कई बार आपने यह महसूस किया होगा की पूजा करते वक्त हमारी आंखों से आंसू आने लगते हैं। शास्त्रों के अनुसार पूजा करते वक्त अगर हमारी आंखों से आंसू आते हैं या आंखें नम होती है तो इसके पीछे एक बहुत बड़ा रहस्य है।

आंखों में आंसू दो ही वक्त टपकते हैं एक गम और एक खुशी में। पूजा करने के दौरान कभी कभार हम इतने मग्न हो जाते हैं कि हमारी आंखों से अचानक आंसू टपकने लगते हैं और हमें पता ही नहीं चलता है। अक्सर पूजा के दौरान मन दुखों को याद कर दुखी हो जाता है। अक्सर लोग भगवान के सामने अपने दुखों से निपटारा पाने के लिए प्रार्थना करते हैं, और फिर आंखें नम हो जाती है। आज हम आपकों इस लेख के द्वारा पूजा करने के दौरान आंसू आने के पीछे के कारण बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।

पूजा करते समय आंखों में आंसू आने की वजह

spiritual thoughts
spiritual thoughts

शास्त्रों में ऐसा माना गया है की सच्ची श्रद्धा और सच्चे मन से की गई पूजा हमेशा फलदाई होती है। जिस घर में सच्चे मन से पूजा पाठ की जाती हैं उस घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है। इसलिए ऐसा कहा गया हैं की पूजा के दौरान अचानक आंसू का अपने आप आना शुभ माना जाता है। इसका यह मतलब होता है कि भगवान साक्षात आपकी प्रार्थना सुन रहे हैं, और प्रभु आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं।

शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि अगर आपको पूजा के दौरान आंसू निकलते हैं, तो इसका यह मतलब होता है कि भगवान आपको कोई सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। भगवान यह संकेत दे रहे हैं कि जल्द ही आपकी सारी परेशानी खत्म होने वाली है। साथ ही साथ इसका यह मतलब होता है की परेशानियों से घबराना नहीं है उसका डटकर सामना करना है। अगर आपकों कभी पूजा पाठ के दौरान आंसू आए होंगे तो आपने एक बात गौर की होगी कि पूजा के बाद आप अपने आप में बहुत सकारात्मक महसूस करते हैं।

शास्त्रों में ऐसा भी कहा गया है कि अगर पूजा के दौरान आंखों में आंसू आते हैं तो इसका यह मतलब होता है कि भगवान आपकी प्रार्थना स्वीकार कर रहे हैं। इससे पता चलता है की आपका और भगवान के बीच का रिश्ता मजबूत है। आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है साथ ही साथ परेशानियों का अंत होने वाला है, और जल्द ही अच्छे दिन आने वालें हैं।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...