अपने घर में रखें इन पुराने सामान को ही दें नया लुक: Luxury Home Decor
Luxury Home Decor

अपने घर में रखें इन पुराने सामान को ही दें नया लुक: Luxury Home Decor Tips

आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने घर को लग्जरी लुक दे सकते हैं और इसके लिए अधिक खर्च भी नहीं होगा।

Luxury Home Decor: घर किसी मंदिर से कम नहीं होता है और हर कोई अपने घर को लग्जरी लुक देना चाहता है, लेकिन कई लोग इसके लिए अधिक खर्च नहीं कर पाते हैं। वह अपने बजट में ही घर को सुंदर लुक देना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने घर को लग्जरी लुक दे सकते हैं और इसके लिए अधिक खर्च भी नहीं होगा।

Also read: Home Decor: बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए लगाएं ये हैंगिंग प्लांट्स

अगर आपके घर में फर्नीचर है लेकिन फिर भी आप उसपर बैठना नहीं चाहते हैं, तो लिविंग रूम या फिर अपने बेडरूम में बिन बैग्स रख सकते हैं, जिससे आपके घर को बिल्कुल कूल लुक मिलेगा। इसके साथ ही अव्यवस्थित जगह को व्यवस्थित करने से भी लिविंग रूम नया सा दिखने लगेगा।

Luxury Home Decor
Bin Bags

आप घर को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ खुशबूदार पौधों को कमरे में रख सकते हैं। इसके लिए आप लकड़ी या लोहे की एक ओपन अलमारी बना सकते हैं। इस बात का ध्यान रहे कि घर में ऐसे पौधे रखें, जो बिना धूप के चल सकते हैं। असली पौधों की जगह घर में आर्टिफिशियल पौधा भी रखा जा सकता है।

Modular Kitchen
Modular Kitchen

आज कल घर को फैशनेबल बनाने के लिए डिजाइनर मॉड्यूलर किचन का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। आप अपनी पसंद के अनुसार भी मॉड्यूलर किचन बनवा सकते हैं। आप रसोई घर को अलग दिखाने के लिए स्टैंड, कंटेनर्स व सिंक भी लगवाएं। इसके अलावा किचन का फर्श में गहरे कलर का टाइल्स का इस्‍तेमाल करें। ये करने के बाद आपका रसोई बिल्कुल अलग सा नज़र आएगा।

DIY Painting
DIY Painting

घर को लग्जरी लुक देने के लिए आप DIY पेंटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर पुरानी चीजों के साथ कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं और उन्हें घर में सजा सकते हैं। बाजार में भी कई अलग डिज़ाइन के फ्रेम मिलते हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

घर को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए नेट वाले पर्दे का इस्तेमाल करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पर्दे आपकी दीवारों से मेल खाते हों। इसके अलावा मार्केट में ऐसे मिरर भी मिलते है, जो खूबसूरत लुक के साथ अल्ट्रावायलेट किरणों को भी घर के अंदर आने से रोकते हैं। आप ऐसे शीशे की भी खिड़की बना सकते हैं।

Bohemian Decor Tips
Bohemian Decor Tips

लोगों को आज कल बोहेमियन डेकोरेशन करना बेस्ट ऑप्शन लगता है। ऐसे में आप डेकोरेशन में लाइव कलर्स, कॉम्पलेक्स कढ़ाई और कई सारी डिजाइन एक साथ बना सकते हैं। घर में लो डिज़ाइन बेड के साथ ही साथ कुशन और पौधे लगाकर भी घर को आसानी से बोहेमियन लुक दिया जा सकता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...