घर में ऐसे इस्तेमाल करें पुरानी शॉल को
आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप पुराने शॉल को किस तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। वह खराब भी नहीं होगी और काम भी आ जाएगी।
Reuse old shawl: हमारे घर में जितने भी चीज़ें होती हैं, वह खराब नहीं होती है। हम अक्सर यही सोचते हैं कुछ फट गया है या खराब हो गया है, तो इसे फेंक देते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है। आपके पास अक्सर ऐसी शॉल होती है, जो फट जाती है या पुरानी हो जाती है, तो उसे लोग बेकार समझ कर फेंक देते हैं, लेकिन यह भी बहुत काम आने वाली होती है। शायद आप इस बात से वाकिफ नहीं होंगे। कई बार पुरानी चीजें भी इस्तेमाल करने से हमारे बहुत सारे काम निकल जाते हैं और खर्च भी नहीं करना पड़ता है। इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आप पुराने शॉल को किस तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। वह खराब भी नहीं होगी और काम भी आ जाएगी।
सोफे के कवर बनाएं

पुरानी शॉल का इस्तेमाल करके आप सोफे का कवर बना सकते हैं। यह बहुत ही बेस्ट ऑप्शन होता है। आपको बस शॉल को सोफे के आकार का काटकर उसे कवर का आकार देना है। आप अपनी मर्जी से कोई भी आकार दे सकते हैं। ऐसा करने पर आपके सोफे का कवर भी तैयार हो जाएगा और शॉल वेस्ट भी नहीं जाएगा। मगर शॉल का हिस्सा छोटा हो, तो आप उसे शॉल एक ही सीट के लिए भी कवर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
फटी हुई शॉल से बनाए मफलर

अगर आपकी शॉल फट गई है तो आप इसे मफलर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बहुत ही अच्छा उपाय होता है। कई बार शॉल में छेद हो जाता है जिसकी वजह से हम उसे इस्तेमाल नहीं कर पाते और उस शॉल का लुक भी खराब लगता है। ऐसी परिस्थितियां से बचने के लिए फटी हुई शॉल को चारों तरफ से सील कर मफलर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
धूल मिट्टी से बचाने के लिए करें इस्तेमाल
घर में बहुत सारा ऐसा सामान होता है जिसे कवर करने की जरूरत होती है। उसके लिए आप फटी हुई शॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर को धूल मिट्टी से बचाने के लिए सभी सामान को कवर करना चाहिए। अलमारी हो या फ्रिज हो उन्हें कवर करने के लिए आप कवर का इस्तेमाल करें। इससे आपकी शॉल का भी इस्तेमाल हो जाएगा और आपका सामान भी साफ रहेगा।
टेबल का कवर बनाएं

इन सभी चीजों के साथ-साथ आप पुरानी शॉल को लेकर टेबल का कवर भी बना सकते हैं, फिर आपका टेबल बड़ा हो या छोटा हो आप उसे कवर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस शॉल को चारों तरफ से बराबर सिलना है। ऐसा करने से आप अपनी टेबल पर जमने वाली मिट्टी से बचाव कर सकते हैं।
पुरानी शॉल को बिल्कुल भी फेकने की गलती ना करें। हमने आपको इस तरह के टिप्स दिए है, जिन्हें आप इस्तेमाल में ले सकते हैं और यह बहुत ही इजी और फायदेमंद भी होते हैं।
