जल्दबाजी में ना करें शादी की शॉपिंग, याद रखें ये ख़ास टिप्स

कई बार बेकार की चीजें खरीद लेते हैं। इसी तरह जल्दबाजी में बहुत सी चीजें ख़राब हो जाती हैं।

Wedding Budget Tips: शादी हर व्यक्ति के जीवन का ख़ास दिन होता है। इसलिए इस दिन की तैयारी भी उतनी ही खास होती है। शादी के लिए खरीदारी करने का समय भी खास होता है, क्योंकि इस दिन के लिए हर चीज पूरी तरह से परफेक्ट होनी चाहिए। हालांकि, कई लोग शादी की तैयारियों में इतनी जल्दीबाजी करते हैं कि वे अपनी खरीदारी के दौरान कई चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, और कई बार बेकार की चीजें खरीद लेते हैं। इसी तरह जल्दबाजी में बहुत सी चीजें ख़राब हो जाती हैं।

हर व्यक्ति के मन में अपनी या किसी बेहद करीबी की शादी को ले कर काफी उत्साह होता है और इसी उत्साह के चलते कई काम ख़राब हो जाते हैं। इस वजह से कई बार लोगों को बड़ा नुक्सान हो जाता है।

हर थोड़े समय बाद शादियों में कई तरह के ट्रेंड आ जाते हैं। कभी डेकोरेशन को ले कर, कभी खाने पीने की चीजों में और कभी बरात स्वागत या फेरे वरमाला आदि की रस्मों से जुड़े कई ट्रेंड आते रहते हैं। कुछ ही मिनटों के इस ट्रेंड के लिए लोग लाखों रूपये जोश जोश में खर्च कर देते हैं।

वेडिंग वेन्यू बुक करने से लेकर बड़ी बड़ी चीजों की शॉपिंग तक ना जाने कितनी ही ऐसी चीजें होती हैं जिनमे अलग से कुछ टैक्स फिक्स होता है। डीलर जो इन्हे हमें बेचते हैं इस तरह के छुपे हुए खर्चों के बारे में हमें कभी भी नहीं बताते हैं। जल्दी में हम भी ऐसा कुछ मालुम नहीं करते और बाद में एक मोटा खर्चा हमारे सामने आ जाता है।

किसी भी सेल से सामान लेने से पहले हमेशा ध्यान रखें, अगर आप कपडे ले रहे हैं तो आपको ठीक साइज़ पता होना चाहिए, क्यूंकि सेल में कभी भी एक्सचेंज या रिटर्न नहीं होता है। कोई और सामना लेने से पहले उसे अच्छी तरह से चेक कर लें।

हल्दी मेहंदी या किसी भी फंक्शन के लिए अगर आप सजावट का कोई सामान ले रहे हैं तो ध्यान रखें की जितनी जरुरत हो उतना ही सामान लें, बाद में इस तरह का सामन किसी काम नहीं आता और साथ ही आपका बजट भी गड़बड़ा जाता है।

ये खासतौर पर दुल्हन के लिए बने होते हैं, शादी वाले दिन के अलावा इनका कोई यूज़ नहीं होता है। इसलिए हमेशा अच्छी और मजबूत सैंडल या हील्स ही खरीदें जिसमे आपको आराम महसूस हो, इनका इस्तेमाल आप शादी के बाद भी किसी सूट साड़ी के साथ कर सकती हैं।

होने वाली दुल्हन शादी से कुछ हफ़्तों पहले एक बार सैलून हेयर स्टाइल कन्फर्म कर लें और साथ में मेकअप भी चेक कर ले। साथ में ये पता करें की हेयर असैस्रीसे के अलग से कुछ चार्ज तो नहीं लगेगा।

ब्राइडल मेकअप के साथ दो या तीन लोगों का पार्टी मेकअप कम्प्लीमेंट्री जरूर करवाएं।

आउटडोर वेडिंग के लिए पहले से बारिश धूल आंधी का इंतज़ाम कर के रखें।

इन अभी चीजों को ध्यान रखने से आपका ख़ास दिन और ख़ास बन जाएगा।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...