क्या आपकी भी वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने पर पड़ जाते हैं सफेद दाग तो अपनाएं यह ट्रिक

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप अपने कपड़े बिल्कुल साफ सुथरे धो सकते हैं।

Laundry Tips & Tricks सभी लोगों को वॉशिंग मशीन में कपड़े धोना बहुत ही ज्यादा आसान लगता होगा परंतु इसमें सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि कई बार डिटर्जेंट कपड़ों पर चिपक जाता है और कपड़े धुलने और सूखने के बाद उनका रंग कुछ अलग ही दिखाई देता है, या फिर कपड़े में दाग धब्बे दिखाई देने लगते हैं। अगर आपको भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है तो आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप अपने कपड़े बिल्कुल साफ सुथरे धो सकते हैं।

सबसे पहले लिंट वाले कपड़ों को अलग सेरखें

Separate lint clothes
Separate lint clothes

सबसे जरूरी स्टेप यह होता है कि लिंट वाले कपड़े मतलब रोएदार कपड़ों को अलग से धोने चाहिए। तौलिए होजरी इत्यादि कपड़ों को हमेशा अलग होना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि इन कपड़ों की वजह से ही अन्य कपड़ों पर बहुत ज्यादा लिंट चिपक जाते हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप रुएदार तौलिये और जींस को एक साथ धो रहे हैं तो जींस को धोने पर उस पर लिंट जमा हो जाता है। इसको हटाने का सबसे आसान तरीका यह होता है कि भारी कपड़ों को अलग धोने चाहिए और लिंट अट्रैक्ट हल्के कपड़ों को अलग-अलग होना चाहिए।

ब्लैक एंड व्हाइट कपड़ों को रखें अलग

Separate black and white clothes
Separate black and white clothes

ब्लैक एंड वाइट कपड़ों का ध्यान रखना चाहिए। सफेद कपड़ों से लिंट ज्यादा निकलता है जो अधिकतर काले कपड़ों पर चिपक जाता है ऐसे में अपनी लॉन्ड्री बॉस्केट में देखें कि किस रंग के कपड़े आपके पास ज्यादा है। आपको हमेशा ही व्हाइट कपड़े अलग से धोने चाहिए। यह ना सिर्फ लिंट की नजर से अच्छा है बल्कि इससे कपड़ों का रंग दूसरे कपड़ों पर भी नहीं चढ़ता है।

डिटर्जेंट का इस्तेमाल उतना ही करें जितनी जरूरत हो

Uses of detergent
Uses of detergent

अक्सर लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि उनको कपड़े धोने में वाशिंग मशीन में कितने डिटर्जेंट की जरूरत पड़ेगी। इसीलिए सबसे बड़ी समस्या यही होती है लिंट के जमने की। अगर ज्यादा डिटर्जेंट डाल दिया जाता है तो यह ना केवल कपड़ों को ड्राई करता है बल्कि इससे लिंट बिल्डअप भी ज्यादा होता है। क्योंकि यह पानी में नहीं घुल पाता है इसीलिए आप हमेशा ध्यान रखें जितना डिटर्जेंट आपको चाहिए उतना ही डालें।

लिंट जम जाए तो कैसे हटाए

सूखे कपड़े हैं तो – अगर आपके कपड़े सूख गए हैं तो लिंट हटाने का सबसे अच्छा तरीका होता है लिंट ब्रश। परंतु अधिकतर घरों में यह ब्रश उपलब्ध नहीं होता है। ऐसे में आप पीयुमिक स्टोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। उसे हल्के हाथों से कपड़ों पर रगड़े ऐसा करने से लिंट आसानी से साफ हो जाता है।

Lint cleaning tool
Lint cleaning tool

अगर कपड़े गीले हैं तो मशीन में उसे हटाया जा सकता है – जी हां बिल्कुल अगर आप मशीन से लिंट हटाना चाहते हैं तो यह आसान तरीका होता है। इसके लिए मशीन के लोड के साथ आधा कप सफेद सिरका और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर उसे एक से दो बार स्पिन कर दें। इससे लिंट और डिटर्जेंट बिल्डअप बहुत ही आसानी से हो जाता है और लिंट निकल जाता है। इसके बाद कपड़ों को सुखाना बहुत ही जरूरी होता है ताकि उसमें से सिरके की बदबू निकल जाए। इसके जरिए कपड़े काफी अच्छे से धुल जाते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...