ऐसे फर्नीचर घर में लाएंगे तो कम स्पेस में हो जाएगा काम

कुछ खास तरह के फर्नीचर खरीद कर घर को कम स्पेस में भी बढ़िया लुक दे सकते है। यह फर्नीचर आपके घर का स्पेस भी कम घेरेंगे।

Small Space Furniture: अपने घर को सजाने का सपना हर कोई देखता है। घर छोटा हो या बड़ा अपने जरुरत के हिसाब से हर कोई सामान लाता है, क्योंकि अपने घर को खूबसूरती से सजाने की चाह हर किसी की होती है। आजकल मेट्रो सिटी में घर खरीदना आसान बात नहीं, लेकिन अगर आप ने फ्लैट खरीदा है और कम स्पेस के चलते आप उसमें ज्यादा सामान नहीं रख सकते है, तो हम आपको बताते कि कैसे आप छोटे फ्लैट को स्पेशियस दिखा सकते है। साथ ही कुछ खास तरह के फर्नीचर खरीद कर घर को कम स्पेस में भी बढ़िया लुक दे सकते है। यह फर्नीचर आपके घर का स्पेस भी कम घेरेंगे।

सोफा कम रेक

फर्नीचर मार्केट में खूब ऐसे फर्नीचर की वैरायटी देखने को मिल जाएगी, जो आपको सामान अधिक रखने का स्पेस दे और घर में कम जगह घेरे। आप ऐसे सोफे खरीद सकते हैं, जिनमें नीचे स्टोरेज की जगह होती है। यह स्टोरेज आप कुशन, सोफा कवर्स या जरूरत की दूसरी चीजें स्टोर करने के लिए यूज कर सकते हैं। बड़ा सोफा रखने की बजाय आप सोफा कम बॉक्स बेड का सिलेक्शन करें। दिन में ये सोफा का काम करेगा और रात में इसे आप बेड की तरह यूज़ कर सकती हैं। इतना ही नहीं, बॉक्स होने के कारण आप इसमें सामान भी रख सकती हैं।

वॉल डेस्क

आप कंप्यूटर, लैपटॉप या स्टडी के लिए वॉल डेस्क खरीदें। यह दीवार में ही फिक्स हो जाएगी और एक छोटी चेयर या स्टूल पर बैठकर आप आराम से काम कर सकते हैं। इससे आपको सामान रखने का तो पूरा स्पेस मिलेगा लेकिन आपका फर्श खाली रहेगा। जिसे आप कभी-कभी बेडिंग या सिटिंग एरिया के रूप में यूज कर सकते हैं।

कॉफी टेबल विद नेस्ट स्टूल्स

मार्केट में बहुत ही क्यूट लुक्स में और अफॉर्टेबल प्राइज़ पर ऐसी कॉफी टेबल उपलब्ध हैं, जो घर में बेहद कम स्पेस घेरती हैं। क्योंकि इनके साथ चेयर्स की जगह स्टूल होते हैं। ये स्टूल इस तरह डिज़ाइन किए जाते हैं कि टेबल के नीचे ही फिक्स हो जाते हैं। इससे बैठने के लिए पूरी जगह मिलती है और एक्स्ट्रा स्पेस की जरूरत भी नहीं रहती है। आप इस कॉफी टेबल को अपने क्यूट से फ्लैट में जगह दे सकते हैं। साथ ही इसे डायनिंग के लिए भी यूज कर सकते हैं।

डायनिंग टेबल

आजकल डायनिंग रूम की जगह डायनिंग एरिया मिलने लगा है। हॉल में एक किनारे पर जगह होती है, जहां लोग डायनिंग टेबल रख देते हैं। मेहमानों के आने के बाद डायनिंग चेयर्स को कभी टेबल के ऊपर तो कभी किसी तरह से एडजस्ट करना पड़ता है। मार्केट में ऐसे डायनिंग टेबल मिलने लगे हैं, जो काम ख़त्म होने के बाद आपस में जुड़ जाते हैं। इससे न स़िर्फ टेबल की जगह बचती है, बल्कि इसमें आप डायनिंग संबंधी सामान भी रख सकती हैं।

फोल्ड डाउन टेबल

लिविंग रूम में ही बड़ा-सा स्टडी टेबल रखने की मजबूरी कमरे के लुक को बिगाड़ देती है। इससे कमरा भरा लगने के साथ ही बदसूरत भी लगने लगता है। किसी के आ जाने पर आप समझ नहीं पाते कि इस स्टडी टेबल का क्या किया जाए। तो अपने पुराने स्टडी टेबल को हटाइए और घर ले आइए फोल्ड डाउन टेबल ये दीवार में फिट होता है। जब यूज़ करना हो, तो इसे लगाइए। ये दीवार पर कुछ इस तरह फिट हो जाता है कि लगता है मानों कोई पेंटिंग हो।

आप इस तरह के फर्नीचर का इस्तेमाल कर कम स्पेस में भी अपने घर को दे सकते क्लासी लुक। 

Leave a comment