तत्काल में पासपोर्ट के लिए करना है अप्लाई, तो यहां जाने पूरी प्रक्रिया: Passport Process
Passport Process

पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया जानें

इस आर्टिकल में आपको जल्द से जल्द पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका और जानकारी दे रहे हैं।

Passport Process: अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो आप भारत से बाहर यहां किसी दूसरे देश में जाकर यात्रा नहीं कर सकते। पासपोर्ट एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जो सरकार द्वारा जारी किया जाता है और इसी के आधार पर आप किसी भी देश में यात्रा कर सकते हैं। कुछ लोगों के पास पासपोर्ट बनवाने की सही जानकारी नहीं होती है, इसलिए यह काम लंबित हो जाता है।

अगर कोई भी व्यक्ति जल्द से जल्द विदेश जाना चाहता है तो और उसे विदेश में कोई जरूरी काम है और इसके लिए उसे जल्द से जल्द पासपोर्ट बनवाना है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में आपको जल्द से जल्द पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका और जानकारी दे रहे हैं।

तत्काल कैसे पासपोर्ट के लिए करें अप्लाई?

पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से पहले आपको यह जान लेना जरूरी है कि आपको तत्काल पासपोर्ट के लिए कहां आवेदन करना है और कैसे आवेदन करना है? आइए जानते हैं पूरी बात…

Passport Process
Passport Process Apply

•  तत्काल पासपोर्ट के लिए आपको खुद पासपोर्ट ऑफिस में जाना होगा और यहां पर मिलने वाले फॉर्म में आपको पूरी जानकारी देनी होगी।

• इसके अलावा आप ऑनलाइन भी पासपोर्ट अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा और अपने आईडी पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।

• यहां पर आपको तत्काल आवेदन का ऑप्शन दिखाई देगा जिसमें आपको सारी जानकारी भरनी होगी। फॉर्म भरने के बाद आपको इसकी ऑनलाइन फीस भी जमा करनी होगी।

• आवेदन करने के बाद और फीस जमा करने के बाद इस फॉर्म को डाउनलोड कर ले ताकि भविष्य में आप इसका इस्तेमाल कर सकें।

• ऑनलाइन फॉर्म फिल करने के बाद आपको एक डेट दी जाती है जिस दिन आपको पासपोर्ट ऑफिस जाना होता है।

तत्काल पासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेज?

आपको पता ही होगा कि सामान्य पासपोर्ट बनवाने के लिए भी कुछ जरूरी दस्तावेज लगते हैं उसी प्रकार तत्काल दस्तावेज बनवाने के लिए भी आपको कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स की जरूरत होती है। आप तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई करते हैं या फिर आप पासपोर्ट ऑफिस जाते हैं तो आपको यह जरूरी दस्तावेज लेकर जाना होगा। आइए बताते है कौन से है वो जरूरी डाक्यूमेंट्स…

Passport
Passport Application

जिस तरह नॉर्मल पासपोर्ट बनवाने के लिए कुछ ज़रूरी डाक्यूमेंट्स की ज़रूरत होती है ठीक उसी तरह तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए भी पासपोर्ट की ज़रूरत होती है। जब आप अप्लाई करते हैं या फिर पासपोर्ट ऑफिस जानते हैं तो आपको इन डाक्यूमेंट्स के साथ ज़रूर पहुंचना चाहिए।

• वोटर आई कार्ड

• जन्म प्रमाण पत्र

• ड्राइविंग लाइसेंस

• आधार कार्ड

• पैन कार्ड

• बैंक पासबुक

• राशन कार्ड

• जाति प्रमाण पत्र

तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क?

तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करने और उसके लिए कौन से जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए यह जान लेने के बाद बताने जा रहे हैं कि किस उम्र के व्यक्ति के लिए कितनी फीस पासपोर्ट बनवाने के लिए लगती है। आइए जानते है…

Passport Request
Passport Request

• 15 साल से कम उम्र के लिए शुल्क- 3000 रुपये ( इतना समय American Visa मिलने में लग सकता है )

• 15 से 18 की उम्र के लिए शुल्क- 3500 रुपये (पासपोर्ट की वैधता लगभग 10 साल-36 पेज के लिए)

• 18 से अधिक उम्र के लिए शुल्क- 4500 रुपये (पासपोर्ट की वैधता लगभग 10 साल-36 पेज के लिए)

• 18 से अधिक उम्र के लिए शुल्क- 5500 रुपये (पासपोर्ट की वैधता लगभग 10 साल-60 पेज के लिए)

नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तत्काल के लिए कुछ एक्स्ट्रा शुल्क ही देना होता है।

तत्काल पासपोर्ट में लगता है कितना समय?

हमारी जानकारी से पता चला है कि तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करने और उसके लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद पासपोर्ट बनने में कम से कम 1 से 2 दिन का समय लग जाता है। इसके अलावा अगर आपका पुलिस वेरिफिकेशन जल्दी हो जाता है तो आपका पासपोर्ट भी जल्दी बनकर आ जाता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...

Leave a comment