शादी के बिगड़ते बजट पर चलाएं समझदारी की कैंची
जिस दिन शॉपिंग पर जाएं उस दिन घर वापस आ कर सारा खर्चा एक जगह लिख दें
Wedding Budget Tips: शादी का दिन हर किसी के जीवन का सबसे खास दिन होता है। यह न केवल दो परिवारों के मिलन का प्रतीक है, बल्किदोनों परिवारों के लिए काफी ख़ुशी का मौका होता है। हालांकि, इस खुशी के मौके पर शादी का बजट सही से मैनेज करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। अक्सर लोग छोटे-छोटे खर्चों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो शादी के बजट को बिगाड़ने का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। यह छोटे खर्च धीरे-धीरे इतने बड़े हो जाते हैं कि पूरे बजट ख़राब कर देते हैं। शादी की शॉपिंग शुरू करने के साथ ही एक डायरी मेन्टेन करें और उसमें सारा हिसाब लिखते जाएं।
जिस दिन शॉपिंग पर जाएं उस दिन घर वापस आ कर सारा खर्चा एक जगह लिख दें और ध्यान रखें इसमें छोटे से बड़े सभी तरह के खर्चे लिखना जरुरी है।
छोटे खर्चों का असर

शादी में शामिल होने वाले खर्चों की एक अच्छी खासी लंबी लिस्ट होती है। इसमें हल्दी, मेहंदी, संगीत, सजावट, कपड़े, गहने, और मेहमानों के लिए खाना और गिफ्ट जैसी चीजें शामिल होती हैं। हालांकि, इसके अलावा भी बहुत सारे छोटे-छोटे खर्च होते हैं जिनका ध्यान लोग अक्सर नहीं देते। ये खर्च भले ही कम दिखते हों, लेकिन मिलकर ये पूरी शादी के बजट को बढ़ा सकते हैं।
अर्टिफिशियल ज्वेलरी
शादी के दिन दुल्हन का लुक बहुत ख़ास होता है, लेकिन अक्सर इस लुक के चक्कर में महंगी अर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने से बजट बिगड़ने लगता है। कोशिश करें होल सेल मार्किट से ये ज्वेलरी लें, ये आपका बजट भी खराब नहीं करेगी।
महंगी डेकोरेशन

शादी की सजावट में ज्यादातर लोग महंगे फूलों, अलग अलग तरह की लाइटिंग और अलग तरह की सजावट में पैसा लगा देते हैं। आजकल बैंक्वेट में पहले से ही काफी खूबसूरत सजावट मौजूद होती है,इसलिए बजट को बनाये रखने ले लिए एक्स्ट्रा सजावट न करवाएं।
विदेशी व्यंजन
शादी में मेहमानों के लिए खाने पर किया खर्चा बहुत महंगा हो सकता है। अक्सर लोग ज्यादा महंगे विदेशी व्यंजन मेन्यू में रखते हैं, जो अधिकतर लोग खाने में रूचि नहीं दिखाते हैं। मेन्यू ऐसा रखें जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद आए।
गिफ्ट

शादी में गिफ्ट्स का आदान-प्रदान भी एक बड़ा खर्च हो सकता है। अधिकतर लोग रिश्तेदारों और मित्रों को महंगे उपहार देने की सोचते हैं, बल्कि महंगे उपहारों की जगह होल सेल मार्किट से एक साथ गिफ्ट ले आएं, इनकी क्वालिटी भी अच्छी होती है और ये आपके बजट को बिगाड़ते भी नहीं है।
भीड़ ना बढ़ाएं
पहले से तय करें किस तरह का भोजन सर्व करना है और कितने मेहमानों को बुलाना है। ज्यादा मेहमान बुलाने के बजाय रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को ही प्राथमिकता दें।
मौसम भी है वजह
सर्दियों में मिल्कशेक आइस क्रीम और जूस आदि की लिमिटेड वैरायटी ही रखें, गर्मियों में कॉफ़ी चाय पर भी थोड़ा नियंत्रण रखें और मौसम के अनुसार चीजों का चुनाव करें।
दिखावा
दिखावे में यकीन करने की जगह प्रैक्टिकल सोच रखें। बेकार का दिखावा आपके बजट को ख़राब करता है और पैसों का संतुलन ख़राब करता है।
