शादी से पहले वेडिंग एटिकेट्स सीखना है जरूरी
हर लड़की को शादी से पहले कुछ जरुरी वेडिंग एटिकेट्स जरूर सीखना चाहिए, ताकि वह खुद भी खुश रह सके और अपनों को भी खुश रख सके।
Wedding Etiquette before Marriage: अक्सर आपने सुना होगा कि शादी के बाद लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है। अगर शादी के बाद छोटी-छोटी चीजों को लेकर एडजस्ट ना किया जाए तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसका असर शादीशुदा जीवन पर तो पड़ता ही है, साथ ही परिवार के साथ मजबूत रिश्ते बनाने में भी परेशानी होती है। इसलिए बहुत जरूरी है कि शादी से पहले कुछ जरूरी एटिकेट्स सीखा जाए, ताकि आप खुद भी खुश रह सकें और अपनों को भी खुश रख सकें।
Also read: 7 टिप्स जो हर दूल्हा-दुल्हन को शादी से पहले जरूर मिलनी चाहिए
Wedding Etiquette-सकारात्मक व्यवहार करना सीखें

जब आपकी शादी तय हो जाए तो आपके लिए जरूरी है कि आप अपने व्यवहार में सुधार लाएं और सबके साथ सकारात्मक व्यवहार करना सीखें। ऐसा बिलकुल भी ना करें कि हर बात में बुराई करें या फिर उसमें कमी निकालने की कोशिश करें। अगर आप ऐसा करेंगी तो यह आपकी आदत बन जाएगी और जब अपने ससुराल जाएँगी तो वहां भी आप ऐसा ही करेंगी, जिसका असर आपके नए रिश्तों पर पड़ेगा।
बड़ों की बात सुन कर अमल करें

जब हमारे बड़े हमें कुछ कहते हैं तो हमें ऐसा लगता है कि वे हमें ऐसे ही कह रहे हैं और हम उनकी बातों को ध्यान से नहीं सुनते हैं और अनदेखा कर देते हैं। आप ऐसा करने के बजाए उनकी बातों को ध्यान से सुनें और उस पर अमल करने की कोशिश करें। हमेशा अपने दिमाग में यह बात अच्छी तरह से बैठा लें कि बड़े हमें जो भी कहते हैं, वे हमारे अच्छे के लिए होता है। जब आप इस तरह कि सोच अपनाने लगती हैं तो जब ससुराल में कोई आपसे कुछ कहता है तो आप उसकी बातों को अनसुना करने के बजाए उसकी बात मानने की कोशिश करती हैं।
ससुराल वालों से मेलजोल बढ़ाना शुरू करें

जब आपकी शादी तय हो जाए तब आप केवल शादी की तैयारियों और होने वाले पति में ही व्यस्त ना रहें, बल्कि अपने ससुराल वालों से मेलजोल भी बढ़ाने की कोशिश करें। बातचीत के माध्यम से उनकी पसंद-नापसंद को जानने की कोशिश करें ताकि आप शादी से पहले ही ससुराल वालों को अच्छे से समझ जाएँ और शादी के बाद आपको उनके साथ एडजस्ट करने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
अपने पहनावे पर ध्यान दें

शादी से पहले आपको शॉर्ट ड्रेस पहनना अच्छा लगता है और आप इस तरह के ड्रेसेस से खुद को फैशनेबल रखना पसंद करती हैं तो आप थोड़ा अपने पहनावे पर ध्यान देना शुरू करें और वैसे कपड़े पहनना शुरू करें जो थोड़े डिसेंट हों और जो आपको एलीगेंट लुक दें।
रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करें

शादी से पहले भले ही आप रिश्तों को ज्यादा महत्व नहीं देती होंगी और आपको इनका महत्व भी समझ में नहीं आता होगा, लेकिन जब आपकी शादी तय हो जाए तब आप रिश्तों पर ध्यान देना जरूर शुरू करें और वे सारी चीजें करें जिनसे रिश्ते मजबूत होते हैं। जब आप ऐसा करना शुरू करेंगी तो आपको रिश्तों का महत्व समझ आने लगेगा और आप अपने अपनों को आसानी से खुश रख पाएंगी।
