राशि अनुसार नवरात्रि में करें मां दुर्गा को इन रंगों के पुष्प अर्पित, होगा धनलाभ: Navratri 2023 Offers Flower
Navratri 2023 Offers Flower

Navratri 2023 Offers Flower: 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस त्यौहार को लेकर देशभर में अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिलता है। वैसे तो साल भर में चार नवरात्रि मनाई जाती है। जिसमें से दो छोटी और दो बड़ी नवरात्रि होती है। इन्हीं में से जो नवरात्रि आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष तिथि पर मनाई जाती है उसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है।

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्तजन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसा कहा जा है की अगर पूरे विधि विधान से श्रद्धा भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा की जाए तो मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा में फूलों का विशेष महत्व है। ऐसे में अगर अपनी राशि अनुसार माता रानी को फूल अर्पित किए जाए तो विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। इसके चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि आपको अपनी राशि के अनुसार किस रंग के फूलों को माता रानी के चरणों में अर्पित करना चाहिए, तो चलिए जानते हैं।

नवरात्रि में राशि अनुसार मां दुर्गा को चढ़ाएं प्रिय फूल

Navratri 2023 Offers Flower
Navratri 2023 Offers Flower According to Zodiac Sign

मेष राशि-लाल रंग के फूल

इस राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल देव को लाल रंग बेहद प्रिय होता है। इस राशि के जातकों को मां दुर्गा के चरणों में लाल रंग के फूलों को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।

वृषभ राशि-सफेद फूल

वृषभ राशि पर शुक्र का आधिपत्य होता है। नवरात्रि में इस राशि के जातकों को चौसठ योगिनी देवी को सफेद फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाले तमाम कष्ट दूर हो जाते हैं।

मिथुन राशि-पीले और हरे फूल

मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। बुध देव को पीला और हरा रंग बेहद प्रिय है। नवरात्रि में इस राशि के जातकों को मां दुर्गा के चरणों में पीले या फिर हरे रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है।

कर्क राशि-हरे रंग

कर्क राशि के जातकों को नवरात्रि में माता रानी के चरणों में हरे रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा अगर मां दुर्गा को चमेली या फिर कमल के फूल अर्पित किए जाए तो यह और भी शुभ माना जाता है।

सिंह राशि-लाल या नारंगी फूल

सिंह राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल या नारंगी रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। इन रंगों के फूलों को अर्पित करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी रहती है और घर में खुशहाली आती है।

कन्या राशि-हरे या पीले फूल

कन्या राशि के जातकों को मां भगवती के चरणों में हरे या फिर पीले रंगों के फूलों को अर्पित करना चाहिए। कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं। बुध देव को हरा और पीला रंग बेहद प्रिय है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सारी मुश्किलें टल जाती है।

तुला राशि-सफेद फूल

तुला राशि के जातकों को नवरात्रि में मां दुर्गा को सफेद रंग के फूल अर्पित करना चाहिए। तुला राशि के स्वामी शुक्र है। शुक्र देव को सफेद रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में माता रानी के चरणों में सफेद फूलों को अर्पित करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है, और बिगड़े काम बन जाते हैं।

वृश्चिक राशि-लाल फूल

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों को मां दुर्गा के चरणों में लाल रंग के फूलों को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सारी समस्याएं खत्म हो जाती है। लाल रंग के फूलों में आप गुड़हल का फूल माता रानी को अर्पित कर सकते हैं। यह फूल उन्हें बेहद प्रिय है।

धनु राशि-पीले फूल

धनु राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान मां भगवती के चरणों में पीले रंग के फूलों को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से इस राशि के जातकों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती है और माता रानी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

मकर राशि-नीले फूल

मकर राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के चरणों में नीले रंग के फूलों को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि-नीले फूल

मकर राशि के जातकों की तरह ही कुंभ राशि के जातकों को भी नवरात्रि के दौरान मां भगवती के चरणों में नीले रंग के फूलों को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।

मीन राशि-पीले फूल

मीन राशि के जातकों को नवरात्रि के दौरान माता रानी के चरणों में पीले रंग के फूलों को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...