घर में लगाएं ये 5 पौधे, आसपास नहीं भटकेंगे डेंगू के मच्छर: Mosquito Repellent Plants for Home
Mosquito Repellent Plants for Home

घर में लगाएं ये 5 पौधे, आसपास नहीं भटकेंगे मच्छर

घर में मच्छरों के आतंक को कम करने के लिए आप कई तरह के पौधों को लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ पौधों के बारे में-

Mosquito Repellent Plants: गर्मी और बरसात के सीजन में मच्छरों का आतंक काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए इस सीजन में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में मच्छरों से बचना बहुत ही जरूरी है। कई लोग मच्छरों से बचने के लिए तरह-तरह के क्रीम, लिक्विड, क्वाइल इत्यादि का प्रयोग करते हैं। इन सभी चीजों में केमिकल्स होने की संभावना होती है, जिससे सेहत को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि मच्छरों के आतंक को कम किया जाए, तो इसके लिए आपको किसी क्रीम या फिर क्वाइल की जरूरत नहीं है। बस घर में कुछ हरे-भरे और खूबसूरत से पौधे लगा लें, इससे मच्छरों का आतंक खत्म हो जाएगा। आइए जानते हैं मच्छरों के आतंक को खत्म करने वाले पौधे?

घर में लगाएं रोजमेरी का पौधा

Mosquito Repellent Plants for Home
Rosemary Plant

मच्छरों से दूरी बनाए रखने के लिए आप अपने घर में रोजमेरी का पौधा लगा सकते हैं। इसके फूल देखने में बहुत ही खूबसूरत होते हैं। साथ ही इसकी खुशबू भी बहुत ही प्यारी होती है। अगर आप मच्छरों से दूर रहना चाहते हैं, तो इसे पौधे को अपने घर में जरूर लगाएं। इसे पौधे को नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट्स भी माना जाता है।

मच्छरों को भगाए ​लैवेंडर का पौधा

Lavender
Lavender

मच्छरों को भगाने के लिए आप लैवेंडर के पौधों को अपने घर में लगा सकते हैं। कई लोग मच्छरों को भगाने के लिए अपने घरों में लैवेंडर तेल का छिड़काव भी करते हैं। इसकी भीनी-भीनी खुशबू मच्छरों को गायब करने में मददगार होती है।

​पुदीने के पौधों से मच्छर रहेंगे दूर

पुदीने की चटनी हो या फिर पुदीने का पौधा, यह हर तरह से आपके लिए फायदेमंद ही होता है। इसकी भीनी खुशबू मच्छरों को घर से दूर रखती है। अगर आप घर में पुदीने का पौधा नहीं लगा पा रहे हैं, तो इसकी पत्तियों का इस्तेमाल करें। इसकी पत्तियों से आने वाली तीखी सी गंध मच्छरों को दूर कर सकती है।

पुदीने

तुलसी के पौधों से मिलेगा छुटकारा

मच्छरों को घर से दूर भगाने के लिए आप तुलसी का पौधा भी अपने घर में लगा सकते हैं। यह पौधा आपके समग्र शरीर के लिए औषधी से कम नहीं है। इससे न सिर्फ आप मच्छरों को घर से भगा सकते हैं, बल्कि यह खांसी-जुकाम और सर्दी की परेशानियों को भी आपसे दूर रख सकता है। साथ ही गले में खराश की समस्याओं से भी राहत दिलाने में प्रभावी है।

Tulsi

​गेंदे का पौधा मच्छरों को करता है दूर

घर में गेंदे का पौधा लगाने से मच्छरों के दूर करने में मदद मिलती है। यह सजावटी फूल आपके मानसिक तनाव को भी कम कर सकती है। इस फूल की पंखुड़ियों की सुगंध से मच्छर आपके घर के आसपास नहीं भटकते हैं। साथ ही आप स्ट्रेस और एंग्जायटी से दूर रहते हैं।

घर में मच्छरों का आतंक कम करने के लिए आप इन असरदार पौधों को अपने घर में लगा सकते हैं। इससे आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ेगी।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...