आप भी हैं कर्ज से परेशान, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स: Vastu Tips for Debt
Vastu Tips for Debt

अगर आप भी हैं कर्ज से परेशान तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

कर्ज लेने में बुराई नहीं है लेकिन कर्ज अगर समय पर पूरा नहीं हो पाता तो व्यक्ति परेशान हो जाता है। उस चारो तरफ से चिंताएं घेर लेती हैं।

Vastu Tips for Debt: आजकल लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आसानी से कर्ज ले पा रहे हैं, जिसे किस्तों में उन्हें पूरा करना होता है। आजकल बैंक भी कर्ज लेने के लिए सुविधाएं दे रहा है। पर्सनल लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, होम लोन इत्यादि। मध्यमवर्गीय व्यक्ति की इतनी आय नहीं होती कि वो एक बार में अपने परिवार की सारी सुविधाओं को पूरा कर सके। इसलिए कम आय और कम समय में लोग कर्ज लेने से नहीं घबराते। चाहे बेटी की शादी के लिए हो या पढ़ाई के लिए  घर की जरूरतों के लिए,या किसी परेशानी में कर्ज लेते चले जाते हैं।

कर्ज लेने में बुराई नहीं है लेकिन कर्ज समय पर पूरा नहीं हो पाता है, तो व्यक्ति परेशान हो जाता है। उस चारों तरफ से चिंताएं घेर लेती हैं, जिससे मानसिक और शारीरिक बीमारियां घर कर लेती है और आर्थिक रूप से भी उसे परेशानियां होने लगती हैं। वास्तु शास्त्र में आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिसको अपनाकर व्यक्ति जिंदगी खुशहाल बना सकता है। आइए जानते हैं कर्जमुक्ति के क्या उपाय हैं वास्तु शास्त्र में:

मंगलवार उपाय

Vastu Tips for Debt
Vastu Tips for Debt-Tuesday remedies

आप कर्ज लेने जा रहे हैं और चाहते हैं कि जल्दी से कर्ज चुकता हो जाए तो ये सुनिश्चित करें कि वो मंगलवार का दिन ना हो, क्योंकि मंगलवार को लिया गया कर्ज आसानी से नहीं चूकता हो पाता। लेकिन कर्ज पूरा करने के लिए मंगलवार का दिन शुभ है। इसलिए कोशिश करे कि मंगलवार को कभी भी कर्ज ना लें। हनुमानजी और गणेशजी की पूजा करके भी जल्दी कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।

तिजोरी की दिशा

Debt Vastu Tips
Vastu Tips for Debt-Direction of locker

तिजोरी वो जगह है जहां हम धन इस्तेमाल और संचय करने के लिए रखते है। घर या दुकान में तिजोरी बनाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उसका मुख उत्तर की तरफ खुले।

माता लक्ष्मी और कुबेर की मूर्ति

Debt Vastu Tips
Goddess Lakshmi and Kuber statue

माता लक्ष्मी और कुबेर धन के देवता हैं। इनकी पूजा आराधना से धन आगमन के स्रोत खुलते हैं। आप कर्ज से परेशान है तो आप घर या दुकान में उत्तर दिशा में माता लक्ष्मी और कुबेर की प्रतिमा रखें। श्री यंत्र की स्थापना करें। प्रत्येक शुक्रवार को माता लक्ष्मी को लाल या गुलाबी फूल अर्पित करें और उनके सामने घी का दीपक जलाएं और कर्ज से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

घर का वास्तु

Debt Vastu Tips
Vastu Tips for Debt-Home Vastu

अगर आपकी स्थिति ऐसी बनती जा रही है कि आपको लगातार कर्ज लेना पड़ जा रहा है या उसे चुकाने में कोई परेशानी आ रही है, तो जरूर आपके घर में जरूर वास्तु दोष होगा। इसलिए घर में वास्तु दोष ठीक करा लें, जैसे:

  • अग्नि कोण में किचन नही है तो आप उस स्थान पर बल्ब या दीपक जलाएं।
  • आपके घर या दुकान की दीवारें नीले रंग की है तो उसे तुरंत बदलवा लें। इस रंग से व्यक्ति के जीवन में धन हानि होने लगती है।
  • बाथरूम अगर दक्षिण पश्चिम में है तो भी व्यक्ति के जीवन में धन हानि या कर्ज का सामना करना पड़ता।

इसलिए कर्ज से मुक्ति के लिए ये उपाय जरूर कर लें और वास्तु विशेषज्ञ की सलाह से अपने घर का वास्तु भी सही कर लें।