आजकल जहां एक तरफ कोरोना वायरस से बचाव के लिए और सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन करने के लिए देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। सारे स्कूल बंद कर दिए गए हैं और ऑफिस में भी वर्क फ्रॉम होम शुरू कर दिया गया है। वहीं बच्चों वाले घरों में वर्किंग पैरेंट्स के सामने एक समस्या सामने आ रही है कि कैसे बच्चों के साथ वर्क फ्रॉम होम किया जाए। आइए आपको बताते है बच्चों के साथ वर्क फ्रॉम होम करने के 5 आसान टिप्स –
घर में एक एकांत स्थान ढूढें
यदि आपके घर में कोई अलग स्टडी रूम या ऑफिस वर्क रूम नहीं है तो घर में कोई ऐसी जगह ढूढें जहां आप छिपकर ऑफिस का काम कर सकते हैं। आप घर के किसी स्टोर रूम को भी अपना ऑफिस बना सकती हैं। यदि आपको ज़रूरत हो तो दरवाजे बंद कर दें।
बच्चों को ठीक से रहने के लिए अवार्ड दें
यदि आपके बच्चे छोटे हैं और आपको परेशान कर सकते हैं या कॉलिंग में डिस्टर्ब कर सकते हैं तो उन्हें कोई टास्क करने को दें जैसे पेंटिंग , टेबल लर्न करना या वर्ड मीनिंग याद करना। उन्हें टास्क पूरा होने पर अवार्ड देने के लिए कहें। यदि वो आपके काम में बढ़ा उत्पन्न नहीं करते हैं तो उनकी प्रशंसा करें और उनकी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दें।
बीच -बीच में ब्रेक लें
तीन घंटे तक लगातार बैठकर काम करने के बजाय, 30 या 50 मिनट तक काम करने की कोशिश करें, फिर अपने बच्चों के साथ उनकी एक्टिविटी में इन्वॉल्व होने के लिए थोड़ा ब्रेक लें। ऐसा करने से बच्चे बिजी भी रहेंगे और आप अपने ऑफिस का काम आसानी से कर पाएंगे।
एक्टिविटी बॉक्स बनाएं
रात में कुछ समय निकालें और बच्चों की एक्टिविटीज से एक बॉक्स को भरें उसमें ऐसी एक्टिविटी लिखें जो आपका बच्चा आसानी से कर सके । थीम बनाएं और प्रत्येक बॉक्स को लेबल करें, ताकि उनके पास विकल्प हों: कला परियोजनाएं, टेडी बियर टी पार्टी, टॉय कार रेस। बस यह सुनिश्चित करें कि उन्हें आपसे बहुत मदद की आवश्यकता न पड़े और वो खुद इन एक्टिविटीज में इन्वॉल्व हो सकें और आपकी मदद की जरूरत न पड़े।
इंटरनेट का उपयोग करें
कलर के लिए बच्चों की उम्र के हिसाब से पेजेज का प्रिंटआउट निकालें और उन्हें पेज कलर करने के लिए दें। किसी ऑनलाइन क्लास के बारे में पता लगाएं और बच्चों को उसमें बिजी रखने की कोशिश करें।
