Jio 4G Phone: रिलायंस जियो की ओर से भारत का सबसे सस्ता 4G Phone लॉन्ज किया गया है। ‘2जी-मुक्त भारत’ के विचार को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने इस फोन को लॉन्च किया है। रिलायंस जियो की ओर से इस बात की भी पुष्टि की गई है कि जल्दी ही और ब्रॉन्स भी ‘जियो भारत फोन’ बनाने के लिए ‘जियो भारत प्लेटफॉर्म’ को अपनाएंगे।
7 जुलाई से होगा सेल
7 जुलाई, 2023 को कंपनी की ओर से इस फोन की सेल शुरू की जाएगी। कंपनी की ओर से इस बात की भी पुष्टि की गई है कि जल्द ही ये फोन खुदरा स्टोर्स पर भी मिलेगा।
क्या है जियो भारत फोन की खासियत
यह एक फीचर फोन है। ये एक स्मार्ट और 4G Phone है। ये एक कीपैड फोन है। फोन के पिछले पैनल पर कैमरा और स्पीकर हैं। जियो भारत फोन में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर मिलता है। इसमें आप फोटो क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा JioPay की भी सुविधा मिलती है। इसके अंदर आपको JioCinema, JioSaavn, और FM रेडियो का भी फीचर मिलता है।
यह भी देखें-जुलाई में धरती के बहुत करीब होगा चांद, दिखेगा अद्भुत नजारा: July Supermoon 2023
कलर ऑप्शन
ये फोन आपको नीले और लाल रंग के विकल्प में मिलता है। अपनी पसंद के हिसाब से आप कलर चूज कर सकते हैं।
