Summer Flowers
Summer Flowers

June Month Planting: तेज गर्मी में अधिकतर पौधे मुरझा जाते हैं। लेकिन कई ऐसे फूल के पौधे भी हैं, जो न केवल मई और जून की चिलचिलाती गर्मी में खिलते रहते हैं बल्कि रंग और सुगंध से भरपूर रहते हैं। ये चैंपियन गर्मी के मौसम के बगीचों के लिए परफेक्ट हैं। अगर आप इस तेज गर्मी के मौसम में अपने बगीचे को फूलों से खिला बनाना चाहती हैं, तो यहां 7 प्यारे फूलों के पौधों के बारे में बताया जा रहा है।

June Month Planting-Bougainvillea
Bougainvillea

मैजेंटा, ऑरेंज और व्हाइट कलर के कागज़ जैसे ब्रैक्ट्स के साथ बोगनविलिया न केवल गर्मी को सहन करता है बल्कि खूबसूरती से पनपता भी है। यह साउथ अमेरिका से है लेकिन अब अब हर जगह उग जाता है। यह कम पानी में जीवित रह सकता है, जो एक बार लग जाने के बाद अपनी खूबसूरती बिखेरता रहता है। यह पूरी धूप और कम पानी में आसानी से सर्वाइव कर जाता है।

Gudhal plant
Hibiscus

हिबिस्कस गर्मियों में बेहद खूबसूरत दिखता है। इसके बोल्ड, ट्रंपेट आकार के फूल गर्म मौसम में भी लगातार खिलते रहते हैं। चाहे आप क्लासिक रेड, खूबसूरत यलो या दुर्लभ ब्लू कलर चुनें, ये फूल बेहद खूबसूरत दिखते हैं। ये तितलियों और हमिंगबर्ड जैसे पॉलिनेटर्स (परागणकों) को भी अट्रैक्ट करते हैं। इन्हें नियमित रूप से पानी देने और सुबह की धूप मिलने से ये खुश और खिले हुए रहते हैं।

Portulaca
Portulaca

इसे कहीं कहीं “मॉस रोज़” भी कहा जाता है, जो जमीन को ज्वेल  कलर के फूलों से ढक देता है। यह सूरज के साथ खिलता है और रात में बंद हो जाता है। बॉर्डर या हैंगिंग बास्केट के लिए परफेक्ट इस पौधे को ना के बराबर मेंटेनेन्स की जरूरत पड़ती है। बस सूरज, रेत और कभी कभी थोड़ा सा पानी।

Plumeria
Plumeria

कई जगहों पर इसे फ्रैंगिपानी के नाम से जाना जाता है, जिसके पेड़ों में प्यारी सी खुशबू होती है। इनके वैक्स जैसे फूल गुच्छों में दिखते हैं, जो व्हाइट, पिंक और गोल्डन यलो कलर के होते हैं। प्लुमेरिया को अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी, भरपूर धूप और सांस लेने के लिए जगह की जरूरत होती है। एक बार इनकी जड़ें जम गईं, टो ये आसानी से गर्मी को झेल ले जा सकते हैं।

Zinnia
Zinnia

अगर आपको ऐसे कलर वाले फूल चाहिए जो पूरे मौसम में टिके रहें, तो ज़िनिया आपके लिए परफेक्ट हैं। ये आसानी से गर्मी को बर्दाश्त कर लेटे हैं। इन्हें धूप वाली जगह और कभी कभी पानी देने से ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। ये कई कलर और आकार में उपलब्ध हैं, खुद ही बीज बोने की क्षमता के कारण फ़ेमस हैं। आप इनहन जितना ज्यादा काटेंगे, ये उतने ही ज्यादा खिलेंगे। 

genda plant
Marigold

मैरीगोल्ड सिर्फ खूबसूरत ही नहीं होते हैं, बल्कि इन्हें उगाना प्रैक्टिकल भी है। ये गोल्डन यलो कलर के फूल गर्मी को झेलते हुए बगीचे से कीड़ों को भगाते हैं। टैगेटेस वेरायटी खास तौर पर चिलचिलाती गर्मी में अच्छी तरह से उगती हैं और बिना किसी शिकायत के फलती फूलती रहती हैं। 

Adenium
Adenium

एडेनियम को रेगिस्तानी गुलाब भी कहा जाता है, जो एक चमत्कार ही है। इसके आधार पर पानी जमा होता है और इसके फूल पिंक और रेड कलर के ट्रंपेट आकार के होते हैं। यह गर्म मौसम में एक स्टेटमेंट पीस है। इसे सूरज से प्यार है और यह कंटेनर में आसानी से उग जाता है। यही वजह है कि इसे बालकनी में भी लगाया जा सकता है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...