सावन में रोजाना करें शिव चालीसा का पाठ, हर मनोकामना होगी पूर्ण: Sawan 2023
Shiv Chalisa in Sawan 2023

Sawan 2023 : सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय होता है इस महीने में शिवजी की पूजा का खास महत्व माना गया है। भक्तों को सावन के महीने का बेसब्री से इंतजार रहता ह। ऐसे में जब सावन का महीना आता है तब भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं।

कहा जाता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ भक्तों से अति प्रसन्न होते हैं और उनकी हर मनोकामना को पूर्ण करते हैं। अगर आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सावन के महीने में शिव चालीसा का पाठ करना शुरू कर दें। इसके काफी ज्यादा लाभ आपको देखने को मिलेंगे। आज हम आपको शिव चालीसा का पाठ करने से होने वाले लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं सावन के महीने में शिव चालीसा का पाठ करने से क्या-क्या लाभ भक्तों को हो सकते हैं।

शिव चालीसा का पाठ करने से होने वाले लाभ

धन प्राप्ति

अगर आपको लगातार धन हानि हो रही है और आप उसके लिए कई तरह के उपाय कर चुके हैं, तो आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जो सावन के महीने में अगर कर लिया जाए तो कभी भी धन हानि नहीं होती है। कहा जाता है सावन में शिव चालीसा का 40 दिन तक लगातार पाठ करने से धन की चाह पूरी होती है। साथ ही धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होने के साथ-साथ मनचाहा धन प्राप्त हो सकता है।

संतान प्राप्ति

Sawan 2023
Sawan 2023

अगर आप संतान नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं और इसके लिए अब तक कई उपाय कर चुके हैं तो आज एक शिव चालीसा के पाठ का उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसको करके आप संतान प्राप्ति कर सकते हैं। जी हां कहां जाता है कि शिवजी को प्रसन्न करके संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी की जा सकती है। लेकिन इसके लिए आपको सावन के महीने में शिव चालीसा का पाठ लगातार करना होगा। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी और आपको जल्द ही संतान प्राप्ति का सुख मिल सकता है।

समस्याओं से छुटकारा

अगर आप लगातार परेशानियों से घिरे हुए हैं और आपके जीवन में समस्या बनी हुई है। वहीं उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो सावन के महीने में आप रोजाना सुबह और शाम शिव चालीसा का पाठ करना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपके जीवन के दुख जल्द दूर होंगे। साथ ही आपको सुख समृद्धि की प्राप्ति भी होगी।

कर्ज से छुटकारा

अगर आप कर्ज में डूब चुके हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं इसके लिए आप काफी ज्यादा प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आपको कोई भी फायदा देखने को नहीं मिल रहा है तो आप सावन के महीने में शिव चालीसा का पाठ जरूर करें। इस से जल्द ही आपको फायदा देखने को मिलेगा और आपका कर्ज कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा।

दुश्मनों का नाश

अगर शत्रु आपका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं और आप उनसे परेशान हो चुके हैं, तो सावन के महीने में रोजाना सब चालीसा का पाठ करने से और भोलेनाथ की आराधना करने से आप अपने शत्रुओं से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन आपको यह रोजाना नियम अनुसार करना होगा।

शिव चालीसा का पाठ करने के नियम

शिव चालीसा का पाठ करने से पहले आप लोटे का जल सारे घर मे छिड़के और थोड़ा सा जल स्वयं पीए। शिव का पाठ करते हुए इस बात का ध्यान रखें की आप शब्दों का उच्चारण अच्छे से करें। वहीं अगर हो सके तो पूजा के दौरान शिव चालिसा का 11 बार पाठ करें। शिव चालीसा पाठ करने से पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ़ वस्त्र पहने। शिव चालीसा का पाठ पूर्ण भक्ति भावना से करें।