​A split-screen image. On the left, a close-up of the Sarvam Kaze Smart AI Glasses featuring thick, black rectangular frames and clear lenses against a dark background. On the right, Indian Prime Minister Narendra Modi is shown wearing the smart glasses while interacting with an individual at a tech event, showcasing the glasses in a real-world use case.
​A split-screen image. On the left, a close-up of the Sarvam Kaze Smart AI Glasses featuring thick, black rectangular frames and clear lenses against a dark background. On the right, Indian Prime Minister Narendra Modi is shown wearing the smart glasses while interacting with an individual at a tech event, showcasing the glasses in a real-world use case.

Summary: क्या है Sarvam Kaze? मेड-इन-इंडिया AI चश्मे की खासियत, जिसे PM मोदी ने पहना

भारत में स्वदेशी तकनीक के बढ़ते चलन के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक बेहद खास स्मार्ट डिवाइस पहने देखा गया। यह कोई साधारण चश्मा नहीं था, बल्कि एक मेड-इन-इंडिया AI चश्मा था, जिसमें ऐसे फीचर्स हैं जो आपके आम मोबाइल या डिवाइस में शायद ही मिलें।

Sarvam Kaze Smart AI Glasses: भारत में धीरे-धीरे स्वदेशी उत्पादों को प्रमोट करने का चलन बढ़ रहा है, और अब AI भी धीरे-धीरे अपने पैर भारत में पसारने लगा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक ऐसा खास डिवाइस पहने देखा गया, जिसे देखकर हर किसी की नजरें ठहर गईं। यह कोई साधारण चश्मा नहीं था, बल्कि एक स्मार्ट AI डिवाइस था, जिसमें ऐसे फीचर्स हैं जो आपके मोबाइल या आम टेक डिवाइस में शायद ही देखें जाएं। आइए जानते हैं, आखिरकार यह डिवाइस क्या है और इसमें क्या खासियतें छुपी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक स्टाइलिश, हाई-टेक स्मार्ट ग्लास पहने देखा गया, जिसका नाम Sarvam Kaze है और इसे भारतीय स्टार्टअप सर्वम AI ने विकसित किया है। खास बात यह है कि यह सिर्फ दिखने में स्मार्ट नहीं, बल्कि फीचर्स में भी ग्लोबल कंपनियों के ग्लासेस को टक्कर देने वाला है। इसका डिज़ाइन कुछ हद तक Meta Ray-Ban जैसी पहचान देता है, लेकिन पूरी तरह देसी तकनीक पर आधारित है।

front-facing product shot of the Sarvam Kaze Smart AI Glasses. The glasses feature a modern, chunky black frame design with integrated sensors or cameras visible near the hinges
Sarvam Kaze

Sarvam Kaze भारत का एक स्मार्ट AI ग्लास है, जिसे स्टार्टअप सर्वम AI ने डिजाइन और बनाया है। यह सिर्फ देखने का साधन नहीं है, बल्कि एक इंटेलिजेंट वियरेबल डिवाइस है जो आपके आसपास की चीज़ों को समझकर रियल-टाइम में जानकारी देता है। इसके जरिए आप आवाज़ और विज़ुअल कमांड से किसी भी चीज़ को कैप्चर कर सकते हैं, सवाल पूछ सकते हैं और तुरंत जवाब पा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में इसे पहनकर इसका रियल-टाइम रिस्पॉन्स टेस्ट किया, जिससे यह साबित होता है कि यह ग्लास पूरी तरह भारतीय तकनीक पर आधारित स्मार्ट डिवाइस है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय स्टार्टअप सर्वम AI इस हफ्ते अपने स्मार्ट डिवाइस में चैट फीचर लॉन्च करने की योजना बना रहा है। यह डिवाइस खास तौर पर आवाज और विजुअल कमांड के जरिए असल दुनिया में इंटेलिजेंस लाने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार, यूजर्स सर्वम प्लेटफॉर्म पर जाकर अपने हिसाब से कस्टम AI एक्सपीरियंस भी पा सकते हैं। पूरी तरह भारत में डिजाइन और निर्मित यह डिवाइस, एक स्वदेशी AI प्रोडक्ट के रूप में पेश किया जा रहा है और उम्मीद है कि इसे मई 2026 तक इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।

भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI ने हाल ही में Sarvam Edge लॉन्च किया है, जो बिना इंटरनेट के चलने वाला एक खास ऑन-डिवाइस AI प्लेटफॉर्म है। इसका मतलब है कि आप अपने फोन या लैपटॉप पर बिना इंटरनेट या क्लाउड सर्वर के भी AI का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिवाइस उन लोगों के लिए भी AI को सुलभ बनाता है, जो महंगे इंटरनेट प्लान का इस्तेमाल नहीं कर पाते या जिनके क्षेत्र में नेटवर्क नहीं पहुँचता। Sarvam Edge आपके डिवाइस की प्रोसेसिंग पावर का इस्तेमाल करता है और इंटरनेट से जुड़ा न होने की वजह से पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

Subscribe GL

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...