Rakshabandhan Financial Gift for Sister
Rakshabandhan financial gift for sister

Summary: रक्षाबंधन पर भूलकर भी बहन को न दें ये 8 चीज़ें, वरना रिश्तों में आ सकती है दूरी

रक्षाबंधन पर बहन को उपहार देते समय सतर्क रहें, क्योंकि कुछ चीज़ें अशुभ मानी जाती हैं और रिश्तों में दूरियां ला सकती हैं। ज्योतिष और परंपरा के अनुसार रुमाल, चमड़ा, कांच, लोहे जैसी वस्तुएं देने से बचना चाहिए।

भाई-बहन के प्रेम और भरोसे के त्योहार रक्षाबंधन का लोग साल-भर इंतज़ार करते हैं। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाने वाला यह दिन हर किसी के लिए ख़ास होता है। बहन अपने भाई की लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती है, और भाई उसकी रक्षा का वचन देता है और एक से एक तोहफ़ा देता है। लेकिन, आप बहन के लिए उपहार लेने के पहले एक बार अच्छे से सब कुछ सोच-विचार कर लें, क्योंकि कुछ उपहार आप दोनों के रिश्तों में दूरी बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे कौन से पांच त्योहार हैं जिन्हें भूलकर भी अपनी बहन को ना दें।

रुमाल

रुमाल को उपहार के रूप में देना वैदिक ज्योतिष में मना बताया गया है। इससे रिश्तों में दूरियाँ, मनमुटाव या कटुता पैदा हो सकती है। इसलिए रक्षाबंधन पर बहन को रुमाल न दें।

चमड़े की वस्तुएं

Never gift leather bags to your sister
Never gift leather bags to your sister

चमड़ा, जैसे बैग या पर्स आदि, धार्मिक दृष्टि से अशुद्ध माने जाते हैं। इसे उपहार में देना नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकता है। इससे रिश्तों में दरार या तनाव उत्पन्न होने की संभावना रहती है।

धारदार वस्तुएं

त्योहारों पर तेज या धारदार वस्तुएं उपहार में देना अशुभ माना जाता है। ऐसी चीजें रिश्तों में कटाव या मतभेद का संकेत देती हैं। रक्षाबंधन जैसे पवित्र दिन पर ऐसी वस्तुएं देने से बहन के जीवन में आर्थिक संकट भी आ सकता है।

लोहे की वस्तुएं

इस बार रक्षाबंधन शनिवार को पड़ रहा है, तो विशेष रूप से लोहे से बनी चीजों को गिफ्ट में देने से परहेज़ करें। शनिदेव से संबंधित होने के कारण शनिवार को लोहा देना शनि के प्रकोप को आमंत्रित कर सकता है। इससे न केवल बहन के जीवन में समस्याएं आ सकती हैं, बल्कि रिश्तों में भी दूरी पैदा हो सकती है।

एल्यूमीनियम की चीजें

रक्षाबंधन के दिन बहन को एल्यूमीनियम की वस्तुएं देना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एल्यूमीनियम का संबंध राहु ग्रह से होता है। राहु नकारात्मकता और भ्रम का प्रतीक है। इस ग्रह से जुड़ी वस्तु उपहार में देने से भाई-बहन के संबंधों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

काले रंग की चीजें

हिंदू संस्कृति में काले रंग को अशुभ और नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है। रक्षाबंधन जैसे शुभ पर्व पर काले रंग के कपड़े या अन्य वस्तुएं देना रिश्तों की शुभता में कमी ला सकता है। इसके बजाय हल्के, उजले या चमकीले रंगों को प्राथमिकता देना बेहतर होता है।

कांच का सामान

Glass dineer set
Glass dineer set

काँच का सामान भले ही दिखने में अच्छा लगता है लेकिन कांच को नाजुक और शीघ्र टूटने वाली वस्तु माना जाता है। यह रिश्तों में अस्थिरता और कमजोरी का प्रतीक मानी जाती है। कांच की चीजें उपहार में देना इस बात का संकेत माना जाता है कि संबंधों में दरार आ सकती है।

घड़ी

अक्सर भाई बहनों को घड़ी गिफ्ट में देते हैं लेकिन घड़ी को ज्योतिष में समय का प्रतीक माना गया है और यह भी शनि से संबंधित मानी जाती है। कुछ मान्यताओं के अनुसार घड़ी उपहार में देना रिश्तों में समय की गिनती शुरू करने, ठहराव या दूरियों का संकेत हो सकता है। इसलिए रक्षाबंधन जैसे पावन दिन पर घड़ी देने से बचना चाहिए।

तो, आप भी इस बार रक्षाबंधन पर अपनी बहन को ये चीज़ें उपहार के रूप में देने से बचें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...