Malmas 2023 : मलमास को अधिक मास के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने के दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही रहती है। जब से मलमास की शुरुआत होती है तब से शुभ कार्य बंद कर दिए जाते हैं। कहा जाता है इस महीने को किसी भी शुभ काम का करना अच्छा नहीं होता है। हालांकि हिंदू धर्म में मलमास को पूजा पाठ के लिए बेहद शुभ और अच्छा माना गया है। लेकिन शुभ कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बुलकर भी मलमास के दौरान नहीं किया जाना चाहिए। चलिए जानते हैं उन सभी चीजों के बारे में विस्तार से –
जैसा कि सभी जानते हैं मलमास और चातुर्मास शुरू होने के बाद शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मंडल जैसे सभी शुभ कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। इतना ही नहीं कहां जाता है कि इन महीनों के दौरान ना तो गाड़ी खरीदनी चाहिए और ना ही गृह प्रवेश करना चाहिए। ज्योतिषियों की मानें तो मलमास के महीने में घर लाई गई कुछ चीजें आपके जीवन में परेशानियां खड़ी कर सकती है, जिसकी वजह से आपको भविष्य में धन हानि के साथ-साथ दूसरे नुकसान भी हो सकते हैं।
जाने क्या है मलमास?
इस साल मलमास की शुरुआत 18 जुलाई से हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा पाठ के लिए मलमास का महीना बेहद शुभ माना जाता है। मलमास हर 3 वर्ष में एक बार आता है। ऐसे में जिस साल मलमास आता है उस साल 12 की जगह 13 हिंदी महीने होते हैं। इसीलिए इसे अधिक मास के नाम से भी जाना जाता है। मलमास के दौरान भगवान का स्मरण करना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन शुभ कार्य इस दौरान वर्जित माने जाते हैं, चलिए जानते हैं वह कौन-कौन से कार्य नहीं करना चाहिए?
भूलकर भी मलमास में ना खरीदें ये चीजें
ना खरीदें घर
मलमास के दौरान भूलकर भी नया घर नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इस दौरान घर अगर खरीद लिया जाए तो हमेशा सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं घर में पितृदोष भी हो सकता है। वहीं मानसिक तनाव की बना रह सकता है। यह खासकर घर के मुखिया के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। उनकी सेहत से लेकर आर्थिक स्थिति तक पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस महीने के दौरान ना तो घर खरीदना चाहिए और ना ही नए घर में प्रवेश करना चाहिए।
शादी विवाह
मलमास के दौरान शादी विवाह नहीं करना चाहिए। साथ ही दुल्हन के लिए लहंगा, चूड़ियां, सिंगार के सामग्री भी नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इस महीने में खरीदारी करना शुभ नहीं होता है। यह दांपत्य जीवन में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इतना ही नहीं इस महीने में शादी के लिए निमंत्रण पत्र भी नहीं बनवाना चाहिए। यह भी अशुभ माना जाता है।
नए वाहन ना लाए
मलमास के दौरान नए वाहनों की खरीदारी पर भी मना ही रहती है। अगर इस दौरान वाहन की खरीदारी कर ली जाए तो वह शुभ फल देने की बजाय अशुभ फल देते हैं और कई दुर्घटनाओं का भी डर उसकी वजह से बना रहता है। इतना ही नहीं यह भी कहा जाता है कि अगर मलमास के दौरान खरीदे गए, वाहन से किसी भी शुभ कार्य के लिए जाए तो उसमें असफलता मिलती है।
गहने और आभूषण ना खरीदें
मलमास के दौरान किसी भी आभूषण की खरीदारी ही नहीं करना चाहिए। अगर शादी ब्याह दिवाली के बाद है तो आप इस दौरान आभूषण की खरीदारी ना करें। यह अशुभ माना जाता है। हालांकि इस दौरान यदि आप किसी गरीब को सोने का दान करते हैं और उसके बाद खरीदारी करते हैं तो वह आपके लिए शुभ भी साबित हो सकता है।