कन्या पूजन में ऐसा करने से माता होंगी खुश
इस नवरात्रि में आप कन्याओं को क्या गिफ्ट देकर अपनी मनोकामनाएं को पूरा करवा सकते है।
Navratri Kanya Pujan: चैत्र नवरात्रि के पावन दिन की शुरुआत 22 मार्च 2023 से हो गई है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ और जगह-जगह पर माँ के भक्त, माँ का जगराता भी हो रहे हैं। ये सब माता को प्रसन्न करने के तरीके है और उन्हीं तरीको में से एक है कन्या पूजन। सदियों से ये प्रथा चली आ रही है कि लोग अष्टमी या नवमी के दिन कन्याओं का पूजन करते है और कन्याओं को उपहार भेंट करते है। आपको कन्या पूजन के समय कुछ बातों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते है किन बातों पर ध्यान देने से माता रानी आपसे प्रसन्न होंगी और आप पर उनकी कृपया बनेगी। इसके साथ ही इस नवरात्रि में आप कन्याओं को क्या उपहार देकर अपनी मनोकामनाएं को पूरा करवा सकते है।
यह भी देखे-मार्च महीने में कब है रोहिणी व्रत? जानें इसका महत्व व उपवास से जुड़ी मुख्य बातें: Rohini Vrat 2023
Navratri Kanya Pujan: कन्या पूजन में इन बातों पर रखें ध्यान

माता के लिए पकवान में पूड़ी आलू की सब्जी हलवा और चने का भोग लगाया जाता है। जब आप कन्या पूजन करने जा रहे है, तो इन्ही पकवान का साफ़ और स्वच्छता के साथ बनाएं। इसके साथ ही कोशिश करें कि एक साल से 11 साल की कन्याओं को ही पूजा में बैठाएं। कन्याओं के घर में प्रवेश करते ही सबसे पहले उनके चरण धुलाएं और साफ़ कपड़े से पानी को साफ़ करें। फिर एक साफ़ आसन पर सभी कन्याओं को बैठाएं और पकवान दें।
कन्याओं को क्या-क्या करें भेंट
फल
कन्याओं को पूजन में कम से कम एक फल का भेंट अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है कि फल का दान देने से आपके द्वारा किये गए अच्छे कर्मों का फल आपको कई गुना होकर वापस मिलता है। केला भगवान विष्णु का पसंदीदा फल है और वहीं नारियल माँ का, अगर आप इन दोनों ही फल को भेंट कर रहे है, तो माँ आपसे जरुर प्रसन्न होंगी।
कन्याओं को प्रसन्न करने के लिए मीठा खिलाएं

कन्यायों से सफल आशीर्वाद लेने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए उन्हें किसी भी एक तरह की मिठाई तो जरुर खिलाना चाहिए। अब आप चाहे सूजी या आटे का हलवा भी ले सकते है।
कन्याओं को श्रृंगार का सामान करें दान
माता से उच्च आशीर्वाद लेने के लिए कन्यायों को श्रृंगार के सामान भी भेंट करने चाहिए। इसके लिए आपको पहले वो श्रृंगार माँ को चढ़ाना होगा और पूजा के बाद कन्यायों को देना होगा।
चावल या जीरा देकर करें विदा

आपने शायद इस परंपरा को सुना ही होगा कि जब भी बेटी को विदा किया जाता है, तो उन्हें चावल दिया जाता है। ऐसे में जब कन्यायों को आप विदा कर रहे होते है, तो उन को चावल का दान जरुर करें। इसके साथ ही उसमें जीरा भी मिला दें। ऐसा करने से माँ आपसे प्रसन्न होंगी और आपकी सभी मनोकामनाए माँ पूरी करेंगी।
उपहार हो ऐसा

अक्सर गिफ्ट्स इस तरह का ही देना चाहिए जो उसके काम आ सकें, कन्याओं को पूजते समय आप कन्याओं को स्टेशनरी का सामान गिफ्ट कर सकते हैं। जो उनके काम भी आएगा और उन्हें इससे ख़ुशी भी होगी।
आप इस तरह के बताये हुए गिफ्ट्स को कन्याओं को भेंट कर उन्हें खुश कर सकतें हैं, जिससे माता भी प्रसन्न होगी और आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।