सरसों खली

सरसों खली की पौधों के लिए उपयोगिया

सरसों खली या मस्टर्ड केक ऐसा ही एक ओर्गानिक उपाय है जो पौधों में लगे कीड़े मकोड़ों और बीमारियों को प्राकृतिक रूप से ठीक करता है। 

Mustard Cake Fertilizer in Garden: बाग़वानी एक ऐसा शग़ल है जिसे हर कोई करना चाहता है पर पौधों की देखभाल करना आसान नहीं होता है। कई बार सही खाद पानी देने के बाद भी पौधे उस तरह से ग्रोथ नहीं करते जिस तरह से करने चाहिए। पौधे की सही ग्रोथ का मतलब है पौधों में समय पर फल और फूल आना। यदि ऐसा नहीं होता है तो इसका मतलब है कि कहीं ना कहीं कोई कमी रह गई है जो सही और संतुलित मात्रा में पोषक तत्व देने से ठीक हो जाएगा। ऐसे में हमारे पास कई विकल्प होते हैं लेकिन यदि ओर्गानिक तरीक़ा अपनाना सबसे बेहतर होता है। सरसों खली या मस्टर्ड केक ऐसा ही एक ऑर्गेनिक उपाय है जो पौधों में लगे कीड़े मकोड़ों और बीमारियों को प्राकृतिक रूप से ठीक करता है। 

साथ ही साथ यह एक बहुत अच्छा खाद भी है। यह हमारे गार्डन में लगे खर पतवार को दूर करने में भी बहुत ज़्यादा उपयोगी है। एक तरह से देखा जाए तो यह हमारे पौधे के लिए संतुलित आहार है। सरसों खली का उपयोग हम सब अपने गार्डन में जैविक खाद और संतुलित आहार दोनों के ही रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लिक्विड और केक दोनों ही फॉर्म में आता है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं कि अपनी बाग़वानी को बेहतर बनाने के लिए हम सरसों खली या मस्टर्ड केक का इस्तेमाल कैसे और किस रूप में कर सकते हैं। 

सरसों खली का सॉल्यूशन बनाएं

Make a solution of mustard oil
Make a solution of mustard oil

सरसों खली को अपने पौधों के लिए इस्तेमाल करने से पहले ज़रूरी होता है इसका सॉल्यूशन बनाना। इसके लिए आप केक और पाउडर दोनों ही फॉर्म में ले सकते हैं। वैसे तो इसे किसी भी बर्तन में बनाया जा सकता है लेकिन सॉल्यूशन मिट्टी के बर्तन में बनाएंगे तो और अच्छा रहेगा। छोटा मटका नहीं तो छोटा पतीला लिया जा सकता है। यह 3- 5 दिन में तैयार हो जाता है जिसे आप 15 दिन तक उपयोग कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए एक बर्तन में थोड़ी सी सरसों की खली लेना होता है। फिर लगभग एक लीटर पानी डालकर कुछ दिनों के लिए ढककर रख देना होता है। बीच बीच में ये देखते रहे कि वह पूरी तरह से जमें नहीं, इसके लिए दिन में एक बार किसी लकड़ी आदि से हिला दें। हर दिन इसे बस खोलकर एक बार लकड़ी से हिला दें। सर्दी में तो पानी देने की ज़रूरत नहीं लेकिन गर्मी के दिनों में हर रोज़ पानी डालते रहे। 

ऐसे करें उपयोग

Use of Mustard Cake Solution
Use of Mustard Cake Solution

सॉल्यूशन के ऊपर से सबसे पहले झाग हटा दें जिसके बाद आपको मटमैले से रंग का एक लिक्विड दिखेगा। नीम की समेल बहुत ही स्ट्रोंग होती है जिसकी वजह से आपको थोड़ी बदबू झेलनी पड़ेगी। इस सॉल्यूशन को सबसे पहले कॉटन कपड़े से अच्छी तरह से छान लें फिर इसका प्रयोग आप अपने गार्डेन के पौधे में करें। 50 मिली सॉल्यूशन को आप 1 लीटर पानी में मिलाकर इसका प्रयोग करें। इसका उपयोग हर तरह के पौधे में किया जा सकता है।

यह पूरी तरह से प्रकृतिक होता है। यह गुलाब, ऑर्किड और नींबू जैसे पौधों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसलिए आप इसका उपयोग करके अपने गार्डेन को हरा भरा बना सकते हैं।