आपकी संतान के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये मंत्र, रोजाना करें इसका जाप: Santan Gopal Mantra
Santan Gopal Mantra

Santan Gopal Mantra: हर कोई अपनी आने वाली संतान की खुशहाली और स्वास्थ्य के लिए बहुत ही पेरशान रहता है। इसके लिए एक मां क्या-क्या नहीं करती। ऐसे ही हमारे वैदिक शास्त्रों में संतान के लिए कई तरह के मंत्र बताए गए हैं, जो काफी लाभ पहुंचाते हैं। मंत्रोच्चारण करने से मन को शांति मिलती है। हिंदू धर्म में मंत्रोच्चारण का बहुत ही महत्व है।

यह भी देखें-मच्छरों का घर में बढ़ गया है आतंक, तो ये पत्ते दिला सकते हैं छुटकारा: Plants For Get Rid Mosquitoes

इसी तरह सनातन धर्म में संतान गोपाल मंत्र का जाप करने के भी कई लाभ हैं। इसका विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि यह मंत्र श्रीकृष्ण को समर्पित हैं। जो लोग संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, उनके लिए ये मंत्र बहुत ही लाभकारी माना जाता है।

इससे उनकी संतान की इच्छा पूरी हो सकती है। कहा जाता है इस मंत्र में बहुत ही शक्ति होती है। इसका 108 बार जाप करने से संतान के जीवन में आने वाली हर तरह की समस्या दूर होती है।

संतान गोपाल मंत्र का महत्व क्या है

Santan Gopal Mantra
What is the importance of Santan Gopal Mantra

आपको बता दें कि यह मंत्र भगवान कृष्ण को समर्पित है। इसके पीछे एक कथा है, जो भगवान कृष्ण के जन्म से जुड़ी है। कथा के अनुसार वासुदेव जी को अपने पुत्र कृष्ण को नंद देव को सौंपना पड़ा था ताकि कंस उनकी जान ना ले ले। ऐसे में भगवान कृष्ण बड़े होकर कंस का वध कर देते हैं। उसी तरह संतान गोपाल मंत्र भगवान श्रीकृष्ण का आशीष है। यह मंत्र मां-बाप और उन बच्चों के लिए अच्छा माना जाता है, जो मुश्किलों का सामना करते हैं।

संतान गोपाल मंत्र और उसका अर्थ?

संतान गोपाल मंत्र- ऊं क्लीं देवकी सूत गोविंदो वासुदेव जगतपते देहि मे, तनयं कृष्ण त्वामहम् शरणंगता: क्लीं ऊं।।
संतान गोपाल मंत्र का अर्थ- देव की पुत्र! गोविन्द! वासुदेव! जगन्नाथः श्री कृष्ण! मुझे पुत्र दीजिये। मैं आपकी शरण में आया हूं||11॥

कौन कर सकता है संतान गोपाल मंत्र का जाप

कौन कर सकता है संतान गोपाल मंत्र का जाप
Who can chant Santan Gopal Mantra?

संतान गोपाल मंत्र का जाप करना काफी फायदेमंद माना गया है। इस मंत्र का जाप वो लोग कर सकते हैं, जो संतान की इच्छा रखते हैं। इस मंत्र का जाप करने से इस तरह के लोगों के जीवन में खुशहाली आती है। इस मंत्र के जाप से संतान प्राप्ति की राह में आने वाली सभी बाधाएं दूर होने लगती हैं। इस मंत्र से ऐसी मान्यताएं जुड़ी हैं कि जो लोग इस मंत्र का जाप तक करते हैं, उनको खूबसूरत और बुद्धिमान संतान प्राप्त होती है।

कैसे करें संतान गोपाल मंत्र का जाप

  • संतान गोपाल मंत्र का जाप करने के लिए सुबह जल्दी उठें और स्नान करें।
  • शुक्ल पक्ष, चंद्रावली, शुभ नक्षत्र में आप सुबह के वक्त इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  • एक दिन में आपको इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए।
  • इसका सबसे सही तरीका है कि आप भगवान संतान की मूर्ति को सामने रखकर फिर मंत्रों का जाप करें और ध्यान करें।
  • इस मंत्र के जाप का फायदा तब और ज्यादा मिलता है, जब आप जाप करने के लिए तुलसी माला का इस्तेमाल करते हैं।
  • स्वेट पुष्प या पीट पुष्प को भगवान की मूर्ति के आगे चढ़ाएं।
  • इस तरह के जाप करके आपको जल्द संतान की प्राप्ति हो सकती है।