नन्हें बच्चों को दें श्रीकृष्‍ण के ये प्‍यारे नाम,जानें नामों का अर्थ: Krishna Name for Baby
Krishna Name for Baby

Krishna Name for Baby: हिंदू धर्म में हर साल जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का यह पर्व 6 और 7 सितंबर को मनाया जाएगा। कान्हा की मनमोहक सूरत देख हर कोई संतान की कामना करता है। आपने अक्सर बड़े-बुर्जुगों के मुंह से सुना होगा कि कान्हा जैसी संतान की प्राप्ति हो। ज्योतिष शास्त्र में नाम के पहले अक्षर और नाम का काफी महत्व होता है। जन्म के बाद ही बच्चे का नामकरण कर दिया जाता है।

बच्चों की पहचान उसके नाम से जुड़ी होती है वह कैसा व्यवहार कर रहा है, किस तरह दूसरों से बात कर रहा है, सब उसके नाम से जुड़ा होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि नाम का प्रभाव, स्वभाव और व्यवहार पर दिखाई पड़ता है। अगर आप भी अपने संतान का नाम रखने के लिए कंफ्यूज है, तो आज हम आपकों इस लेख के द्वारा भगवान श्री कृष्ण से जुड़े हुए कई अद्भुत नाम बताएंगे जिससे आपकी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी, तो चलिए जानते हैं।

श्रीकृष्ण से जुड़े अद्भुत नाम

Krishna Name for Baby
lord krishna name

ग्रहिल : ग्रहिल एक विशेष नाम है जो अरबी भाषा से आया है। इसका अर्थ भगवान श्री कृष्ण के समान है। यह एक अनोखा और मनमोहन नाम है। जिसे आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। अगर आपके बेटे का नाम ग अक्षर से निकलता है तो आप उसका नाम ग्राहिल रख सकते हैं, जो भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा है।

देवेश : देवेश नाम एक महाशक्तिशाली देवता का नाम है। देवताओं के देवता को देवेश कहा जाता है। भगवान श्री कृष्णा अन्य देवताओं से अधिक शक्तिशाली है इसलिए उन्हें देवेश भी कहा जाता है।

मोहनीश : यह भगवान श्री कृष्ण का पर्याय नाम है। मोहनीश का मतलब होता है सुंदर और आकर्षित करने वाला देवता। भगवान कृष्ण और मोहनीश नाम के लोगों में अपने रूप से ध्यान खींचने और दूसरों को मोहित करने के विशेष गुण होते हैं।

दर्श : भगवान कृष्ण को दर्श भी कहा जाता है। इस नाम का मतलब होता है रूपवान, सुंदर और दयालु। अपने संतान को यह नाम देकर आप श्री कृष्ण के गुण को अपने बेटे में पा सकते हैं।

सुरेशम : भारत में देवी देवताओं से जुड़े नामों को बहुत पसंद किया जाता है। उनमें से ही एक नाम है सुरेशम। इस नाम का अर्थ होता है सभी देवी देवताओं के स्वामी। भगवान कृष्ण का विष्णु स्वरूप सभी देवी देवताओं का स्वामी रूप कहलाता है।