Raksha Bandhan 2023 Gifts: रक्षाबंधन का पर्व हिंदू प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो प्रतिवर्ष बड़े उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के प्रेम, त्याग व समर्पण भाव का प्रतीक है। हर वर्ष सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन यानी राखी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन का पर्व 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। धर्म शास्त्रों में रक्षाबंधन पर्व का महत्व बताया गया है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी आयु की कामना करती है।
वहीं, भाई अपनी बहनों को उसकी रक्षा का वचन देता है। इतना ही नहीं, इस दिन भाई बहन एक दूजे को तोहफे में मनपसंद का उपहार भी प्रेम स्वरूप भेंट करते हैं। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि रक्षाबंधन पर राशि के हिसाब से उपहार देना बेहद शुभ होता है। इससे भाई बहन के बीच प्रेम बढ़ता है और दोनों के जीवन में समृद्धि बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं रक्षाबंधन पर किस राशि के जातक को कौनसा गिफ्ट देना शुभ होता है।
मेष, वृष व मिथुन

अगर बहन की राशि मेष है तो रक्षाबंधन पर उसे खेल से संबंधित चीजें गिफ्ट कर सकते हैं या फिर उसे एक्टिव वियर दे सकते हैं। अगर उसे घूमने का शौक है तो उसे एम्यूजमेंट पार्क की टिकट गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं, अगर राशि वृष है तो बहन को आप उसकी पसंदीदा चॉकलेट उपहार कर सकते हैं। या फिर उसकी मनपसंद की ज्वैलरी गिफ्ट कर सकते हैं। इसी तरह अगर राशि मिथुन है तो उसे क्विज बुक्स, क्रिएटिव चीजें या फिर सीखने से जुड़ी चीजें तोहफे में दे सकते हैं।
कर्क, सिंह व कन्या

अगर बहन की राशि कर्क हो तो उसे कुकिंग से जुड़ी चीजें उपहार में दे सकते हैं। या फिर उसे कुकिंग की बुक भी गिफ्ट में दे सकते हैं। इसी तरह सिंह राशि होने पर रक्षाबंधन पर बहन को कहीं घूमने ले जा सकते हैं। या फिर उसकी मनपसंद की चीज तोहफे में दे सकते हैं। इससे आपको भी लाभ मिलेगा। वहीं, कन्या राशि की बहन को स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी चीज दे सकते हैं जो उसके काम आ सके, क्योंकि इस राशि के लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहते हैं।
तुला, वृश्चिक व धनु

शास्त्रों के अनुसार, तुला राशि होने पर बहन को ब्यूटी किट या उससे जुड़ी कुछ भी चीज गिफ्ट कर सकते हैं। इसी तरह वृश्चिक राशि की बहनों को बुक, किताब या नॉवल देना उत्तम होता है। वहीं, अगर बहन धनु राशि की है तो उसे एडवेंचर की टूर ट्रिप करवा सकते हैं।
मकर, कुंभ व मीन

मकर राशि के लोग स्वभाव से जुझारू होते हैं। इसलिए रक्षाबंधन पर मकर राशि की बहन को इंस्पिरेशनल बुक्स देना चाहिए। वहीं, अगर बहन कुंभ राशि की है तो उसे पढ़ाई या फिर प्रयोग के लिए कुछ चीजें देनी चाहिए। इसी तरह मीन राशि की बहनों को उनकी मनपसंद के अनुसारर गिफ्ट देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर इस बार रहेगा भद्रा का साया, जानें किस समय बांधनी है राखी: Raksha Bandhan 2023 Muhurat