Navratri Kanya Pujan Gift Ideas: साल 2023 की शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। नवरात्रि के इन नौ दिनों का भक्त जनों को बेसब्री से इंतजार रहता है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग इन दिनों में तरह-तरह के उपाय करते हैं। मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। इन दिनों में कन्या भोज कराने का भी विशेष महत्व माना गया हैं।
इन नौ दिनों में कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराया जाता है। भोजन के बाद कन्याओं को पैसे या फिर गिफ्ट दिए जाते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर कन्या पूजन में कन्याओं को क्या गिफ्ट दिया जाए। क्योंकि बार-बार वही एक गिफ्ट से कन्याए भी बोर हो जाती है और देने वाला भी बोर हो जाता है, तो अब ज्यादा कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा अलग-अलग गिफ्ट आईडियाज बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं।
1)जंपिंग रोप्स

कन्या भोज के दौरान आप कन्याओं को गिफ्ट में जंपिंग रोप्स भी दे सकते हैं। यह गिफ्ट बहुत अलग और काम का है। यह बच्चों को खूब पसंद आता है। यह गिफ्ट कन्याओं को हेल्दी और फिट रखेगा।
2)स्टोरी बुक्स

वैसे तो हर बच्चों के पास स्टोरी बुक्स होती है। लेकिन आप उन्हें अलग टाइप की स्टोरी बुक्स दे सकते हैं। जैसे मोटिवेशनल, नॉलेज बढ़ाने वाली आदि। कुछ कन्याओं को स्टोरी बुक्स कलेक्ट करने का भी बहुत शौक होता है तो यह उनके लिए बहुत अच्छा तोहफा रहेगा।
3) शृंगारका सामान

हर कन्या को सजने संवरने का बहुत शौक होता है। इसलिए शृंगार के समान से अच्छा कोई और तोहफा नहीं हो सकता। आप उन्हें तोहफे में क्लिप, चूड़ियां, हेयर बैंड, नेकलेस आदि चीजें दे सकते हैं।
4)स्टेशनरी का सामान

अगर आप कन्याओं को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो उनके बहुत काम आए तो ऐसे में आप उन्हें स्टेशनरी का सामान जैसे पेंसिल, इरेजर, शार्पनर, स्केल जैसी जरूरत की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।
5)पिग्गी बैंक

छोटे बच्चों को पैसों को कलेक्ट करने का बहुत शौक होता है। इसलिए आप उन्हें तोहफे में पिग्गी बैंक दे सकते हैं। जिससे की वे अपने सारे पैसे उसमें जमा कर सकें। यह तोहफा कन्याओं को बहुत पसंद आएगा, और यह उन्हें बहुत काम भी आएगा।
