नैनीताल में घूमने के लिए 20 सबसे खूबसूरत जगहें
नैनीताल की खूबसूरती और ठंडी हवाओं के कारण ही पर्यटक यहाँ आना बेहद पसंद करते हैंIआइए इस शहर को और ज्यादा करीब से जानते हैं ताकि जब आप यहाँ घूमने आएं तो घूमने का भरपूर आनंद ले सकेंI
Nainital Me Ghumne ki Best Jagah: नैनीताल शहर बर्फ से ढ़के पहाड़ों और झीलों से घिरा हुआ हैI ‘नैनी’ शब्द का अर्थ होता है आँखें और ‘ताल’ शब्द का अर्थ है झीलI नैनीताल शहर अपनी झीलों की खूबसूरती के लिए विश्व भर में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैI यहाँ की खूबसूरती और ठंडी हवाओं के कारण ही पर्यटक यहाँ आना बेहद पसंद करते हैंI ऐसा कहा जाता है कि नैनीताल आने पर स्वर्ग जैसा अहसास होता हैI इस शहर को पहले त्री ऋषि सरोवर के नाम से जाना जाता थाI अत्रि, पुलस्थ्य और पुलह नाम के तीन ऋषियों ने यहाँ कठोर तपस्या की थी और यहाँ पर एक बड़ा सा गड्ढा बनाकर उसमें कैलाश मानसरोवर का पानी भर दिया थाI
ऐसी मान्यता है कि आज भी नैनी झील में नहाने से मानसरोवर जैसा ही पुण्य प्राप्त होता हैI इस शहर में स्थित प्राचीन और विश्व विख्यात शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर आज भी लोगों के लिए आस्था का मुख्य केंद्र हैI आइए इस शहर को और ज्यादा करीब से जानते हैं ताकि जब आप यहाँ घूमने आएं तो घूमने का भरपूर आनंद ले सकेंI
नैनीताल में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Nainital
| जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
| इको केव गार्डन (Eco Cave Garden) | 1.8 किलोमीटर |
| नैनी झील (Naini Lake) | 900 मीटर |
| मॉल रोड़ (Mall Road) | 270 मीटर |
| स्नो व्यू पॉइन्ट (snow view point) | 1.3 किलोमीटर |
| टीफिन टॉप (tiffin top) | 1.7 किलोमीटर |
| नैना पीक (Naina Peak) | 5.5 किलोमीटर |
| पं.बल्लभ पंत ज़ू (Pt. Ballabh Pant Zoo) | 2.5 किलोमीटर |
| नैना देवी मंदिर (Naina Devi Temple) | 500 मीटर |
| ज्योलिकोट (Jeolikot) | 20.2 किलोमीटर |
| जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park) | 62.4 किलोमीटर |
| राजभवन (Raj Bhavan) | 2.6 किलोमीटर |
| भीमताल झील (Bhimtal Lake) | 22.3 किलोमीटर |
| बिनायक (Binayak) | 1.7 किलोमीटर |
| गर्नी हाउस (Gurney House) | 1.3 किलोमीटर |
| सातताल (saattal) | 23.1 किलोमीटर |
| हनुमान गढ़ी (Hanuman Garhi) | 4.2 किलोमीटर |
| लैंड्स एंड पिकनिक स्पॉट (Land’s End Picnic Spot) | 2.3 किलोमीटर |
| हिमालय व्यू पॉइंट (Himalaya View Point) | 1.4 किलोमीटर |
| खुरपा ताल (khurpa taal) | 11.3 किलोमीटर |
| कैंची धाम (Kainchi Dham) | 19.6 किलोमीटर |
इको केव गार्डन (Eco Cave Garden)

नैनीताल में इको केव गार्डन एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थान हैI यह गार्डन झूलते बगीचों और फव्वारों के लिए खास रूप से जाना जाता हैI यह 6 छोटी गुफाओं का मिश्रण भी है, जिन्हें जानवरों के आकार में बनाया गया हैI यहाँ अंदर जाने में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन अंदर का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता हैI
प्रवेश शुल्क
यह गार्डन सुबह 9 से शाम 6 के बजे तक खुला रहता हैI यहाँ वयस्कों के लिए 35 रूपए का और बच्चों के लिए 25 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI
नैनी झील (Naini Lake)

नैनी झील, नैनीताल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता हैI यह झील सात अलग-अलग पर्वत की चोटियों से घिरी हुई हैI अपनी खूबसूरती के लिए यह झील काफी ज्यादा मशहूर हैI शाम के समय यहाँ का नजारा देखने में बहुत ही मनमोहक लगता हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने वाले पर्यटकों को 100 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यह स्थान सभी दिन खुला रहता हैI
मॉल रोड़ (Mall Road)

मॉल रोड, नैनी झील के सहारे बनी एक सड़क हैI यह सड़क मल्लीताल व तल्लीताल को जोड़ती हैI यहाँ हर समय चहल-पहल वाला माहौल देखने को मिलता हैI साथ ही यह जगह उत्तराखण्ड की संस्कृति व पारंपरिक स्वादिष्ट खाने का आनंद लेने के लिए भी सबसे अच्छी जगहों में से एक हैI यह जगह खरीदारी के लिए काफी उपयुक्त स्थान हैI
प्रवेश शुल्क
यह एक सार्वजनिक स्थान है, यहाँ किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह स्थान सुबह के 7 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता हैI
स्नो व्यू पॉइन्ट (snow view point)

स्नो व्यू पॉइन्ट से दूध जैसी सफेद बर्फ से ढका हिमालय का मनोरम दृश्य दिखाई देता हैI यह स्थान समुद्र तल से तक़रीबन 2270 मीटर ऊँचा है और यहाँ पर्यटक आना काफी ज्यादा पसंद करते हैंI यहाँ आने पर आपको ऐसा प्रतीत होगा कि आपने अपनी हाथों की मुट्ठी में बादल को कैद कर लिया हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने पर किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह स्थान सुबह के 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ही खुला रहता है, साथ ही हर शनिवार को बंद रहता हैI शनिवार के दिन यहाँ ना आएंI
टीफिन टॉप (tiffin top)

टीफिन टॉप, नैनीताल का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैI यह चारों तरफ से चीड़, ओक व देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ हैI यहाँ का वातावरण खुशनुमा व शांति प्रदान करने वाला होता हैI अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो यहाँ आने के बाद आपको सुकून का एहसास होगाI
प्रवेश शुल्क
यह स्थान घूमने के लिए बिलकुल निशुल्क है, लेकिन अगर आप यहाँ घुड़सवारी व शूटिंग जैसी गतिविधियों का लुफ्त लेते हैं तो आपको इसके लिए भुगतान करना पड़ता हैI यह स्थान सभी दिन खुला रहता हैI
नैना पीक (Naina Peak)

नैना पीक, नैनीताल की सबसे ऊँची छोटी है, यह लगभग 2615 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैI यह जगह साल भर बर्फ की चादर से ढके रहने वाले पहाड़ों से घिरी हुई हैI हाईकरों और ट्रैकरों के बीच यह जगह बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैI यहाँ लोग सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नज़ारा देखने के लिए भी आते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ पर्यटकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI यह स्थान सभी दिन खुला रहता है, आप यहाँ कभी भी आ सकते हैंI
पं.बल्लभ पंत ज़ू (Pt. Ballabh Pant Zoo)

पं.बल्लभ पंत ज़ू विभिन्न प्रकार के पशुओं से लिप्त बहुत से जानवरों का निवास स्थान हैI जब आप यहाँ आएँगे तो आप बहुत से विलुप्त होते पक्षियों को भी देख पाएंगेI यह जू लगभग 2100 मीटर की दूरी में फैला हुआ हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने वाले पर्यटकों को 100 रूपए का प्रवेश टिकट लेना पड़ता हैI यह जू सुबह के 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रवेश के लिए खुला रहता हैI
नैना देवी मंदिर (Naina Devi Temple)

ऐसा कहा जाता है कि यह वही स्थान है जहाँ पर देवी सती के नेत्र गिरे थे, इसी कारण से इस मंदिर का नाम नैना देवी मंदिर रखा गया हैI यह मंदिर हिंदुओं के प्रमुख तीर्थस्थलों में भी शामिल हैI इस मंदिर में लगा हुआ पीपल का पेड़ शताब्दियों पुराना है, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र हैI
प्रवेश शुल्क
इस मंदिर में आप बिलकुल निशुल्क दर्शन कर सकते हैंI यह मंदिर भक्तों के लिए सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI
ज्योलिकोट (Jeolikot)

ज्योलिकोट को नैनी झील का प्रवेश द्वार भी कहा जाता हैI यहाँ तरोताजा़ फल व फूलों के कई प्रकार के साथ-साथ तितलियाँ भी निवास करती हैंI यहाँ आकार बच्चे काफी ज्यादा मस्ती करते हैंI जब आप नैनीताल घूमने आएं तो अपने परिवार के साथ यहाँ आना ना भूलेंI
प्रवेश शुल्क
यह स्थान बिलकुल निशुल्क है, यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क (jim corbett national park)

जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क हरियाली, शांत वातावरण, ताज़ी हवा और उनके बीच विलुप्त होते पशु-पक्षी को देखने का एक बेहद ही सुन्दर अनुभव प्रदान करता हैI अगर आप यहाँ अक्टूबर से लेकर फरवरी के महीने में आते हैं तो आपको यहाँ कई अनदेखे पक्षी भी देखने को मिलेंगे, जो आप केवल यहाँ ही देख सकते हैंI
प्रवेश शुल्क
जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क में भारतीय पर्यटकों के लिए 200 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 1000 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI यह स्थान सुबह 6:30 से लेकर सुबह के 10:00 बजे तक, फिर दोपहर में 1:30 से शाम के 5:00 बजे तक ही खुला रहता हैI
राजभवन (Raj Bhavan)

राजभवन नैनीताल में घूमने के लिए एक अच्छी जगह हैI इसकी वास्तुकला गॉथिक शैली की बकिंघम पैलेस से प्रेरित हैI यह उत्तराखंड का दूसरा राजभवन है और इसके अन्दर सुंदर बगीचे भी हैं, जिसे देखने के लिए पर्यटक भारी संख्या में यहाँ आते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने वाले पर्यटकों को 50 रूपए प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यह सुबह के 8 बजे से शाम के 5 बजे तक प्रवेश के लिए खुला रहता हैI
भीमताल झील (Bhimtal Lake)

भीमताल झील, नैनीताल में घूमने के लिए सबसे शांत जगह हैI नैनीताल से भीमताल की दूरी तक़रीबन 24 किलोमीटर हैI इस झील का नाम महाराष्ट्र के महान भीम के नाम पर रखा गया थाI यह झील हरे-भरे पहाड़ों से घिरा हुआ है और इसके बीच में एक छोटा सा द्वीप भी बना हुआ है, जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचता हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने पर आपको 150 रूपए का भुगतान करना पड़ता है और यह जगह सुबह के 10 बजे से लेकर रात के 9:30 बजे तक खुला रहता हैI
बिनायक (Binayak)

बिनायक, नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों को ट्रैकिंग का अनुभव प्रदान करने वाला एक प्रसिद्ध स्थान हैI अगर आपको लंबी पैदल यात्रा करना अच्छा लगता है, तो आप बिनायक घूमने के लिए लिए जरूर जाएँI
प्रवेश शुल्क
यहाँ कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लगता है और यह जगह हर समय खुला रहता है, लेकिन आपके लिए यही बेहतर है कि आप दिन के उजाले में यहाँ आएंI
गर्नी हाउस (Gurney House)

गर्नी हाउस, नैनीताल में स्थित एक ऐतिहासिक इमारत हैI लेकिन अब यह एक लक्जरी रिज़ॉर्ट बन गया हैI यह नैनीताल झील के ठीक बगल में ही स्थित हैI यहाँ से झील और उसके आस-पास के हरे-भरे परिवेश के शानदार दृश्य दिखाई देते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ पर्यटकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI यह सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक ही खुला रहता हैI
सातताल (saattal)

सातताल, निचली हिमालय की श्रृंखला में स्थित सात मीठे पानी की झीलों का एक परस्पर समूह हैI यह नैनीताल में भीमताल के पास स्थित हैI यह देवदार और ओक के जंगलों के बीच हिमालय की चोटियों से घिरी हुई हैI
प्रवेश शुल्क
यह स्थान हमेशा खुला रहता है और यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
हनुमान गढ़ी (Hanuman Garhi)

नैनीताल का हनुमान गढ़ी, भगवान हनुमान को समर्पित हैI यह पहाड़ी पर स्थित एक हिंदू मंदिर है, हनुमान गढ़ी की स्थापना बाबा नीम करौली के द्वारा की गई हैI यहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता हैI
लैंड्स एंड पिकनिक स्पॉट (Land’s End Picnic Spot)

लैंड्स एंड पिकनिक स्पॉट, नैनीताल का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैI यह स्थान समुद्र तल से तक़रीबन 2118 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैI नैनीताल में छुट्टियाँ बिताने के लिए यह जगह एक आदर्श स्थानों में से एक माना जाता हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ आने पर आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ेगाI यह स्थान हमेशा खुला रहता है, आप यहाँ कभी भी आ सकते हैंI
हिमालय व्यू पॉइंट (Himalaya View Point)

हिमालय व्यू पॉइंट, नैनीताल से केवल 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI यहाँ का दृश्य इतना खूबसूरत होता है कि कोई भी इसे मिस नहीं करना चाहता हैI यह एक ऐसी खूबसूरत जगह है जहां से आप विशाल हिमालय पर्वतमाला को देखने का भी लुफ्त उठा सकते हैंI
प्रवेश शुल्क
यह जगह घूमने के लिए बिलकुल निशुल्क हैI यह हमेशा खुला रहता है, लेकिन आपके लिए बेहतर यही है कि आप यहाँ दिन के समय यात्रा करेंI
खुरपा ताल (khurpa taal)

नैनीताल से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर खुरपा ताल स्थित हैI खुरपा ताल यहाँ की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक हैI इस झील का पानी नीला है, जिसकी वजह से इसमें मीठे पानी की मछलियाँ बहुतायत में पाई जाती हैंI नैनीताल में घूमने के लिए यह सबसे साफ-सुथरी जगहों में से एक माना जाता हैI
प्रवेश शुल्क
यहाँ प्रवेश निशुल्क है और यह स्थान हमेशा ही प्रवेश के लिए खुला रहता हैI
कैंची धाम (Kainchi Dham)

कैंची धाम, नैनीताल में स्थित एक धार्मिक तीर्थस्थल हैI यह एक भव्य मंदिर है, जो भगवान हनुमान जी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध हैI हर साल देश भर से हजारों भक्त यहाँ दर्शन करने के लिए आते हैंI
प्रवेश शुल्क
यहाँ किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह मंदिर सुबह के 6:30 बजे से लेकर शाम के 6:30 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहता हैI
नैनीताल घूमने जाने का सही समय – Best time to visit Nainital
अगर आप नैनीताल घूमने जाना चाहते हैं तो यहाँ जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से लेकर जून तक का महीना होता है, जहाँ बाकी शहरों में चिलचिलाती गर्मी पड़ती है, वहीँ इस समय यहाँ का मौसम काफी ज्यादा सुहावना होता है, जिससे घूमने में काफी ज्यादा मज़ा आता हैI अगर आप नैनीताल में बर्फ देखना चाहते हैं तो आप दिसंबर से लेकर फरवरी के बीच में यहाँ आएं, यहाँ का नज़ारा देख आप आनन्दित हो उठेंगेI
नैनीताल कैसे पहुँचे?
हवाई मार्ग से– अगर आप नैनीताल हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि नैनीताल में अपना कोई भी हवाई अड्डा नहीं हैI नैनीताल का सबसे निकटम हवाई अड्डा पंतनगर हवाई अड्डा है, जो नैनीताल से लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI
सड़क मार्ग से– अगर आप नैनीताल सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो आप यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैंI नैनीताल भारत के सभी छोटे व बड़े शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से अच्छे से जुड़ा हुआ हैI आप यहाँ पहुँचने के लिए निजी बस या फिर राज्य सरकार द्वारा संचालित बसों का भी इस्तेमाल कर सकते हैंI आप चाहें तो यहाँ अपनी गाड़ी से भी आ सकते हैंI
रेल मार्ग से– अगर आप ट्रेन से नैनीताल आना चाहते हैं तो आप आराम से यहाँ आ सकते हैं, यहाँ का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम रेलवे स्टेशन है, जो नैनीताल से केवल 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI
नैनीताल में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
नैनी रिट्रीट
अयारपट्टा ढलान, मल्लीताल, नैनीताल, उत्तराखंड
स्टेविस्टा
अयारपट्टा हिल्स,नैनीताल, उत्तराखंड
डेज़ी
वियना लॉज, अयारपट्टा, मल्लीताल, नैनीताल, उत्तराखंड
FAQ | नैनीताल में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आप नैनीताल शहर 2 से 3 दिन में बड़े आराम से घूम सकते हैंI
नैनीताल शहर बहुत ज्यादा महंगा नहीं है, इसलिए यहाँ आप 5000 रूपए में आराम से घूम सकते हैंI
नैनीताल घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से लेकर जून के बीच तक का समय होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी ज्यादा सुहावना होता है, जिससे घूमने में आपको काफी ज्यादा मज़ा आता हैI
नैनीताल में आपको रहने के लिए कई सस्ते और महंगे होटल आराम से मिल जाएँगेI आप अपने बजट व पसंद के अनुसार इन होटल का चुनाव कर सकते हैंI
रात के समय आप नैनीताल में टीफिन टॉप देखने के लिए जा सकते हैंI मॉल रोड में घूमने का आनंद ले सकते हैं और आप यहाँ रात के समय भी नैना देवी के दर्शन कर सकते हैंI
नैनीताल में ऐसे कई प्रसिद्ध जगह व मंदिर हैं, जहाँ आप रात में घूमने के लिए जा सकते हैंI साथ ही आप रात के समय यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI
