Kitchen Decoration Tips 
Kitchen Decoration Tips 

कम बजट में करना है किचन का मेकओवर, तो इन सस्ती और सुंदर चीजों का करें इस्तेमाल

जब बात घर को सजाने और सुंदर बनाने की आती है। तो सबसे पहले लोगों का ध्यान किचन पर जाता है, क्योंकि किचन घर का एक ऐसा कोना होता है जहां पर पूरे घर का खाना बनता है। ऐसे में उसके रख-रखाव पर विशेष ध्यान देना पड़ता है।

Kitchen Decoration Tips: जब बात घर को सजाने और सुंदर बनाने की आती है। तो सबसे पहले लोगों का ध्यान किचन पर जाता है, क्योंकि किचन घर का एक ऐसा कोना होता है जहां पर पूरे घर का खाना बनता है। ऐसे में उसके रख-रखाव पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। ये कुछ ऐसी सस्ती चीजें हैं जो रसोई को सुंदर और आकर्षक बना सकती हैं। घर में किचन को वेल मेंटेन रखने के लिए लोग काफी चीजें करते हैं।

किचन को सजाने के लिए कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जैसी इंटीरियर से लेकर किचन अप्लायंस कई चीजों पर ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में रोजाना किचन की सफाई करना बहुत ही थकान भरा हो सकता है। अगर किचन की सफाई की भी जाती है, तो लाख कोशिशों के बाद भी लुक अच्छा नहीं आता। वहीं मार्केट में मिलने वाले किचन के डेकोरेटिव आइटम्स थोड़े महंगे होते हैं। इसलिए हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं किचन को सजाने के टिप्स, जिसे फॉलो करके आप कम पैसों में भी किचन को बेहतरीन लुक दे सकते हैं।

किचन में खाने की खुली चीजों को स्टोर करने के लिए आप ढक्कन वाली बास्केट भी खरीद सकते हैं। इस बास्केट में आप खुले मसाले, नमकीन, बिस्कुट और अन्य पैकेट्स को रख सकते हैं। इससे किचन की चीजें नहीं फैलेंगी और आपकी रसोई बिल्कुल साफ बनी रहेगी।

किचन की चीजों को टांगने के लिए आप हुक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्किट में 100 रुपए के अंदर प्लास्टिक के हुक्स आराम से मिल जाते हैं। इन्हें किचन की दीवारों पर लगाकर आप इसमें बर्तन, क्लीनिंग ब्रश और स्क्रब टांग सकते हैं।

Put hooks on the walls
Put hooks on the walls

किचन में खाना बनाते समय सामान अक्सर फैल जाते हैं। जिससे किचन का लुक भी खराब दिखने लगता है। ऐसे में आप मार्किट से ऑर्गेनाइजर खरीद सकते हैं। वहीं सिंक के आसपास वाले एरिया में ऑर्गेनाइजर रखकर आप वॉलपेपर को खराब होने से भी बचा सकते हैं।

दीवारों को सजाने के लिए आप मार्किट से कलरफुर वॉल पेपर खरीद सकते हैं। वहीं नो ऑयल स्टिकर वाले वॉल पेपर खरीदकर आप किचन की दीवारों का लुक चेंज कर सकते हैं। इसके अलावा प्लास्टिक रैक्स लगाकर भी आप किचन को डिफरेंट लुक दे सकते हैं।

Take the help of shelves
Take the help of shelves

किचन के सामान को प्रॉपर तरीके से रखने के लिए आप शेल्फ या रैक खरीद सकते हैं। वहीं मार्किट में 2 लेयर किचन डोर शेल्फ भी आसानी से मिल जाते हैं। किचन अप्लायंसेस को इस शेल्फ में रखकर आप किचन को अच्छी तरह से मेंटेन कर सकते हैं।

अपने किचन में बर्तन और पैन जैसी चीजें अक्सर स्लैब्स को अव्यवस्थित दिखाती हैं। बर्तनों को स्टोर करने के लिए अलमारियां या हैंगिंग रैक स्थापित करके वर्टिकल स्पेस का उपयोग करें। आप ढक्कन, कटिंग बोर्ड और बेकिंग शीट के लिए अतिरिक्त स्टोरेज बनाने के लिए पुराने लकड़ी के बक्सों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप टेंशन रॉड्स भी लगा सकते हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...