कुर्ते वॉर्डरोब में जितने ज्यादा हों, उतने ही कम भी लगते हैं। इसलिए इनको खरीदते रहने वाली लड़कियां अक्सर ही मिल जाती हैं। आप इन्हीं लड़कियों में से एक हैं और अक्सर ही नए से नए डिजाइन खरीदने की कोशिश करती हैं तो हम आपके लिए कुर्ती के नए डिजाइन ले आए हैं। ये सारी डिजाइन आपको खूब पसंद आएंगी, इस बात की गारंटी है। इन कुर्तों की डिजाइन बिलकुल अनोखी हैं और आपकी पर्सनलिटी पर सूट भी करेंगे। इन कुर्तों में कुछ पार्टी वियरिंग भी हैं, चलिए इन पर नजर डालते हैं-

हाई-लो कुर्ती और धोती पैंट-
इस ड्रेस को आप पार्टी में पहनेंगी तो अच्छी लगेंगी। इसमें धोती पैंट पहनी गई है तो महरून कलर की कुर्ती भी। इसका पैटर्न हाई-लो वाला है। जिसके साथ धोती पैंट का लुक बहुत अच्छा आता है। पूरी ड्रेस पार्टी वियरिंग है लेकिन इसे किन्हीं छोटे गेटटूगेदर में भी पहना जा सकता है। अप बिलकुल अलग दिखेंगी।

लेयरिंग कुर्ता-
ये एक लेयरिंग कुर्ता है, जिसमें अंदर नीला कलर है तो बाहर की जैकेट हल्के हरे रंग की है। ये कुर्ता आपको कॉलेज फ्रेंड्स के बीच अलग दिखाएगा तो छोटी मीटिंग में भी आपके लुक का खूब साथ देगा।

रेड मिडी ड्रेस-
ये रेड कलर की मिडी ड्रेस जैसी है। इसे सिर्फ एक ड्रेस की तरह पहन सकते हैं तो जींस या लेगिंग के साथ भी। इसमें आपको मॉडर्न लुक मिलेगा और आप स्मार्ट भी खूब दिखेंगी।

ऑरेंज का जलवा-
इस ऑरेंज कुर्ते के साथ साथ पलाजों किसी और रंग का भी पहन सकती हैं। इसके साथ में बनारसी दुपट्टा है, जो इसके लुक को पूरा करता है और ड्रेस को खूबसूरत भी बनाता है।

सफेद स्ट्रेट अनारकली-
इस सफेद स्ट्रेट अनारकली को सिंपल और सोबर कहा जा सकता है। क्योंकि इसमें रंग सफेद है और इसमें कोई भारी कढ़ाई भी नहीं की गई है। इसमें ¾ बाहें हैं और सुंदर प्रिंट भी हैं।

सफेद और नारंगी का असर-
इस ड्रेस में सफेद और नारंगी का मेल है। जो बहुत प्यारा लग रहा है। इसमें सफेद पलाजो के साथ सफेद दुपट्टा भी है। इस तरह से ये ड्रेस साधारण होने के बाद भी पार्टी वियरिंग बन जाती है।
