Mahashivratri Yog: इस बार 26 फरवरी के दिन महाशिवरात्रि का पवन पर्व मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार फागुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सभी भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर अपने जीवन में सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। इतना ही नहीं इस दिन महिलाएं और पुरुष निर्जला व्रत भी रखते हैं, इस व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। खास बात यह है कि इस बार महाशिवरात्रि को बेहद खास माना जा रहा है। बता दें, 26 फरवरी के दिन बहुत ही दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसकी वजह से शिवजी की कृपा कुछ राशियों के जातकों पर बरसाने वाली है।
जी हां, महाशिवरात्रि पर बनने वाला यह दुर्लभ संयोग करीब 149 साल बाद बन रहा है। ज्योतिषों की माने तो 26 फरवरी के दिन ग्रहों की स्थिति काफी अलग रहने वाली है। शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहने वाले हैं, जिसकी वजह से मालव्य राजयोग का निर्माण होने वाला है। इतना ही नहीं मीन राशि में शुक्र की राहु के साथ युति भी हो रही है। वहीं कुंभ राशि में सूर्य शनि की युति हो रही है, जिसके चलते कई राशियों के जातकों को भोलेनाथ की कृपा मिलने वाली है। आज हम आपको महाशिवरात्रि पर बनने वाले इस संयोग के चलते किन-किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है उसके बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं विस्तार से –
इन राशियों की खुलेगी किस्मत
मेष राशि
सबसे पहली राशि मेष के जातकों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसाने वाली है। ज्योतिषों की माने तो महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि में सूर्य, बुध और शनि 11वें भाव में रहने वाले हैं। वहीं शुक्र 12 ग्रह में रहेंगे। जिसके चलते मेष राशि के जातकों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है। इन जातकों को कार्य में तरक्की मिलने के साथ-साथ बड़े लोगों का पूरा सहयोग मिलने वाला है और विवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। जिनके पास नौकरी नहीं है उन्हें नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां भी समाप्त होने वाली है। साथ ही लव लाइफ में खुशियों का आगमन होने वाला है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति बेहतरीन होने वाली है। भोलेनाथ की कृपा से सेहत भी बेहद अच्छी रहने वाली है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी महाशिवरात्रि का पर्व बेहद शुभ माना जा रहा है। यह पर्व जातकों के लिए सौभाग्यशाली साबित होगा। इन जातकों को नौकरी और व्यापार में काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है। आने वाले भविष्य की सभी परेशानियां भोलेनाथ की कृपा से खत्म होने वाली है। साथ ही कैरियर में आगे बढ़ाने के कई अवसर भी इन जातकों को प्राप्त होने वाले हैं। ज्योतिषों के अनुसार जातक धन-धान्य से परिपूर्ण रहने वाले हैं। धन लाभ होने की भी काफी अधिक संभावना बन रही है। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। साथ ही अगर कोई जातक विदेश जाकर अपना कैरियर बनाना चाहता है तो उसके लिए भी यह समय सबसे अच्छा और बेहतरीन माना जा रहा है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए महाशिवरात्रि का पर्व आर्थिक उन्नति लेकर आने वाला है। इतना ही नहीं इन जातकों को आय के नए स्रोत भी मिलने वाले हैं। साथ ही महाशिवरात्रि का पर्व इन जातकों के लिए नए वाहन, नया मकान या कुछ अन्य चीज खरीदने के लिए बेहतरीन माना जा रहा है। दांपत्य जीवन में भी जातकों को काफी ज्यादा फायदा होगा। बता दें, सिंह राशि के जातकों को मालव्य राजयोग का काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है। इसके चलते हर क्षेत्र में जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। समाज में मान सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ नौकरी में प्रमोशन हासिल हो सकता है। जीवन में सुख शांति बनी रहने वाली है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का सबसे अच्छा वक्त यह माना जा रहा है।
