National Technology Day 2023
National Technology Day 2023

कब मनाया जाता है नेशनल टेक्नोलॉजी डे और जानिए क्यों सेलिब्रेट किया जाता है यह दिन

नेशनल टेक्नोलॉजी डे को हर साल 11 मई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुई प्रगति की सराहना करना है।

National Technology Day 2023: प्रैक्टिकल उद्देश्य के लिए साइंस को अप्लाई करने को टेक्नोलॉजी कहा जाता है। इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में काम करने वाले साइंटिस्ट हमेशा जीवन को बेहतर बनाने के तरीकों की तलाश में रहते हैं। वो ऐसी चीजों का निर्माण करते हैं जो सभी काम कर सके, समस्याओं को हल करे और हमारे जीवन को आसान बनाए। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हुई प्रगति की सराहना करना ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस यानी नेशनल टेक्नॉलिजी डे का उद्देश्य है। आइए जानें कि यह दिन क्यों मनाया जाता है और इस दिन का क्या इतिहास है? 

कब और क्यों मनाया जाता है नेशनल टेक्नोलॉजी डे?

नेशनल टेक्नोलॉजी डे यानी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस को हर साल हमारे देश में 11 मई को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य हमारे देश में टेक्नोलॉजी के दिग्गज, रिसर्चर और इंजीनियर आदि की उपलब्धियों की सराहना करना और उनका सम्मान करना है। भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 1999 में पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट की याद में नेशनल टेक्नोलॉजी डे की स्थापना की थी। भारत ने टेक्नोलॉजिकल प्रग्रति में बहुत अधिक ग्रोथ की है। ऐसे में यह दिन वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के प्रयासों को स्वीकार करने का सही अवसर है।

यह भी पढ़ें। जरा संभल के कीजिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

National Technology Day
National Technology Day

नेशनल टेक्नोलॉजी डे का इतिहास

प्राचीन समय से ही मनुष्य ने टेक्नॉलिजी में बहुत अधिक विकास किया है क्योंकि समय-समय पर अपने काम को आसान करने के लिए कोई न कोई खोज होती आई है। 18वीं सेंचुरी से तो टेक्नोलॉजी की मॉडर्न हिस्ट्री में बहुत ज्यादा प्रग्रति हुई है। यही नहीं, इस दौरान इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन में भी बहुत अधिक विकास हुआ है। जैसे-जैसे मशीनों का आविष्कार हुआ और विज्ञान व नॉलेज विकसित हुआ, वैसे ही टेक्नोलॉजी में भी निरंतर विकास हुआ।

11 मई 1999 में सबसे पहले नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाया गया था। जिसकी शुरुआत उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने पोखरण न्यूक्लियर टेस्ट के दसवीं सालगिरह के सम्मान में की थी। भारत में टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के लिए राष्ट्रीय परिषद द्वारा इस दिन को घोषित किया था। इसकी स्थापना के बाद से हर साल इस दिन को अलग-अलग थीम के अनुसार सेलेब्रेट किया जाता है। 

नेशनल टेक्नोलॉजी डे 2023 थीम 

जैसा की पहले ही बताया गया है कि इस दिन को हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। इसी थीम के अनुसार इवेंट निर्धारित होता है। हालांकि, इस साल की थीम के बारे में अभी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन आमतौर पर इस दिन की थीम साइंस और टेक्नॉलिजी कॉन्सेप्ट्स से जुड़ी होती है। पिछले साल इसकी थीम ‘सस्टेनेबल भविष्य के लिए साइंस और टेक्नॉलिजी में इंटेग्रेटेड दृष्टिकोण’ थी। इस साल भी इसकी थीम इससे मिलती-जुलती ही होगी।

National Technology Day Theme
National Technology Day Theme

नेशनल टेक्नॉलिजी डे को कैसे मनाया जाता है?

पूरे देश में इस दिन को उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन को मनाने और महान वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की उपलब्धियों का सम्मान करने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं:

  • सरकार इस दिन साइंस और टेक्नॉलिजी के भविष्य के बारे में चर्चा करने के लिए कई इवेंट्स का आयोजन करती है।
  • स्कूल और कॉलेज में इस दिन कई इवेंट किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थियों को अपना ज्ञान और टैलेंट दिखाने का मौका मिले।
  • लोग साइंस और टेक्नोलॉजी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करके नेशनल टेक्नॉलिजी डे में भाग ले सकते हैं।