महिला दिवस पर खुद से करें वादा, इन चीजों को नहीं करेंगी नज़रअंदाज:International Women’s Day
इस महिला दिवस पर आप खुद से एक वादा करें कि जितना ख्याल आप अपने काम का रखती हैं, उससे कहीं ज्यादा ध्यान अपनी स्वास्थ्य का रखेंगी।
Women’s Day Promise: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस खास अवसर पर महिलाओं के योगदान और उनके प्रति सम्मान के साथ प्यार दिखाया जा सकता है। आप चाहें तो इस दिन अपनी जिंदगी में मौजूद हर एक खास महिला को स्पेशल फील करवा सकते है। इस महिला दिवस पर आप खुद से एक वादा करें कि जितना ख्याल आप अपने काम का रखती हैं, उससे कहीं ज्यादा ध्यान अपनी स्वास्थ्य का रखेंगी।
- महिलाओं के लिए हेल्थ की देखभाल करना एक विकल्प नहीं बल्कि एक जरूरत है। यह हमेशा आसान नहीं होता है, लेकिन यह हेल्दी जीवन के लिए जरूरी है। कई बार महिलाएं काम के चक्कर में अपने लिए समय निकालना भूल जाती हैं और वह कहीं पर भी आउटिंग के लिए नहीं जाती है। ऐसे में खुद से वादा करें कि आप सप्ताह में एक दिन अपने लिए जरूर निकालेंगी और उस दिन अपनी मनपसंद चीज करेंगी।
Also read: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक
- महिलाएं अपने स्वास्थ्य को संभालने के लिए कुछ अहम बातों का ध्यान रख सकती हैं। उन्हें दिनचर्या में व्यायाम का समय निकालना चाहिए। योग और ध्यान करना भी उनके शरीर और मन के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आप कम से कम सुबह में टहलने जा सकती हैं।

- कई महिलाएं जो घर में रहती है, उनके काम को कभी भी अहमियत नहीं दी जाती है। उन्हें सिर्फ एक हाउसवाइफ का टैग दे दिया जाता है। ऐसे में कई बार मजाक-मजाक में ही उनके साथ कुछ ऐसी बातें कह दी जाती है, जो बोलने लायक नहीं होती है। ऐसे में खुद से वादा करे कि कभी भी कोई आपके साथ दुर्व्यवहार करेगा तो आप उसे चुपचाप सहेंगी नहीं, अपने लिए आवाज जरुर उठाएंगी।
- एक महिला अपने से ज्यादा खुद के परिवार के बारे में सोचती हैं। ऐसे में वह अपने सेहत का ध्यान रखना भूल जाती है। कई बार वह अपने पति के आने के इंतजार में खुद भी खाना लेट से खाती है, जिसका सीधा असर उनके हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में खुद से वादा करें कि आप अपने परिवार का ध्यान तो रखेंगे ही, लेकिन इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखेंगी।

- महिलाओं के लिए कॉर्पोरेट जीवन और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। आजकल काम के दबाव से महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखने की समस्या होती है, लेकिन स्वास्थ्य से संबंधित ध्यान न रखना आपको जीवनभर के लिए नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में महिला दिवस पर खुद से वादा करें कि आप प्रत्येक दिन 8 घंटे की नींद जरूर लेंगी, क्योंकि नींद की कमी के कारण आपको कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए 8 घंटे की नींद जरूरी है।
