अगर इस तरह से रखेंगे अपनी स्किन का ध्यान तो शादी फंक्शन में दिखेंगे बेहद खूबसूरत
अगर आप भी अपनी स्किन का ग्लो बरकरार रखना चाहते हैं तो इसके लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
Skin Care for Wedding: अक्सर लोग अपनी शादी को लेकर बहुत सारी तैयारी में जुट जाते हैं क्योंकि शादी की बहुत सारी तैयारियां ऐसी होती हैं जो हमें पहले से ही करनी बहुत ही ज्यादा जरूरी होती है। इन सभी तैयारी में एक तैयारी होती है ब्यूटी ट्रीटमेंट। जो अक्सर लड़कियां 3 महीने पहले से ही शुरू कर देती है ताकि उस दिन चेहरे पर अच्छा खासा ग्लो नजर आए। लेकिन इन ट्रीटमेंट के साथ कुछ और भी जरूरी चीज होती हैं जिनका ध्यान में रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप भी अपनी स्किन का ग्लो बरकरार रखना चाहते हैं तो इसके लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें।
स्किन को हाइड्रेट रखें

अगर आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ड्राई है तो वह हमेशा ही डल नजर आती है। ऐसे में आपको जरूरत है कि आप अपनी स्किन को हाइड्रेट रखें। ऐसा इसीलिए क्योंकि इससे हमारी त्वचा पर नेचुरली ग्लो दिखाई देने लगता है। इसके लिए यह जरूरी है कि समय-समय पर स्किन को क्लींजिंग करते रहे। इसी के साथ ब्यूटी ट्रीटमेंट लेकर स्किन को हाइड्रेट रखें। इस रूटीन को आप हफ्ते में एक बार जरूर। इसके जरिए आपकी स्किन ग्लोइंग और हाइड्रेट रह सकती है।
फेस की मसाज करें

ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना लगभग सभी लड़कियों को पसंद होता है लेकिन जब खास मौका होता है तो वह अलग से पैकेज लेती है। इसके जरिए हमारी स्किन ग्लोइंग बनी रहती है। हालांकि यह ट्रीटमेंट काफी महंगे होते हैं लेकिन शादी में अगर आप सुंदर दिखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रेगुलर फेस मसाज करवानी चाहिए। इसको करवाने से हमारे चेहरे पर ग्लो बना रहता है। अगर आप चाहे तो घर पर ही नारियल तेल और एलोवेरा जेल के जरिए मसाज कर सकते हैं। इसके जरिए चेहरे पर लंबे समय तक ग्लो रहता है।
नाइट स्किन केयर रूटीन का भी रखें ध्यान

रात को सोने से पहले भी हमें बहुत सारी तैयारी करनी होती है। जी हाँ, बिल्कुल अगर आप नाइट स्किन केयर रूटीन का ध्यान रखते हैं तो इससे हमारे चेहरे पर ग्लो बना रहता है। अगर आप खास मौके पर अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाकर रखना चाहते हैं तो सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है कि आप नाइट स्किन केयर रूटीन को जरूर फॉलो करें। इसके लिए आप अपनी स्किन पर टोनर, फेस मास्क और क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हमेशा हमारी स्किन टाइट बनी रहती है। इसी के साथ ओपन पोर्स भी बंद हो जाते हैं इसीलिए नाइट स्किन केयर रूटीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
इस तरीके से आप अपनी शादी से पहले अपनी स्किन केयर रूटीन को शुरू कर सकते हैं और अपने चेहरे का ग्लो भी बरकरार रख सकते हैं।
इसी के साथ यह भी जरूर ध्यान रखें कि अगर आप कोई भी स्किन केयर रूटीन अपना रहे हैं तो उससे पहले जरूरी है कि पैच टेस्ट जरूर कर ले। क्योंकि कई चीज ऐसी होती है जो हमारे चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसीलिए एक्सपर्ट की सलाह ले या फिर पैच टेस्ट करें। उसके बाद ही अपने चेहरे पर किसी भी चीज को अप्लाई करें।
