फैशन डिजाइनर आशा गौतम के नए कलेक्शन में बिलकुल नए अंदाज के लहंगा और साड़ी शामिल किए गए हैं। पैठानी साड़ी और लहंगा इस कलेक्शन की शान है। पैठानी साड़ी के फेब्रिक में 3 तरह के रेशम के धागों का इस्तेमाल होता है। ये एक तरह से भारतीय हस्तकला के इतिहास जैसी कला है जिसके बारे में लोग अब भूल ही चुके हैं। लेकिन आशा गौतम एक तरह से इस कला को वापस जीवन देने की कोशिश कर रही हैं। इनके इस कलेक्शन में खुशी के रंग हैं और कलाकारी के ढेरों अंदाज भी। कलेक्शन में सिर्फ साड़ी और लहंगा ही है लेकिन इतने सुंदर हैं कि आप इन्हें नजरअंदाज नहीं कर पाएंगी। ऐसी ही साड़ी या लहंगा खुद की वार्डरोब में शामिल करने की इच्छा आपकी भी हो ही जाएगी। इस कलेक्शन से रूबरू होते हैं। 
लाल रंग की रॉयल साड़ी-
इस पैठानी साड़ी का लुक रॉयल है और कपड़ा खूब हल्का है। इसका रंग लाल है जो इसके रॉयल लुक के साथ मिलकर पार्टी वियरिंग साड़ी बन जाती है। 
बैलून स्लीव वाला लहंगा और पीली साड़ी-
इन दोनों ही ड्रेस का लुक बेहद अलग है। इसमें लहंगा अपने अनोखे हरे रंग के चलते अच्छा लगता है तो ब्लाउज की बाहें बैलून स्टाइल की हैं। वहीं साड़ी का पीला रंग और इस पर की गई कढ़ाई भी बहुत सुंदर है। दोनों ही ड्रेस पर फूल पत्ती के साथ प्रकृति को उतारने की कोशिश की गई। रंगों के साथ कढ़ाई की डिजाइन भी आकर्षित करती है। 
कढ़ाई है हाईलाइट-
बेज कलर की इस साड़ी की हाईलाइट ही भरी हुई कढ़ाई है। इसमें तरह-तरह की डिजाइन है तो बॉर्डर कोरल रेड कर का है। इसे पार्टी में पहनें या फिर छोटे गेट टूगेदर में,ये अच्छों लगेगी है। इसमें किसी गाढ़े रंग के इयररिंग पहनेंगी तो लुक बहुत अच्छा आएगा। 
पैठानी का लाल लुक-
 इस पैठानी साड़ी का लाल लुक बनारसी साड़ी सा फील देता है। लेकिन ये वो है नहीं और बहुत स्पेशल सी दिखती है। इसको नई नवेली दुल्हन की वार्डरोब का हिस्सा होना चाहिए। बाकी लुक बदलना हो तो भी ये साड़ी अच्छी लगेगी। 
ऑरेंज और गुलाबी का कॉम्बो-
ऑरेंज और गुलाबी के कॉम्बो वाली ये साड़ी आपको जरूर भाएगी। ये एक ऐसी साड़ी है जिसे बड़े पूजा समारोहों में भी ये अच्छी लगेगी ही। 
सॉफ्ट पिंक और डिजाइन वाला बॉर्डर-
इस साड़ी का रंफ सॉफ्ट पिंक है और साड़ी प्लेन हैं। इसका बार्डर अलग सा दिखता है क्योंकि इसमें बार्डर के काम के साथ गोल्डन कलर भी खास लगता है। 

फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com

 

ये भी पढ़ें-

इंडियन क्रिकेटर की बीवियां भी कम नहीं,अनुष्का से लेकर संजना तक है…