कई राशियों पर प्रभाव डालेगी शनि राहु की युति,बन रहा है अशुभ योग: Shani Rahu Yuti
Shani Rahu Yuti

Shani Rahu Yuti: शनि और राहु का गोचर ज्योतिष शास्त्र में बेहद ही महत्वपूर्ण और प्रभावशाली माना जाता है। शनि का रंग नीला और राहु का रंग काला माना जाता है। इन दोनों का असर कहीं ना कहीं सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलता हैं। इसलिए वैदिक ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों को पाप ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। शनि के देवता भैरव जी है तो वहीं राहु की देवी सरस्वती जी हैं। जब भी शनि और राहु एक साथ संबंध बनाते हैं तो जातक के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगते हैं।

इस युति से जातक चिंतित और निर्बल महसूस करते हैं। इस साल 2023 में शनि राहु के शतभिषा नक्षत्र में 17 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। जिसके कारण शतभिषा नक्षत्र में शनि राहु युति का निर्माण होने जा रहा है। जिस वजह से कई राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि शनि और राहु की युति बनाने से अगले 4 महीने किन राशियों के जातकों को सावधान रहना होगा।

इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को गलत तरीके से कमाए गए धन से नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ में गिरावट देखने को मिल सकती है। मान सम्मान की हानि हो सकती है। इस राशि वालों के प्रेम संबंधों में भी दरार आ सकती है। 17 अक्टूबर के बाद इस राशि से राहु और शनि का प्रभाव कम होगा और आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होता जाएगा। लव लाइफ में भी सुधार आएगा।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों को सभी आर्थिक फैसले सोच समझ कर लेना होंगे। इस राशि वालों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, खर्चे कई गुना बढ़ सकते हैं, खर्चों को पूरा करने के लिए आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। अगर आप कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी इसे टाल दें। 17 अक्टूबर तक संभलकर रहें इसके बाद आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा अच्छी होगी।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें। प्राइवेट नौकरी वाले लोगों को भी इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। 17 अक्टूबर के बाद आपको आर्थिक लाभ के साथ साथ आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।

मीन राशि

इस रही के जातकों को दुर्घटना से सावधान रहना होगा। सेहत से जुड़ी परेशानी के कारण खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इन राशि वालों के घर का कोई सदस्य भी बीमार पड़ सकता है।लेकिन, ये सभी स्थितियां 17 अक्टूबर के बाद बदल जाएंगी। साथ ही आपके जो काम रुक रहे थे वह बनने शुरु हो जाएंगे।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को इस राशि के जातकों में अहंकार की भावना रहने वाली है जिसके कारण इन्हें कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है जिसके कारण पारिवारिक शांति भंग हो सकती है। अक्टूबर के बाद परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्सनल लाइफ में भी सुधार आएगा। परिवार में भी सुख और शांति बनी रहेगी।

कैसे करें बचाव

  1. दुर्गा सप्तशती का विधि पूर्वक पाठ व दशांश करें।
  2. संकट मोचन हनुमाष्टक व सुंदरकांड का पाठ नियमित रूप से करें।
  3. शनि स्तोत्र का पाठ करें और अमावस्या के दिन जब सूर्य जल रहा हो तो उस समय बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें।
  4. शनिवार राहु के हवनात्मक जप करें।