Pooja Dadlani: हर देश का एक राजा होता है जिसको मैनेज करने के लिए उसका प्रधानमंत्री होता है। या यूं कहें कि प्रधानमंत्री के बिना राजा कुछ नहीं होता है। जैसे कि चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया था चाणक्य ने। अकबर को सलाह देने का काम करते थे बीरबल। ऐसे ही इतिहास में कितने राजा हुए जिनके प्रधानमंत्री या सलाहकार की सलाह उनके राजा की सफलता का कारण बनी।
कुछ ऐसे ही हैं पूजा ददलानी। नाम आपने हो सकता है पहली बार सुना होगा लेकिन यह कोई ऐसा-वैसा नाम नहीं है। बल्कि यह बॉलीवुड के राजा मतलब किंग खान की मैनेजर हैं जो सुपरस्टार शाहरुख खान के हर काम को मैनेज करती हैं। अब तक सुर्खियों से दूर रही पूजा का नाम पिछले साल आर्यन के एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) के द्वारा हिरासत में लिए जाने के कारण काफी समाचारों में काफी रहा था। पिछले साल अक्टूबर में एक क्रूज शिप में हुए रेव पार्टी में छापा मारने के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स के साथ पकड़ाए थे। इस केस में आर्यन के हर सुनवाई के दौरान पूजा उनके साथ नजर आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब आर्यन की जमानत याचिका कोर्ट में ख़ारिज हो गई तो पूजा वहीं कोर्ट में सबके सामने रोने लगी थीं।
ऐसे में आप पूजा ददलानी का खान परिवार के साथ जुड़ाव का अहसास खुद कर सकते हैं। इसलिए शाहरुख खान और पूजा का रिश्ता केवल प्रोफेशनल नहीं है बल्कि पूजा गौरी खान और इनके बच्चों के साथ भी काफी प्यारी बॉन्डिंग साझा करती हैं और उन्हें अपनी फैमिली ही समझती हैं। तभी तो वे शाहरुख खान के हर फैमिली ओकेज़न पर नजर आ जाती हैं। वह अलग बात है कि अब तक मीडिया की नजर उन पर गई नहीं थीं। लेकिन अब जब मुश्किल वक्त में वह शाहरुख खान के साथ कोर्ट में भी चक्कर लगाती दिखी तो हर कोई उनकी बात कर रहा है और उनकी मैनेजरशिप की तारीफ कर रहा है। तो आइए हम भी जानते हैं कि कौन है पूजा ददलानी जिन्होंने किंग खान के इतने बड़े सफल करियर को मैनेज किया हुआ है और आर्यन खान व सुहाना खान को भी आगे के लिए कर रही हैं तैयार। तो आइए आज हम आपको बताते हैं पूजा ददलानी की दिलचस्प जिंदगी के बारे में।

साल 2012 में जुड़ी शाहरुख खान से
पूजा ददलानी शाहरुख खान के साथ पिछले 10 सालों से काम कर रही हैं। वह 2012 में किंग खान से मिली थी और तब से ही उनके काम को मैनेज कर रही हैं। वह शाहरुख खान के हर प्रोजेक्ट को संभालती हैं। इसमें फिल्मों से लेकर विज्ञापन फिल्में व इवेंट्स भी शामिल हैं। यहां तक की पूजा शाहरुख की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का काम भी देखती हैं। आपको बता दें कि यह आईपीएल टीम शाहरुख़ की है। आपको बताते चलें कि हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स देश की पहली यूनिकॉर्न स्पोर्ट्स टीम बनी है।
सेलेब्रिटी मैनेजर
38 वर्ष की पूजा ददलानी आज बॉलीवुड की सबसे पावरफुल मैनेजर में से एक है। इनका जन्म 2 नवंबर 1983 को इंडिया में ही हुआ था। पूजा ददलानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने और सेलेब्स के साथ वाले फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। इनके पेरेंट्स मनु ददलानी और मीनू ददलानी हैं। इनकी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के ‘बाई अंबाबाई फरामजी पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल’ से हुई और कॉलेज ‘एचआर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकॉनोमिक्स’ से किया। पूजा ने मास कम्युनिकेशन में भी ग्रेजुएशन किया है।

पति हैं हितेश गुरनानी
पूजा ददलानी बॉलीवुड में प्रोड्यूशर के तौर पर भी एक्टिव हैं और अब तक कई प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूज़ कर चुकी हैं। इनकी शादी हितेश गुरनानी से हुई है। हितेश साल 2008 से ‘लिस्टा ज्वेल्स’ के डायरेक्टर हैं। ये दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं और इसका इज़हार आए दिन अपने सोशल अकाउंट पर करते रहते हैं।
2016 में बनीं एक बेटी की मां
पूजा ने 2016 में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम इन्होंने प्यार से ‘रेना’ रखा। ये अपनी बेटी से काफी प्यार करती हैं और आए दिन अपनी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

चेन्नई एक्सप्रेस को किया को-प्रोड्यूज़
शाहरुख खान के साथ साल 2012 से काम कर रहीं पूजा ने किंग खान का काम काफी अच्छी तरीके से संभाला हुआ है। इन्होंने शाहरुख को चेन्नई एक्सप्रेस जैसी हिट मूवी की सलाह तब दी सब उन्हें एक हिट मूवी की सख्त जरूरत थी। इन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस को को-प्रोड्यूज़ भी किया है। तब से शाहरुख खान ने पूजा को अपने प्रोफेशनल वर्क की पूरी जिम्मेदारी दे दी। उनके ब्रांड्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट मैनेज करने से लेकर उनके कंपनीज के साथ कानूनी और बिजनेस से जुड़े इंगेजमेंट्स का भी ध्यान रखती हैं। अगर हम ये कहें कि किसी भी एड फिल्म या फिल्म प्रोजेक्ट के लिए सबसे पहले प्रपोज़ल पूजा के पास ही जाता है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
हालांकि, शाहरुख खान से जब यह जुड़ीं थीं तो इनकी मुख्य जिम्मेदारी केवल एक्टर के प्रोडक्शन हाउस ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ का ख्याल रखना था। लेकिन फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इनको और भी कई जिम्मेदारियां मिलती गईं।
आर्यन खान के एनसीबी मामले से सुर्खियों में आईं
पूजा ददलानी एक्टर शाहरुख खान की साल 2012 से मैनेजर रही हैं, लेकिन 2021 तक इनके बारे में कोई नहीं जानता था। लेकिन अक्टूबर 2021 में एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) द्वारा आर्यन खान को हिरासत में लिए जाने के बाद से यह एक जाना-पहचाना नाम बन गई। इस मामले के बाद जब हर सेलेब्रिटी ने चुप्पी साधी हुई थी तब पूजा ही रोज आर्यन खान से मिलने हिरासत में जाती थीं। यहां तक उन्हें सपोर्ट भी करती नजर आई थी जिसके कारण इन्हें भी एनसीबी का समन जारी हुआ था। आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि पूजा अपना हर काम कितनी गंभीरता से करती हैं। तो ऐसा है बॉलीवुड के किंग खान के मैनेजर का काम जिसके कारण शायद अब तक शाहरुख ने बॉलीवुड में कई फ्लॉप फिल्म देने के बाद भी खुद को मैनेज किया हुआ है।
