Numerology
Numerology

Numerology : क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी जन्मतारीख आपकी किस्मत तय कर सकती है? अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो यह खबर आपके लिए खास है। अंक ज्योतिष के अनुसार ये तारीखें राजयोग और सफलता से जुड़ी मानी जाती हैं। आइए जानते हैं क्यों इन तारीखों पर जन्म लेने वाले लोग धन, शोहरत और ताकत के मामले में सबसे आगे रहते हैं।

मूलांक 1: क्यों होते हैं ये लोग सबसे अलग?

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 बनता है। अंक ज्योतिष में 1 अंक का संबंध सूर्य से माना गया है। सूर्य, जो पूरे ब्रह्मांड का केंद्र है, उसी तरह मूलांक 1 वाले भी जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, वहां सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन जाते हैं।

इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी, आत्मविश्वास और फैसला लेने की काबिलियत जन्म से होती है। यही वजह है कि वे बिजनेस, राजनीति, प्रशासन या किसी ऊंचे पद पर बड़ी जल्दी पहुंच जाते हैं। कई बार ये लोग कम उम्र में ही करोड़ों की संपत्ति बना लेते हैं।

इन क्षेत्रों में चमकते हैं मूलांक 1 वाले लोग

मूलांक 1 वालों की सबसे बड़ी खासियत होती है, भीड़ में अलग दिखना। ये लोग जहां जाते हैं, अपनी मौजूदगी का एहसास कराते हैं। अगर ये IAS की तैयारी करें तो टॉप रैंक ला सकते हैं, अगर बिजनेस करें तो खुद का ब्रांड बना सकते हैं, और अगर राजनीति में आएं तो नेता बन सकते हैं।

इन्हें नौकरी से ज्यादा खुद का कुछ बड़ा करना पसंद होता है। कई नामचीन बिजनेसमैन, आर्मी अफसर और राजनेता मूलांक 1 से जुड़े रहे हैं। इनकी आत्मनिर्भरता और फोकस इन्हें दूसरों से आगे निकलने में मदद करता है।

क्या सिर्फ मूलांक 1 होना काफी है? जानिए सच्चाई

सिर्फ मूलांक 1 होना ही अमीरी की गारंटी नहीं देता, लेकिन ये एक मजबूत आधार जरूर बनाता है। अगर आपकी शिक्षा, ग्रह-नक्षत्र और परवरिश सही दिशा में हैं, तो मूलांक 1 आपकी लाइफ को एक रॉयल टर्न दे सकता है। हालांकि ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि मूलांक 1 वाले अक्सर अहंकार और जल्दबाजी जैसी कमजोरियों के शिकार हो जाते हैं। अगर इन बातों पर नियंत्रण रखा जाए, तो ये लोग समाज में बहुत ऊंचा नाम कमा सकते हैं।

क्या आप भी हैं इस खास लिस्ट में? ऐसे करें पहचान

अगर आपका या आपके करीबी का जन्म 1, 10, 19 या 28 को हुआ है, तो समझिए आप एक खास किस्मत के धनी हैं। लेकिन सिर्फ किस्मत ही नहीं, आपकी मेहनत, समझदारी और फैसले तय करेंगे कि आप कितनी ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं। इन लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और समय की अहमियत समझें। क्योंकि इनका समय दूसरों से ज़्यादा कीमती होता है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...