Shani Remedies
Shani Remedies

Shani Remedies: आपने लोगों को कलाई में कई तरह के धागे पहने हुए देखा होगा। कुछ लोग काला, तो कुछ पीला धागा पहनते हैं, वहीं कुछ लोग कलाई में कलावा बांधते हैं। ऐसे ही धागों में से से एक नीला धागा भी है, जिसे कुछ लोग फैशन तो कुछ ज्योतिष कारणों से पहनते हैं। दरअसल, किसी भी धागे का अपना अलग महत्व होता है और इन्हें पहनने के अलग फायदे होते हैं।

यूं कहा जाए कि लोग कलाई में किसी भी रंग का धागा नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए पहनते हैं। हर एक रंग की ही तरह नीला धागा पहनने का अपना अलग महत्व है।

कलाई में धागा पहनने का क्या है रिवाज़

Shani Remedies
Shani Remedies Ideas

हर एक धागे का अपना अलग महत्व होता है। वे मूल रूप से शरीर के विभिन्न हिस्सों पर बुरी नजर से बचाने या स्वास्थ्य, धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए बांधे जाते हैं। इन पवित्र धागों को पहनने से बहुत शुभ परिणाम मिलते हैं और सभी धागों को धारण करने का एक शुभ दिन और समय होता है। मान्यता यह भी है कि कोई भी धागा कलाई में धारण करते समय आपको किसी ज्योतिष एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए, जिससे इसके पूर्ण शुभ फल मिल सकें।

नीले धागे का महत्व

नीले रंग को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है, यह गुण व्यक्ति के करियर और आध्यात्मिक विकास के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि व्यक्ति कलाई में नीला धागा धारण करता है तो उसके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और उसे किसी भी काम में सफलता मिलती है।

माना जाता है कि कलाई के चारों ओर बंधा हुआ नीले रंग का धागा आपकी बुरी नजर से सुरक्षा का संकेत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाता है और जीवन में भाग्य लाता है।

नीला धागा पहनने के फायदे

नीले रंग को जल का प्रतीक माना जाता है। जल रचनात्मक स्वरूपों का संरक्षण करता है और उन्हें प्रेरणा, निष्ठा और भक्ति देता है। नीला धागा आपकी प्रतिभा को केंद्रित करने में मदद करता है और आपको चिंता से बचाता है। नीला धागा नए परिचित बनाने और अंतर्ज्ञान को मजबूत करने में मदद करता है। यह धागा किसी व्यक्ति को सही निर्णय लेने और सफलता दिलाने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

नीले धागे का शनि से संबंध

ज्योतिष के अनुसार नीला रंग शनि देव का प्रतीक होता है और यदि किसी की राशि में शनि दोष चल रहा है तो उसे कलाई में नीला धागा पहनने की सलाह दी जाती है। शनि के प्रकोप से बचने और किसी भी शनि दोष (शनि के उपाय) से बचने के लिए आप कलाई में नीला धागा पहन सकते हैं। यदि आप नीला धागा शनिवार के दिन धारण करती हैं तो ये आपके जीवन में ज्यादा लाभ देने में मदद करता है। नीला धागा धारण करते समय शनि के मंत्रों का जाप भी विशेष फलदायी होता है और इससे आपको इस धागे के ज्यादा लाभ मिल सकते हैं।

किन लोगों के लिए शुभ है नीला धागा

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए कलाई में नीला धागा पहनना अच्छा माना जाता है। इसे धारण करने से आपको जल्द ही सफलता मिलती है और आप किसी को नुक्सान पहुंचाए बिना ही आगे बढ़ते हैं। ज्योतिष की मानें तो कुंभ राशि के लोगों के लिए नीला धागा पहनना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इसका संबंध भी जल से होता है और ये शनि दोष को कम करने में मदद करता है।

इसे धारण करने से पहले आपको ज्योतिष एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लेनी चाहिए क्योंकि कुछ विशेष राशियों के लिए ये धागा ज्यादा शुभ हो सकता है। नीला धागा आपके लिए भी शुभ लाभदायक हो सकता है, लेकिन इसे पहनते समय उसके नियमों का पालन जरूरी है।