इस तरह बनाएं बच्चे का पहला जन्मदिन खास: Baby First Birthday Celebration
Baby First Birthday Celebration

बच्चे का पहला जन्मदिन खास बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आज हम आपको बच्चे का पहला जन्मदिन खास बनाने के लिए कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस दिन को यादगार बना सकती हैंI

Baby First Birthday Celebration : हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे का पहला जन्मदिन बहुत खास होता हैI बच्चे का पहला जन्मदिन मनाने के लिए वे काफी सारी तैयारियां करते हैंI लेकिन आप आज के समय में इस खास दिन को और भी कई तरीकों से यादगार बना सकते हैंI आप जन्मदिन मनाने के लिए एक थीम पार्टी रख सकते हैं या फिर पारंपरिक तरीके से ही सेलिब्रेट कर सकते हैंI लेकिन इन सब चीजों को करने के लिए एक सही और अच्छी प्लानिंग की जरूरत होती हैI इसलिए आज हम आपको बच्चे का पहला जन्मदिन खास बनाने के लिए कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस दिन को यादगार बना सकती हैंI

Also read: बच्चे के पहले जन्मदिन पर पार्टी कैसे करें ऑर्गेनाइज: Birthday Celebration

Baby First Birthday Celebration
Get a special cake prepared

आज के समय में अगर आपको कुछ स्पेशल करना है तो आपको हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना होगा और उसकी खास तैयारी भी करनी होगीI इसलिए कुछ दिन पहले से ही अपने पार्टनर के साथ बैठ कर डिस्कस कर लें कि बच्चे के जन्मदिन के लिए कैसा केक बनवाएंगी और केक का फ्लेवर कौन सा होगा इस बात का भी खास तौर पर ध्यान रखेंI अक्सर लोग फ्लेवर पर ध्यान देना ही भूल जाते हैं, उन्हें लगता है कि बस डिजाइन अच्छा होना चाहिएI आप ऐसी गलती बिलकुल भी ना करें, क्योंकि अगर केक का स्वाद अच्छा नहीं होगा तो स्पेशल केक बनवाने का कोई फायदा नहीं हैI 

prepare a theme
prepare a theme

आप अपने बच्चे का पहला जन्मदिन खास बनाना चाहती हैं, तो थीम जरूर तैयार करेंI बिना थीम के आजकल पार्टी बोरिंग लगती हैI जन्मदिन के लिए थीम रखने के लिए कार्टून थीम का चुनाव कर सकती हैं या फिर फेरीटेल वाले थीमI बच्चों की पार्टी में इस तरह के थीम बहुत ज्यादा अच्छे लगते हैंI    

professional photographer
hire a professional photographer

फोटोज के द्वारा ही हम यादगार पलों को संभाल कर अपने पास रख पाते हैंI ऐसे में जब आपके बच्चे का पहला जन्मदिन हो तो इसके लिए प्रोफेशनल फोटोग्राफर जरूर रखें, ताकि वह बच्चे के इस खास दिन की प्यारी-प्यारी और खूबसूरत तस्वीरें कैद कर सकेI

return gifts
Don’t forget to keep return gifts

पार्टी में आने वाले बच्चों के लिए रिटर्न गिफ्ट का एक्साइटमेंट सबसे ज्यादा होता है और वे इसी के लिए पार्टी में आते हैंI इसलिए इसकी प्लानिंग भी पहले से कर लें कि आप बच्चों को क्या देंगीI हाँ, एक जरूरी बात जब आप बच्चों के लिए रिटर्न गिफ्ट लें तो कभी भी अलग-अलग वैरायटी के गिफ्ट्स ना खरीदें, क्योंकि अगर आप ऐसा करती हैं तो सारे बच्चे अपनी-अपनी पसंद के गिफ्ट लेने की जिद करने लगेंगे और अगर उन्हें उनका पसंदीदा गिफ्ट नहीं मिलता है तो रोना शुरू कर देते हैं, इसलिए हमेशा कोशिश करें कि एक जैसा ही गिफ्ट रखेंI

menu
Choose your menu carefully

जन्मदिन की पार्टी में असली मेहमान बच्चे ही होते हैं, इसलिए आप बच्चों के लिए मेन्यू का चुनाव सोच समझ कर करेंI उनके खाने के लिए वैसे आइटम्स का चुनाव ना करें जो ज्यादा मिर्च मसाले वाला हो या जिसमें बहुत ज्यादा कटी हुई सब्जियों का इस्तेमाल किया गया हो, क्योंकि बच्चे सब्जी देख कर कुछ भी नहीं खाते हैंI इसलिए उनके लिए हेल्दी खाना ही रखें लेकिन उनकी पसंद पर भी ध्यान देंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...