आखिर किस चीज से बनता है पूजा में इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर? जानें: Camphor Interesting Facts
Camphor benefits in pooja

Camphor Remedy: पूजा-पाठ में कई तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। पूजा में इस्तेमाल की गई सामग्री से घर में सकारात्मकता आती है। ज्योतिष शास्त्र में पूजा में कपूर जलाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और पॉजिटिविटी आती है। कपूर के धुएं से आसपास का माहौल सुगंधित हो जाता है।

यह भी देखें-जाम हो गया है किचन सिंक, तो आजमाएं ये आसान उपाय: Clogged Kitchen Sink Remedy

इन्हीं कारणों से हिंदू धर्म में पूजा के वक्त कपूर का इस्तेमाल काफी जरूरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो रोजाना पूजा के वक्त कपूर जलाने के कई फायदे हैं। कपूर की आरती करने से भगवान गणपति और माता दुर्गा काफी प्रसन्न होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आरती में कपूर का इस्तेमाल करने के फायदों के बारे में।

नकारात्मकता दूर होती है

Camphor Remedy
negativity goes away

शास्त्रों की मानें तो रोजाना कपूर से आरती करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर होती है और जीवन में आने वाली सभी तरह की बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है। पूजा के दौरान कपूर की आरती करने से आपको भगवान का खास आशीर्वाद तो मिलता ही है, साथ ही इस काम से आपको अपनी जाने-अनजाने की हुई हर गलती की माफी भी मिलती है।

कपूर की आरती जरूरी क्यों है

हिंदू पौराणिक कथाओं की मानें, तो पूजा के दौरान कपूर जलाना एक दैवीय अनुष्ठान माना गया है। इसका काफी ज्यादा मूल्य है। सनातन धर्म में कपूर का जलना मानव के जीवन का प्रतीक माना गया है। कहा जाता है जिस तरह से कपूर जलने के बाद किसी तरह का निशान नहीं छोड़ता उसी तरह से मानव को भी अपने जीवन में सीख लेनी चाहिए। साथ ही किसी तरह के अवशेष नहीं छोड़ने चाहिए।

परेशानियां होती हैं दूर

परेशानियां होती हैं दूर
troubles go away

अगर आपके जीवन में कोई परेशानी है, तो उसे दूर करने के लिए आपको कपूर की आरती करनी चाहिए। कपूर भगवान शिव की प्रिय सामग्री में से एक है। कपूर का सफेद रंग शुक्र का प्रतिनिधित्व करता है। इसको लेकर मान्यता है कि आप अगर रोजाना कपूर की आरती करते हैं, तो इससे आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। साथ ही इसकी आरती करने से घर में आने वाली परेशानी को दूर करने में भी मदद मिलती है।

कपूर की आरती का महत्व क्या है

आरती करते हुए रोजाना अगर आप लौंग और कपूर का धुंआ करते हैं, तो इससे घर में और आपके आसपास का माहौल बहुत ही पवित्र होता है। इससे आपके घर में किसी भी तरह की बुरी शक्ति का प्रवाह नहीं हो पाता है। इसे नियमित रुप से जलाने से समृद्धि आती है। इसकी महक घर के लोगों के बीच प्रेम को बढ़ाती है।

ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए

to please god
to please god

वेदों की मानें तो कपूर के इस्तेमाल से ईश्वर को प्रसन्न किया जा सकता है। साथ ही इसकी आरती से आपका शरीर भी दोष मुक्त होता है। इसके अलावा घर में कपूर का धुंआ और आरती करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही इससे देवताओ का आशीष मिलता है। विज्ञान की मानें तो कपूर की आरती से बैक्टीरिया खत्म होते हैं।