बच्चों के फोन यूज करने की आदत ऐसे छुड़वाएं
स्मार्ट फोन, गेम एप और टैबलेट की वजह से सोशल मीडिया को लेकर बच्चे ज्यादा क्रेजी हो गए हैं। सोशल मीडिया और गेम की वजह से वह पूरे दिन फोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
Parenting Tips: आजकल हर कोई अपने मोबाइल में लगा रहता है। सभी को हर वक्त अपने हाथ में फोन रखने की आदत हो गई है। ये मोबाइल की लत बच्चों में दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। जिस तरह से टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है, उसका असर बच्चों पर बहुत पड़ रहा है। स्मार्ट फोन, गेम एप और टैबलेट की वजह से सोशल मीडिया को लेकर बच्चे ज्यादा क्रेजी हो गए हैं। सोशल मीडिया और गेम की वजह से वह पूरे दिन मोबाइल का इस्तेमाल करना चाहते हैं।
अगर आप बच्चों पर ध्यान नहीं दोगे तो वह पूरा दिन ही फोन में बिता देते हैं, जिसकी वजह से वह स्कूल की बाकी एक्टिविटी पर कम ध्यान देते हैं। इतना ही नहीं मोबाइल की आदत की वजह से बच्चों से घर से बाहर जाकर खेलना बंद कर दिया है। इतना ही नहीं , वे एक्सरसाइज़ भी नहीं करते हैं। स्मार्टफोन की लत बच्चों के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। इसे छुड़ाना आसान नहीं होता है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से स्मार्टफोन की लत छुड़ा सकते हैं साथ ही बच्चे का दिमाग बाकी चीजों में भी लगने लगेगा।
टाइम सेट करें
बच्चे के स्मार्टफोन के इस्तेमाल का ध्यान रखना जरुरी है। इसके इस्तेमाल के लिए टाइम सेट कर दें। मतलब आप बच्चे को एक घंटे के लिए ही इस्तेमाल करने दे। फोन के इस्तेमाल का एक रुल बना लें। उस टाइम तक के लिए स्ट्रिक्ट रहें।

बाहर खेलने के लिए भेजें
अपने बच्चे को फिजिकल एक्टिविटी के लिए भेजें ताकि वह फोन से दूर रहे और उसका दिमाग फोन से दूर रहे। आप बच्चे को वॉक करने के लिए ले जाएं या पार्क में खेलने के लिए ले जाएं। बच्चे को गाड़ी पर घूमाने ले जाना उसे फोन से दूर रखने का सबसे अच्छा ऑप्शन है।

फोन जबरदस्ती ना खींचें
जब बच्चों को गेम के बीच में रोकते हैं तो वह चिढ़ जाते हैं। कई बार इस वजह से बदतमीजी भी कर देते हैं। ऐसे में गेम खत्म करने से पहले बच्चे को वॉर्निंग दें की अब उन्हें फोन साइड रखना होगा। ताकि उनके पास इतना समय हो कि वह गेम को खत्म कर दें और वह मानसिक रुप से फोन का इस्तेमाल बंद करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इसके साथ ही ये चीजें बच्चों की प्रायॉरिटी बताती हैं।

कोई और गतिविधि में रूचि जगाएं
बच्चों के स्मार्टफोन के इस्तेमाल को किसी दूसरी चीज से रिप्लेस करने की कोशिश करें। उन्हें उस समय में नई आदत डलवाएं। आप उस समय में बच्चे को गेम खेलने, स्वीमिंग या टेनिस जैसी कोई गेम खेलने की आदत डालें। ये एक्टिविटी बच्चों के दिमाग को फोन से दूर करने में मदद करेंगी।

माता-पिता को पता होना चाहिए कि मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल उनके बच्चों के लिए नुकसानदायक होता है। इससे इस्तेमाल के लिए बॉन्ड्री सेट करना बेहद जरुरी है। आप इस तरह के टिप्स की मदद से आप बच्चों को स्मार्टफोन की लत को दूर कर सकते हैं। आप इसके अलावा और भी ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं। ये बच्चों का एकाग्रता भी बढ़ाती हैं।
