Raksha Bandhan Thali: इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 30 अगस्त के दिन मनाया जाने वाला है। इस खास दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र के लिए कामना करती है। साथ ही भाई, बहन की रक्षा करने का वादा करता है। यह भाई बहन के प्रेम का त्यौहार होता है। ज्योतिष के अनुसार कहा गया है कि अगर बहन राखी की थाली सही तरीके से सजाकर राखी बांधती है तो उसके भाई की आयु दीर्घ होने के साथ-साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि रक्षाबंधन की थाली में क्या-क्या चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए।
रक्षाबंधन की थाली में रखें ये 7 चीजें

राखी
राखी थाली में रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है। राखी के बिना थाली अधूरी रह जाती है। इसलिए इसे सजाने के लिए इसमें राखी को सबसे पहले रखें।
कुमकुम
आपने अक्सर देखा होगा किसी भी शुभ काम की शुरुआत कुमकुम का तिलक लगाकर की जाती है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी इसका पालन किया जाता है। तिलक मान-सम्मान का प्रतीक कहलाता है। बहन तिलक लगाकर भाई के प्रति अपना सम्मान प्रकट करती है। साथ ही अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर बहन उनकी लंबी उम्र की कामना भी करती है। इसलिए थाली में कुमकुम रखने का विशेष महत्व होता है।
अक्षत
हर शुभ अवसर पर कुमकुम के बाद अक्षत का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए अक्षत को थाली में रखना ना भूले। राखी के दिन अपने भाई के माथे पर कुमकुम के तिलक के उपर अक्षत लगाएं, इससे भाई का जीवन खुशियों से भर जाता है।
नारियल
नारियल को श्रीफल कहा जाता है। इसे देवी देवताओं का पसंदीदा फल भी माना जाता है। इसे घर में होने वाले हर शुभ काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। रक्षाबंधन के दिन थाली में नारियल अवश्य रखें। इससे भाई के जीवन में सुख समृद्धि आती है।
दीपक
राखी बांधने से पहले भाई की आरती उतारें। आरती करने से भाई की उम्र बढ़ती है और खुशहाली आती है। इसके लिए थाली में दीपक अवश्य रखें। दीपक जलाकर भाई की आरती उतारने से भाई बहन का प्रेम जीवन भर बना रहता है।
मिठाई
हर शुभ काम में मिठाई का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इसलिए रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर राखी की थाली में मिठाई जरूर रखना चाहिए। इस अवसर पर मिठाई का विशेष महत्व होता है। राखी बांधने के बाद बहन अपने भाई को मिठाई खिलाती हैं। ऐसा माना जाता है कि भाई को मिठाई खिलाने से रिश्ते में मिठास बनी रहती है।
रक्षा सूत्र
रक्षा सूत्र जैसे कि नाम से ही समझ आ रहा है। यह बहुत पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होता है। ऐसा माना जाता है की कलाई में इसे बांधने से सभी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती है। इसलिए रखी की थाली में रक्षा सूत्र अवश्य रखें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है।