Naked Bath is Prohibited: हिंदू शास्त्रों का बात की जाए, तो इसमें कई तरह के नियम कानून बताए गए हैं। हर व्यक्ति के लिए इन नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। इसी तरह शास्त्रों में स्नान को लेकर भी कई तरह के नियम बताए गए हैं। भले ही स्नान करते हुए आपको कोई नहीं देखता, लेकिन इसके बाद भी शास्त्रों में इससे जुड़े नियमों का पालन करना बहुत ही अनिवार्य बताया गया है।
अगर इन नियमों का पालन ना किया जाए, तो इसका असर आपके घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली पर पड़ता है। शास्त्रो में कई ऐसे नियमों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन हम सदियों से करते आ रहे हैं। ऐसे ही एक नियम है निर्वस्त्र होकर स्नान ना करने का नियम। हिंदू शास्त्रों में निर्वस्त्र स्नान करने की मनाही है।
आपने अपने घर के बड़ों को अक्सर ये कहते सुना होगा कि बिना कपड़ों के कभी भी स्नान नहीं करना चाहिए। आइए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आखिर क्यों शास्त्रों में निर्वस्त्र स्नान करने की मनाही है।
निर्वस्त्र स्नान करने की मनाही क्यों

पौराणिक कथाओं की मानें तो बिना कपड़ों के स्नान ना करने के पीछे की कहानी कृष्ण जी से जुड़ी है। आपने बड़ों से ये कथा जरूर सुनी होगी कि एक बार जब गोपियां नदी में बिना वस्त्रों के स्नान कर रही थीं। तभी कृष्ण जी वहां आए और उन्होंने उनके कपड़े चुरा लिए। उस वक्त कृष्ण जी ने उन गोपियों के वस्त्र छुपा दिए।
जिसके बाद गोपियों ने उनसे काफी विनती की। तब कृष्ण जी ने उन्हें की आखिर बिना वस्त्रों के स्नान क्यों नहीं करना चाहिए। कृष्ण जी ने बताया कि निर्वस्त्र होकर स्नान करने से जल के देवता वरुण देवता का अपमान होता है। यही कारण है कि निर्वस्त्र होकर स्नान करने की मनाही है।
वरुण देव हो सकते हैं रुष्ट
सभी लोगों को ये लगता है कि नहाते हुए एक बंद कमरे में भला उन्हें कौन ही देख रहा है, तो आपको बता दें कि आपकी ये सोच गलत है। ईश्वर हर स्थान पर आपको देखते हैं। अगर आप बिना कपड़ों के स्नान करते हैं, तो इसे सीधे तौर पर जल के देवता वरुण देव का अपमान माना गया है। ऐसा करने से आपको पाप लग सकता है। साथ ही इस गलती से आपको आर्थिक और शारीरिक हानि भी होती है।
यह भी देखें-मोटे हैं गाल तो रोजाना करें ये फेशियल एक्सरसाइज, जल्द मिलेगी परफेक्ट जॉलाइन-To Get Perfect Jawline
नकारात्मकता शरीर में करती है वास

अगर आप बिना कपड़ों के स्नान करते हैं, तो इससे आपके अंदर नकारात्मकता प्रवेश कर सकती हैं। ये आपको मानसिक तौर पर भी हानि पहुंचा सकती है। ऐसे में हमेशा शरीर पर एक ना एक वस्त्र पहनकर ही स्नान करें।
लग सकता है पितृ दोष
गरुड़ पुराण की मानें तो जब आप स्नान कर रहे होते हैं, उस समय भी आपके पितृ आपके आस-पास ही होते हैं। ऐसे में बिना वस्त्रों के स्नान करने से पितृ दोष लग सकता है। इसकी वजह से आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। साथ ही आपको धन हानि और कलेश का सामना करना पड़ सकता है।
माता लक्ष्मी होती हैं नाराज

शास्त्रों के अनुसार निर्वस्त्र होकर स्नान करने से माता लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। इसके कारण आपको भारी धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके घर में दरिद्रता आ सकती है।