ट्रैवलिंग की ख़ास बात
पहाड़ों में सुकून तलाशने का मन हो या समंदर के किनारे छुट्टियां बिताने का सपना—घूमना अब शौक नहीं, ज़रूरत बन गया है।
Travel Loan: आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में हर कोई कभी-कभी ब्रेक चाहता है। कहीं पहाड़ों में सुकून तलाशने का मन हो या समंदर के किनारे छुट्टियां बिताने का सपना—घूमना अब शौक नहीं, ज़रूरत बन गया है। लेकिन कई बार बजट आड़े आ जाता है। ऐसे में ट्रैवल लोन यानी यात्रा ऋण एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। लेकिन किसी भी वित्तीय निर्णय की तरह, ट्रैवल लोन लेने से पहले कुछ जरूरी बातों को जानना बेहद ज़रूरी है।
क्या होता है ट्रैवल लोन?
ट्रैवल लोन एक प्रकार का पर्सनल लोन होता है जो खास तौर पर आपकी यात्रा की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए दिया जाता है। आप इसका इस्तेमाल फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, गाइड, वीज़ा चार्ज, इंश्योरेंस या अन्य यात्रा खर्चों के लिए कर सकते हैं। इस लोन को चुकाने के लिए आपको मासिक किश्त में भुगतान करना होता है।
कहां से मिल सकता है ट्रैवल लोन?

बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां और कुछ डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म्स ट्रैवल लोन की सुविधा देते हैं। SBI, HDFC, ICICI, Axis, और Kotak जैसे बैंक इस लोन की पेशकश करते हैं, वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे EarlySalary, CASHe, Navi आदि भी तुरंत ट्रैवल लोन उपलब्ध कराते हैं। यह आपको देखना है कि आपके लिए कौन सा विकल्प सही साबित होगा। इनका कोई हिडन चार्ज हो तो उसके बारे में जानना जरूरी है।
ट्रैवल लोन लेने से पहले जानें ये बातें

सबसे पहले ब्याज दर के बारे में जान लेना चाहिए। हर बैंक की ब्याज दर अलग होती है। आमतौर पर यह 10% से 24% तक हो सकती है। जितनी अच्छी आपकी क्रेडिट स्कोर और आय होगी, उतनी ही कम ब्याज दर मिल सकती है। EMI प्लान बनाना भी जरूरी होता है। अपने मासिक बजट को ध्यान में रखते हुए EMI तय करें। ज्यादा लंबी अवधि की EMI से मासिक बोझ कम होगा लेकिन कुछ ब्याज ज़्यादा देना पड़ सकता है। प्रोसेसिंग फीस और छिपे चार्ज पता करना होता है। कुछ बैंक प्रोसेसिंग फीस या अन्य चार्ज लेते हैं। लोन लेने से पहले सभी शर्तें और शुल्क ध्यान से पढ़ लें। क्रेडिट स्कोर भी सही रखें। अगर आपका CIBIL स्कोर 750 या उससे ऊपर है तो आपको ट्रैवल लोन जल्दी और बेहतर शर्तों पर मिल सकता है।
लोन की राशि और समय सीमा

ट्रैवल लोन की राशि आमतौर पर ₹10,000 से लेकर ₹5 लाख तक हो सकती है। लोन की समय सीमा 6 महीने से 5 साल तक हो सकती है जो आपकी सुविधा और बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करती है। आपको अपनी ज़रूरत और सुविधा के अनुसार यह तय करना होगा। साथ ही यह भी देखना होगा कि आपके लिए सबसे सही और फलेक्सिबल कौन सा प्लान होगा।
क्या ट्रैवल लोन लेना फायदेमंद है?
अगर आपकी आय स्थिर है और आप ईएमआई समय पर चुका सकते हैं तो ट्रैवल लोन एक अच्छा विकल्प है। यह आपको अपनी पसंदीदा जगह पर जाने का मौका देता है बिना लंबा इंतज़ार किए। लेकिन अगर आपकी आय अनिश्चित है या पहले से कोई लोन चल रहा है तो नया कर्ज लेने से बचना बेहतर होगा।
