कान्हा की तरह पाना चाहते हैं सुंदर संतान? इन उपायों को करें, जल्द पूरी होगी कामना: Janmashtami 2023
Janmashtami 2023

Janmashtami 2023: भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्री कृष्ण ने भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पृथ्वी पर जन्म लिया था। तब से इस दिन को हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का पर्व 6 या 7 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोग रात्रि जागकर, व्रत रखकर, भजन कीर्तन करते हैं।

हर मां की यही कामना होती हैं कि उसकी संतान भगवान श्री कृष्ण के जैसे सुंदर और गुणवान हो। लड्डू गोपाल की तरह सुंदर, गुणी संतान की प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर कुछ उपाय करने चाहिए। आज हम आपकों इस लेख के द्वारा वह सारे उपाय बताने जा रहे हैं जो गुणवान संतान प्राप्ति के लिए ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं तो चलिए जानते हैं –

जरुर करें ये उपाय

अगर आप भी कान्हा जैसी मनमोहक, नटखट, गुणी और सुंदर संतान पाना चाहती हैं तो यह उपाय अवश्य करें।

  • ज्योति शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों की कुंडली में बुध और गुरु ग्रह कमजोर या खराब होते हैं। उन लोगों को संतान प्राप्ति में बाधाएं आती हैं। ऐसे में दोनों ही जनों को पत्नी और पति को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तुलसी की माला से नीचे दिए गए संतान गोपाल मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। संतान गोपाल मंत्र के नियमित जप करने से उर्जा उत्पन्न होती है। शिशु के जन्म के मार्ग में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती है। यह आपकी मानसिक शांति को बढ़ाएगा।

संतान गोपाल मंत्र :

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः

  • अगर आप गुणवान संतान चाहते हैं तो आप दोनों पति-पत्नी को जन्माष्टमी की रात नीचे दिए गए मंत्र का जप करना है। इस मंत्र का जप करने से आपका होने वाला बच्चा गुणी और बुद्धिमान होगा।

देवकीसुतं गोविन्दम् वासुदेव जगत्पते।
देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।

  • कृष्ण जन्माष्टमी के दिन डाली सहित ककड़ी को घर ले आए और उसे काटकर भगवान् श्री कृष्ण का जन्म कराएं। पूजा के बाद अगले दिन गर्भवती महिलाओं को इस ककड़ी को एक विशेष भोग के रूप में खाना चाहिए। इस भोग को खाने से उन्हें अच्छी और गुणवान संतान की प्राप्ति हो सकती है।
  • जैसा कि हम सब जानते हैं की भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री बहुत पसंद है। ऐसे में उनके जन्मदिन यानी जन्माष्टमी के दिन माखन मिश्री का भोग अवश्य लगाएं और उन्हीं की तरह संतान की कामना करें।
  • भगवान श्री कृष्ण की तरह सुंदर और गुणवान संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी के अवसर पर नंद लाला को लड्डू का भोग अवश्य लगाएं। इसके बाद भोग लगाए गए लड्डू को गर्भवती महिला को खिलाएं। ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण जल्दी प्रसन्न होते हैं।