भाग्यशाली होते हैं महिलाओं के शरीर के ये तिल, जानें महत्व: Lucky Moles on Female Body
Lucky Moles on Female Body

Lucky Moles on Female Body: मानव शरीर में कई हिस्सों में तिल मौजूद होते हैं। कुछ लोगों को तिल पसंद होते हैं और कुछ लोगों को ना पसंद। तिल काले छोटे और बड़े दोनों ही आकार के होते हैं। तिल व्यक्ति के जिंदगी के कई राज खोलते हैं। हर तिल का अपना अलग महत्व होता है। व्यक्ति के कुछ अंग पर तिल होने से उसके बारे में आसानी से जाना जा सकता है। शरीर के कई अंगों पर तिल का होना बहुत भाग्यशाली माना जाता है।

तिल व्यक्ति के चरित्र, भविष्य, भाग्य और दुर्भाग्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हर तिल का अपना अलग अर्थ होता है। इसके चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा महिलाओं के शरीर पर मौजूद तिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं। दरअसल, महिलाओं के अंगों पर मौजूद हर एक तिल का महत्व होता है।

कंधे पर तिल

जिन महिलाओं के कंधे पर तिल होता है वह बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। कंधे पर तिल का होना आने वाले समय में शाही जीवन का संकेत देता है। इन्हें आने वाले समय में भौतिक सुख सुविधाएं मिलती हैं। यह महिलाएं अपने परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहती हैं और इन्हें अपने जीवन साथी से खूब प्यार मिलता हैं।

माथे पर तिल

Lucky Moles on Female Body
Lucky Moles on Female Body-Forehead

जिन महिलाओं को माथे पर तिल होता है वे ससुराल और पति के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। कठिन से कठिन परिस्थिति में भी यह अपने पति का साथ कभी नहीं छोड़ती हैं। ऐसी महिलाएं बहुत ही बुद्धिमान और दूरदर्शी भी होती हैं।

होंठों पर तिल

जिन महिलाओं को ऊपरी होंठ पर तिल होता है वह महिलाएं बहुत आकर्षक और प्रभावशाली मानी जाती हैं। जिन महिलाओं को ऊपरी होंठ के कोने पर तिल होता है वह खाने की बहुत शौकीन होती हैं। जिन महिलाओं को निचले होंठ के नीचे तिल होता है उन्हें थिएटर और अभिनय में बहुत रूचि होती है।

गालों पर तिल

Lucky Moles on Female Body
Lucky Moles on Female Body-Cheeks

जिन महिलाओं के बाएं गाल पर तिल होता है उन्हें एशो आराम की जिंदगी का सुख मिलता है। साथ ही साथ उन्हें अपना मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। गालों पर तिल का होना यह दर्शाता है कि महिला अंतर्मुखी हैं और उनको दोस्तों का एक छोटा समूह रखना पसंद है।

कान पर तिल

जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है उन्हें आभूषण से बहुत प्यार होता है और आभूषण पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसी महिलाओं को भाग्यशाली और बुद्धिमान माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसी महिलाएं निर्णय लेने में बहुत तेज होती हैं। इन्हें अपनी बात रखना और मनवाना बहुत अच्छे से आता है। बाएं कान का तिल अच्छे विवाह का संकेत देता है।

भौहों के बीच तिल

Lucky Moles on Female Body
Lucky Moles on Female Body

जिन महिलाओं के भौहों के बीच तिल पाया जाता है वह महिलाएं हर काम को सही ढंग से करने में एक्सपर्ट होती है। अगर दाहिनी या बायी भौहों पर तिल हो तो वह महिलाएं बहुत पैसा कमाती हैं। इन महिलाओं का दिमाग भी बहुत तेज चलता है। इनका मन धर्म के कामों में बहुत लगा रहता है।

ठुड्डी पर तिल

जिन महिलाओं को ठुड्डी पर तिल होता है वह बहुत ही सुख सुविधाओं में रहती हैं। इन महिलाओं को बहुत पैसे कमाने वाला जीवन साथी मिलता है। इनके होने से घर में रौनक होती है। ऐसी महिलाएं बहुत स्नेही और सबकी देखभाल करने वाली होती हैं। अगर ठुड्डी के दाहिने तरफ तिल होता है तो वह राजनयिक व्यक्तित्व को दर्शाता हैं। अगर तिल ठुड्डी के बाए तरफ होता है तो यह इमानदारी को दर्शाता है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...