Social Success
Social Success

Social Success: सफलता पाने के लिए तीन चीजों का होना बेहद ज़रूरी है प्रतिभा, आत्मविश्वास और जानकारी। अगर ये तीनों चीजों का समावेश किसी व्यक्ति में है, तो वे जीवन में अवश्य सफल होगा। कई बार हमारे अंदर, प्रतिभा और नॉलेज तो होती है। मगर खुद पर आत्मविश्वास नहीं होता है। ऐसी सूरत में आप आगे अवश्य बढ़ते हैं, मगर अपनी मंजिल तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पाते हैं। कामयाब व्यक्ति इन चीजों को अपनाने से जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त करता है। मगर समाज में आपको एक उच्च दर्जा उस वक्त प्राप्त होता है, जब आप समाज की नज़रों में खुद को साबित कर पाते हैं। अगर आप समाज के अनुसार आचरण, बातचीत और कार्यों को अंजाम देते हैं। तभी सामाजिक प्रतिष्ठा आपको प्राप्त होगी। इसके लिए आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा।

आचरण में लाएं सुधार

अगर आप लोगों से मिलेगो तभी लोगों को आपके व्यक्तित्व की जानकारी हो पाती है। अन्यथा आप जीवन में पिछड़ जाएंगे। समाज में रहने के लिए लोगों से मेल-जोल बढ़ाएं और अपनी बेहतरीन छवि से हर किसी के जहन में अपने लिए एक खास जगह बनाएं।

अपने व्यवहार में नम्रता और सादगी से लोगों से मिलें और उनके विचारों और कार्यों का सम्मान करें। साथ ही बड़े बुजुर्गों और बच्चों के प्रति प्रेम की भावना लेकर आएं। अगर आप दूसरों के समक्ष अपनी छवि को बिगाड़ लेगें, तो उसे दोबारा बनाने में आपको एक लंबा वक्त लगेगा। ऐसे में सामाजिक सफलता के लिए आचरण को सुधारना ज़रूरी है।

मददगार बनें

समाज में अगर आपको अपनी अलग पहचान बनानी है, तो उसके लिए मददगार बने। अगर आप दूसरों की मदद करने में विश्वास रखेंगे, तभी लोग आपको पहचानेंगे और आपका बोलबाला होगा। हर व्यक्ति की इमेज उसके अपने हाथों में होती है। मददगार लोग वही होते हैं, समय नहीं देखते और हर वक्त दूसरों के दर्द को समझते भी हैं और तकलीफ में उनके साथ खड़े भी रहते हैं।

बहुत से लोग आत्मकेंन्द्रित होते हैं, जो दूसरों को नहीं समझ पाते। वे अकेले रहने और अपने जीवन में ही व्यस्त रहते हैं। ऐसे लोग समाज से कटे-कटे रहते हैं। ऐसा नहीं है कि वो लोग जीवन में सफलता प्राप्त नहीं करते हैं। मगर जब भी वे लोग एक समूह का हिस्सा बनते हैं, तो औरों की बातों और अपने विचारों से हैरान कर देते हैं, जिससे वे समाज में अपनी मज़बूत छवि बनाने में कामयाब साबित होते हैं।

सार्वजनिक वस्तुओं का रखे ख्याल

जो चीजें समस्त समाज के लिए बनाई गई है, उनका इस्तेमाल करते वक्त् हर किसी को पूरी एहतियात बरतनी चाहिए। यदि आप सार्वजनिक चीजों को खराब करेंगे और उनका मनमाने ढंग से इस्तेमाल करेंगे, तो उनका खराब होना स्वाभाविक है। चाहे वो सड़क हो, पार्क हो या फिर इलाके का कोई और सार्वजनिक स्थल। अगर हमें समाज में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करना है, तो हमें न सिर्फ खुद हर जगह स्वच्छता रखनी है बल्कि दूसरों को भी इसका ज्ञान देना है। आपका ज्ञान केवल आपके कार्यक्षेत्र तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। उसका इस्तेमाल समाज के मार्गदर्शन के लिए करना भी बेहद ज़रूरी है। हमें भीड़ का हिस्सा बनने की बजाय खुद की अलग पहचान बनानी होगी, ताकि लोग हमें जानें और सपर्क भी करें।

दूसरों का मार्गदर्शन करें

अगर आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो सबके साथ मिलकर चलने में विश्वास रखें। न केवल खुद को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें। बल्कि दूसरों को भी आगे बढ़ने में मदद करें और उन्हें सही और गलत राह के फर्क से रूबरू भी कराएं। दूसरों का मार्गदर्शन करने से समाज में न सिर्फ आप प्रतिष्ठित बनेंगे बल्कि आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी।  

Leave a comment