पैरेंट्स  चाहें जितने भी फैशन कॉनशियस क्यों न हों वो बच्चों के लिए आउटफिट्स सेलेक्ट करते समय रंगों के बारे में ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और कैसे भी रंग के कपडे उन्हें पहना देते।  जिससे बहुत बार बच्चों की पर्सनालिटी निखारने की बजाय डाब जाती है। चूंकि हर रंग का अपना अलग ही महत्त्व है और बच्चों को रंगों से बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है इसलिए उन्हें भी अलग -अलग रंगों के कपडे पहनाने चाहिए और मौसम के अनुरूप ही कपड़ों के रंगों का चुनाव करना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि आपके लिटिल वन पर किस कलर के आउटफिट्स अच्छे लग सकते हैं –

व्हॉइट कलर 

व्हॉइट कलर हमेशा आंखों को शांति प्रदान करता है और हर बच्चे पर अच्छा भी लगता है। खासतौर पर गर्मी के  मौसम में बच्चों को व्हॉइट कलर के कपड़े पहनाने से उन्हें ठंडक मिलती है और बच्चे ज्यादा चिढ़चिढ़ा नहीं महसूस करते हैं। 

ब्लू कलर 

आसमान हो या नदी हर एक का रंग ब्लू होता है और कपड़ों में भी ब्लू कलर एवर ग्रीन कलर माना जाता है इसलिए ये किसी भी उम्र के बच्चे पर अच्छा लगता है और ये लड़के या लड़की दोनों पर ही सूट करता है। इस कलर में बच्चों की खूबसूरती और ज्यादा निखरकर सामने आती है। 

पिंक कलर 

पिंक कलर सुनते ही बच्चों के पिंक चीक्स दिमाग में आने लगते हैं। 5 साल से काम उम्र के सभी बच्चों पर पिंक कला खूब जंचता है। वैसे तो पिंक कर मौसम में पहना जा सकता है लेकिन गर्मियों में ये ज्यादा अच्छा लगता है। 

नियॉन कलर 

नियॉन कलर बहुत ज्यादा एनर्जी से भरे हुए होते हैं और ये ऐसे कलर्स हैं जो हर एक पर अच्छे नहीं लगते लेकिन ये कलर्स बच्चों पर खूब फबते हैं। नियॉन ग्रीन और नियॉन ऑरेंज कलर हर बच्चे पर अच्छा लगता है। यदि बच्चे का कॉम्पलेक्शन ज्यादा फेयर नहीं है तब भी ये कलर्स बच्चों पर बहुत अच्छे लगते हैं। 

येलो कलर 

ये कलर भी हर बच्चे पर अच्छा लगता है ये कलर भी बहुत ज्यादा शांति से भरा हुआ होता है। इसलिए ये आई सूदिंग लगता है और बच्चों की सॉफ्ट स्किन पर खूब फबता है। खासतौर पर डार्क कॉम्पलेक्शन के बच्चे पर भी येलो कलर बहुत अच्छा लगता है। 

ब्लैक कलर 

ब्लैक कलर ऐसा कलर है जो बच्चों को हर अवसर पर पहनाया जा सकता है। ये किसी भी मौसम में और किसी भी समय पहनने में अच्छा लगता है। 
तो अब आप भी अपने बच्चे के लिए आउटफिट्स खरीद रहे हैं तो कलर्स का ध्यान जरूर रखें क्योंकि छोटे बच्चों को कलरफुल कपड़े पहनाकर आप उन्हें रंगों की भाषा से भी मुखातिब करा सकते हैं।  साथ ही उन्हें अला-अलग कलर्स की पहचान भी करा सकते हैं।