“मीरा कृष्ण की संगीति” इस साल अगस्त में रिलीज़ होगी
डॉ. वन्दना वडेरा द्वारा लिखित “मीरा कृष्ण की संगीति” किताब का कवर पेज लॉन्च किया गया है।
Meera Krishna Book Launch: अगर आप किताबें पढ़ने के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक नई किताब जल्द ही लॉन्च होने वाली है। हाल ही में हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी की प्रसिद्ध लेखिका, मोटिवेशनल स्पीकर और लाइफ कोच डॉ. वन्दना वडेरा द्वारा लिखित “मीरा कृष्ण की संगीति” के कवर पेज का अनावरण किया गया है। इस मौके पर कई हस्तियां भी प्रोग्राम का हिस्सा रहीं। बता दें कि किताब का कवर पेज 29 जून की शाम को लॉन्च किया गया है, जिसमें वंदना के प्रियजन और मित्र भी शामिल हुए। सभी ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं। किताब इस साल अगस्त में रिलीज़ होगी।
इस मौके पर डॉ. वन्दना वडेरा ने कुछ पंजाबी गाने भी गाए। उन्होंने इस किताब का श्रेय अपने दिवंगत माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि यह किताब अपने दिवंगत माता-पिता, मीरा और कृष्ण को याद करते हुए लिखा है। इस कार्यक्रम की शानदार मेजबानी निखिल कुमार ने की।

प्रसिद्ध प्रकाशन द्वारा होगा प्रकाशित
इस किताब का प्रकाशन प्रसिद्ध प्रकाशन डायमंड पब्लिकेशन प्रकाशन हाउस द्वारा किया जा रहा है, जो अगस्त 2023 में लॉन्च की जाएगी।

कई प्रसिद्ध लोग भी हुए शामिल
इसके अलावा इस कार्यक्रम में कई उद्योगपति भी शामिल हुए जिसमें अमित तलवार, अनुज, लालवानी, नितिन गुप्ता, गिन्नी कपूर, डॉ. वरुण कत्याल, राजीव गुप्ता, नीलेश्वरी और ट्विंकल विनायक शामिल हैं। इस मौके पर नृत्यक भी शामिल हुए, जिन्होंने कार्यक्रम में कई शानदार प्रस्तुतियां दी।
