खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी के लिए अपनाएं मनी मैनेजमेंट की ये 7 आदतें: Money Management Habit
Money management tips for married couple

मैरिड लाइफ में इन फाइनेंशियल टिप्स को करें जरुर फ़ॉलो

एक शादीशुदा जीवन में पैसो को लेकर किये गये फैसले कपल्स के रिश्ते को भी इफ़ेक्ट करते है। इसलिए पैसो को लेकर सही प्लानिंग और सही तरीका अपनाना ही एक कपल के जीवन को खुशहाल बनाता है। ऐसे में शादी शुदा ज़िन्दगी में मनी मनेजमेंट के इन टिप्स को जरुर फॉलो करना चाहिए।

Money Management Habit: शादीशुदी जीवन में जिस तरह से प्यार, देखभाल और आपसी समझ जरूरी है उसी तरह से एक खुशहाल जीवन और रिश्ते के लिए पैसा भी उतना ही जरूरी है। पैसों के बिना अच्छा जीवन की कल्पना भी करना बहुत मुश्किल है। एक शादीशुदा जीवन में पैसो को लेकर किये गये फैसले कपल्स के रिश्ते को भी इफ़ेक्ट करते है। इसलिए पैसो को लेकर सही प्लानिंग और सही तरीका अपनाना ही एक कपल के जीवन को खुशहाल बनाता है। ऐसे में शादीशुदा ज़िन्दगी में मनी मैनेजमेंट के इन टिप्स को जरुर फॉलो करना चाहिए।

खर्चों पर साथ बैठकर करें बात

Money Management Habit
Financial tips for couples

ज्यादातर कपल्स में एक ही व्यक्ति कमाने वाला होता है। इसलिए खर्चे एक ही व्यक्ति पर निर्भर हो जाता है और ऐसे में जब होने वाले खर्चों पर बात नहीं की जाती है, तो घर का बैलेंस तो बिगड़ता ही है इसके साथ-साथ दोनों के रिश्ते में भी तनाव आता है। ऐसे में हमेशा कपल्स को खर्चों को लेकर साथ बैठकर बात कर प्लानिंग करनी चाहिए। वहीं अगर दोनों ही कमाऊ है, तो इससे आगे भविष्य के लिए सेविंग के ऑप्शन खुल जाते है।

फालतू के खर्च को करें कंट्रोल

Financial tips for couples
Money Management Habit-Financial tips for couples

कपल्स को फालतू के खर्च से बचना चाहिए। वहीं एक अगर खर्च को कंट्रोल कर रहा है, तो दूसरे पार्टनर को भी बचत के बारे में सोचना चाहिए।

बजट प्लानिंग को करें फॉलो

Financial tips for couples
Follow Budget Plan

कपल्स ने मिलकर जो एक प्लानिंग की है और अपना बजट तैयार किया है, उसे हर हाल में फॉलो करने की कोशिश करें।

फाइनेंशियल लक्ष्य तय करें

Financial tips for couples
Money Management Habit-Financial tips

सभी के लिए भविष्य में कुछ न कुछ बड़ा काम कर कुछ बनाने की इच्छा होती है इसलिए कपल्स को अपना एक फाइनेंसियल लक्ष्य तय करना चाहिए और उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ही बजट के साथ प्लानिंग करनी चाहिए।

सेविंग्स का हो बड़ा रोल

Role of Savings
Money Management Habit-Role of Savings

कभी भी किसी घर में कमाई से ज्यादा खर्च नहीं होना चाहिए। आप जितना भी कमाते हो उसमें से कुछ भाग को सेविंग करना बहुत जरुरी है। सेविंग हमेशा मुश्किल समय या किसी इमरजेंसी में काम आती है। इसलिए हैप्पी लाइफ के लिए सेविंग पर करें फोकस।

पार्टनर को दें स्पेस

Partner Space
Partner Space

जिस तरह से रिश्ते के लिए एक दूसरे को स्पेस देना जरुरी है उसी तरह से मनी मैनेजमेंट में भी पार्टनर को स्पेस देना बहुत जरुरी है। कभी भी एक दूसरें पर फाइनेंशियल चीजों को लेकर किसी तरह का दवाब न बनायें।

न रखें कोई सीक्रेट

Secrets
Secrets

एक अच्छी शादीशुदा जिंदगी के लिए किसी भी तरह का सीक्रेट नहीं रखना चाहिए उसी तरह से ये भी जरुरी है कि शादी के बाद एक दूसरे के खर्चे और बचत के बारे में पता हो। कपल्स के बीच में पैसों से जुड़ा कोई भी सीक्रेट लड़ाई का कारण बन सकता है, तो वहीं ये रिश्ते में खटास का कारण बनता है। इसीलिए कपल्स में किसी तरह को कोई सीक्रेट रखने से बचे और खुलकर बात करें।

बताएं गये मैनेजमेंट टिप्स आपको काफी पसंद आए होंगे। आप भी अपनी शादीशुदा फाइनेंशियल लाइफ को हैप्पी बनाने के लिए इन टिप्स को जरुर फॉलो करें।

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...